CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Gautam Gambhir Coach Controversy : कोच गौतम के बयान से बीसीसीआई गंभीर, हेड कोच पद से हो जाएगी छुट्टी…!

Gautam Gambhir Coach Controversy : कोच गौतम के बयान से बीसीसीआई गंभीर, हेड कोच पद से हो जाएगी छुट्टी…!

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Gautam Gambhir Coach Controversy
Gautam Gambhir Coach Controversy

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-0 की करारी सीरीज हार के बाद भारतीय टीम (Gautam Gambhir Coach Controversy) के प्रदर्शन पर चारों तरफ से सवाल उठ रहे हैं। कोलकाता की टर्निंग पिच पर 30 रन की हार और गुवाहाटी टेस्ट में 408 रन से शर्मनाक पराजय के बाद भारत का सफाया हो गया।

Contents
  • BCCI गंभीर के बयानों से नाखुश
  • Gautam Gambhir Coach Controversy और गंभीर का विवादित बयान
  • रणनीति और तैयारी पर गंभीर सवाल
  • BCCI की बड़ी समीक्षा बैठक जल्द

इसी बीच कोलकाता टेस्ट के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस ने आग में घी का काम किया। गंभीर ने पिच का खुलकर बचाव किया और खिलाड़ियों की तकनीक पर सवाल उठाए। यही बयान अब उन पर भारी पड़ सकता है।

BCCI गंभीर के बयानों से नाखुश

एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार गंभीर की टिप्पणियां टीम की रणनीति, प्रबंधन और चयन पर सवाल खड़े करती हैं। यह बोर्ड को पसंद नहीं आया। मौजूदा स्थिति में विकल्पों की कमी है, इस वजह से BCCI अभी तुरंत कोई कड़ा निर्णय नहीं लेगा। लेकिन यह भी तय है कि गंभीर की कुर्सी फिलहाल खतरे से बाहर नहीं है (Head Coach Position Risk)।

साल के अंत में उनकी परफॉर्मेंस की समीक्षा होगी और यदि टीम अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप में भी फ्लॉप होती है, तो गंभीर को हटाने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है।

Gautam Gambhir Coach Controversy और गंभीर का विवादित बयान

कोलकाता टेस्ट हारने के बाद गौतम गंभीर ने ऐसा बयान दे दिया, जिससे पूरा भारतीय क्रिकेट गलियारा हिल गया। गंभीर ने कहा कि ईडन की वही टर्निंग पिच तैयार कराई गई थी, जिसकी टीम इंडिया ने मांग की थी। उन्होंने साफ कहा कि क्यूरेटर ने पूरी तरह सहयोग किया, पिच बिल्कुल वैसी थी जैसी टीम चाहती थी।

गंभीर यहीं नहीं रुके। उन्होंने बल्लेबाज़ों की तकनीक पर सवाल रखते हुए कहा कि विकेट मुश्किल नहीं था, “अगर तकनीक और मानसिक मजबूती होती तो इस पिच पर रन बनाए जा सकते थे। खेलना नामुमकिन कुछ भी नहीं था।

गंभीर के इस बयान ने सीधे-सीधे भारतीय बल्लेबाजी पर उंगली उठाई और इसी वजह से BCCI के अंदर नाराज़गी साफ दिख रही है। बोर्ड इसे टीम मैनेजमेंट की असफलता का खुला एक्सपोज़ मान रहा है, और यही बात गंभीर के भविष्य पर भारी पड़ सकती है।

रणनीति और तैयारी पर गंभीर सवाल

भारत को न सिर्फ काली मिट्टी की कोलकाता पिच पर, बल्कि लाल मिट्टी वाली गुवाहाटी पिच पर भी संघर्ष करना पड़ा। इससे टीम की तैयारी, मानसिक दृढ़ता और अनुकूलन क्षमता पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। पूर्व खिलाड़ियों का कहना है कि भारत ने घर में लगातार खराब प्रदर्शन किया है और यह सिर्फ पिच का मुद्दा नहीं, बल्कि रणनीति, चयन और मानसिक तैयारी का संकट है।

BCCI की बड़ी समीक्षा बैठक जल्द

सूत्रों के मुताबिक, बोर्ड जल्द ही एक “मेगा रिव्यू मीटिंग” बुलाएगा जिसमें गंभीर, मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर और टीम प्रबंधन शामिल होंगे (BCCI Review Meeting)। स्प्लिट कोचिंग यानी अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग कोच की संभावना अभी बहुत दूर की चीज मानी जा रही है क्योंकि विकल्प सीमित हैं।

एक वरिष्ठ बोर्ड अधिकारी ने कहा कि व्हाइट बॉल सीज़न खत्म होने के बाद बड़ी बातचीत होगी… गंभीर की स्थिति पर निर्णायक फैसला उनकी उपलब्धियों पर निर्भर करेगा।

PM किसान योजना: 20वीं किस्त जल्द होगी जारी, ऐसे करें चेक और ई-केवाईसी अपडेट
Chhattisgarh Bandh : आमाबेड़ा घटना के विरोध में 24 दिसंबर को प्रदेश ठप, बाजार बंद रखने का ऐलान
Excellent Players List  :  खिलाड़ियों का इंतजार खत्म, सरकार ने जारी की 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची
Congratulatory message sent from Bihar : विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में नहीं शामिल हो सकेंगे MLA रिकेश, बिहार से भेजा बधाई संदेश
कटनी में नर्मदा नहाने गईं दो सगी बहनों सहित चार बालिकाएं डूबीं, दो की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pregnant Woman
Pregnant Woman :  सड़क नहीं मिली तो खाट बनी सहारा, नदी पार कर गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल

धरमजयगढ़ के ग्रामीण इलाके में देर रात एक…

DU Election 2026
DU Election 2026 :  दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में छत्तीसगढ़ के पीयूष ने मारी बाजी, 674 वोटों से दर्ज की जीत

पीयूष जायसवाल ने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत…

Chhattisgarh Monsoon
Chhattisgarh Monsoon : छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर बढ़ाई रफ्तार, अब तक 996 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश, जानिए किस जिले में सबसे कम

छत्तीसगढ़ में इस बार मानसून का असर कई…

Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस
Balodabazar Collector Inspection : छात्रावास में अधीक्षक मिले अनुपस्थित, कलेक्टर ने जारी कराया नोटिस

बलौदाबाजार कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार को विकासखंड…

Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी
Samagra Shiksha Salary Delay : तीन महीने से वेतन नहीं, समग्र शिक्षा में इस्तीफे का दौर, आर्थिक संकट से परेशान कर्मचारी

समग्र शिक्षा में काम करने वाले कर्मचारियों के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?