CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IND vs SA Raipur Tickets : 16 मिनट में बिके थे 18 हजार टिकट, आज शाम 5 बजे फिर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

IND vs SA Raipur Tickets : 16 मिनट में बिके थे 18 हजार टिकट, आज शाम 5 बजे फिर से शुरू होगी ऑनलाइन टिकट बुकिंग

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
IND vs SA Raipur Tickets
IND vs SA Raipur Tickets

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (IND vs SA Raipur Tickets) में 3 दिसंबर को होने वाले भारत–दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। टिकटों की बढ़ती मांग के कारण (Online Ticket Booking) का दूसरा चरण आज 28 नवंबर शाम 5 बजे से फिर शुरू किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने पहले की तरह टिकट बिक्री की जिम्मेदारी (Ticketgenie Booking) को ही सौंपी है।

Contents
  • पहले चरण में 16 मिनट में बिक गए थे 18 हजार टिकट
  • एक आईडी से अधिकतम चार टिकट
  • IND vs SA Raipur Tickets फिजिकल टिकट वितरण जारी
  • मैच वाले दिन टिकट पर अभी संशय

पहले चरण में 16 मिनट में बिक गए थे 18 हजार टिकट

पहला चरण 22 नवंबर को शुरू हुआ था, लेकिन मैच की भारी डिमांड देखते हुए सिर्फ 16 मिनट में 18,000 टिकट बिक गए। अचानक बढ़े ट्रैफिक से सर्वर पर दबाव बढ़ने की आशंका के चलते बुकिंग पोर्टल को बंद करना पड़ा। क्रिकेट संघ के डायरेक्टर विजय शाह ने बताया कि सिस्टम क्रैश होने के खतरे के कारण बुकिंग को अब चरणबद्ध तरीके से खोला जा रहा है।

एक आईडी से अधिकतम चार टिकट

इस बार भी दर्शक एक यूजर आईडी से अधिकतम चार टिकट ही खरीद सकेंगे। ऑनलाइन टिकट बुक करने के बाद दर्शकों को फिजिकल टिकट लेने के लिए रायपुर के बुढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम के काउंटर तक पहुंचना होगा। यह काउंटर 24 नवंबर से खुला हुआ है और टिकट वितरण 2 दिसंबर की शाम तक जारी रहेगा।

IND vs SA Raipur Tickets फिजिकल टिकट वितरण जारी

स्टेडियम की कुल क्षमता 50 हजार से अधिक है। क्रिकेट संघ के अनुसार करीब 46 हजार टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले चरण के 18,000 टिकटों में से 12,600 फिजिकल टिकट दर्शकों को उपलब्ध भी कराए जा चुके हैं।

शहर से बाहर रहने वालों के लिए इस बार किसी दूसरे जिले या राज्य में टिकट वितरण केंद्र उपलब्ध नहीं होगा, इसलिए उन्हें रायपुर आकर ही फिजिकल टिकट लेना होगा।

मैच वाले दिन टिकट पर अभी संशय

मैच वाले दिन स्टेडियम परिसर के आसपास फिजिकल टिकट उपलब्ध होंगे या नहीं, इस पर क्रिकेट संघ की ओर से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!
Karun Nair Controversy : “एक सीरीज़ से ज़्यादा डिज़र्व करता था…” करुण नायर का छलका दर्द, बोले– सेलेक्टर्स ने किया नाइंसाफ़ी
युजवेंद्र चहल ने थामा विदेशी टीम का हाथ, टीम इंडिया में मौका ना मिलने पर लिया बड़ा फैसला
Karun Nair double century 2025 : अपनी ‘क्लास’ में लौटे करुण…दोहरे शतक से किया ज़ोरदार कमबैक…
Hardik Pandya Ahmedabad T20: रिकॉर्ड के बीच अटकी मुस्कान, अहमदाबाद ने दिया मिला-जुला एहसास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Cattle Smuggling Case
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार

Durg Cattle Smuggling Case :मामले में धमधा थाना…

Korba DMF Inspection
Korba DMF Inspection : आंगनबाड़ी भवन निर्माण में गड़बड़ी, 8 की जगह लगा 6 MM सरिया; सब इंजीनियर पर FIR और निलंबन के निर्देश

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता…

Chhattisgarh Road Accident
Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला

छत्तीसगढ़ के दुर्ग और बालोद जिले में हुए…

Justice Krishn Ram Mahapatra
Justice Krishn Ram Mahapatra : कृष्ण राम महापात्र बने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें चीफ जस्टिस, राज्यपाल रमेन डेका ने दिलाई शपथ

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया स्थायी मुख्य न्यायाधीश (Justice…

Mahtari Vandan Scheme
Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में बड़ी कार्रवाई, बस्तर में 5925 महिलाओं के नाम हटे, 2 हजार हितग्राहियों की हो चुकी थी मौत

महतारी वंदन योजना में अपात्र हितग्राहियों के खिलाफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?