CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Maoist Surrender : नक्सलियों का बड़ा ऐलान! 1 जनवरी को करेंगे सामूहिक आत्मसमर्पण, रखीं ये शर्तें…!

Maoist Surrender : नक्सलियों का बड़ा ऐलान! 1 जनवरी को करेंगे सामूहिक आत्मसमर्पण, रखीं ये शर्तें…!

By Newsdesk Admin
28/11/2025
Share
Maoist Surrender
Maoist Surrender

सीजी भास्कर, 28 नवंबर। नवा रायपुर में चल रही डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के बीच नक्सल मोर्चे (Maoist Surrender) से एक अभूतपूर्व और चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। सीपीआई–एम महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ जोन ने तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र जारी कर 1 जनवरी 2026 को सामूहिक आत्मसमर्पण की घोषणा कर दी है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हलचल मच गई है।

Contents
  • Maoist Surrender सरेंडर से पहले रखी बड़ी शर्त
  • सरकार को 10–15 दिन का समय अपर्याप्त

Maoist Surrender सरेंडर से पहले रखी बड़ी शर्त

संगठन के प्रवक्ता अनंत द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जोन के सभी सक्रिय सदस्यों ने नए वर्ष की पहली तारीख को एक साथ मुख्यधारा में लौटने का निर्णय ले लिया है। लेकिन इसके लिए उन्होंने तीनों राज्य सरकारों के सामने महत्वपूर्ण शर्त रखी है कि सरेंडर की तारीख तक सभी सुरक्षा अभियानों को पूरी तरह रोका जाए।

उनका तर्क है कि जोनभर में फैले साथियों से संपर्क, उन्हें सरेंडर के लिए तैयार करने की प्रक्रिया सक्रिय अभियानों के बीच संभव नहीं। पत्र में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि संगठन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी 435.715 मेगाहर्ट्ज की ओपन फ्रीक्वेंसी साझा की है, जिसके जरिए वे जोन के सभी सदस्यों से संवाद करने की बात कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बेहद असामान्य कदम बताया है।

सरकार को 10–15 दिन का समय अपर्याप्त

अनंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री द्वारा पहले दिए गए 10–15 दिन की समय सीमा में वे एकमुश्त और व्यापक सरेंडर (Maoist Surrender) प्रस्ताव तैयार नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन टुकड़ों में हथियार डालने के बजाय एक बड़े पैमाने पर, समन्वित और सरकारी पुनर्वास योजना के दायरे में आत्मसमर्पण करना चाहता है।

संगठन ने यह भी कहा कि आत्मसमर्पण से ठीक पहले वे विस्तृत प्रेस विज्ञप्ति जारी करेंगे, जिसमें उनकी शर्तें, अपेक्षाएं और संगठन की वर्तमान स्थिति स्पष्ट रूप से बताई जाएगी। अब नजर इस बात पर है कि छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश सरकारें इस अभूतपूर्व पहल पर कैसी आधिकारिक प्रतिक्रिया देती हैं और आगे की रणनीति क्या तय होती है।

CSCS anti-doping seminar : 200 क्रिकेटरों को दी गई ट्रेनिंग, दवाओं और सप्लीमेंट को लेकर किया गया जागरूक
Janjgir Teacher Viral Video Investigation : शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल
Raigarh Night Temperature Drop: ठंड ने फिर बदला मिजाज, रात में 12 डिग्री पर पहुंचा पारा
Bear Searching Water in Balod  : प्यास से बेहाल जंगल का ‘मेहमान’, कैमरे में कैद हुई बेबसी
Bilaspur Fake Police Marriage Case : महिला आयोग की सख्ती…फर्जी पुलिस बनकर शादी करने वालों और दोहरी शादी रचाने वाले शिक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Assam Bypoll Observer
Assam Bypoll Observer : बिलासपुर के अरविंद शुक्ला बने असम लोकसभा उपचुनाव के पर्यवेक्षक, AICC ने सौंपी जिम्मेदारी

Assam Bypoll Observer : शुक्ला को भूपेश बघेल…

Tapasvis Samuhik Parna
Tapasvis Samuhik Parna : रायपुर में 111 तपस्वियों का सामूहिक पारणा, सिद्धि तप करने वालों का सम्मान

Tapasvis Samuhik Parna :बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद…

Balodabazar School Principal Action
Balodabazar School Principal Action : छात्र को थप्पड़ मारने पर प्राचार्य हटाईं गईं, पत्रकारों से बदसलूकी का भी आरोप

Balodabazar School Principal Action :फिलहाल प्राचार्य की जगह…

Teacher Murder Money Dispute
Teacher Murder Money Dispute : शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, 30 लाख के लेन-देन और ब्याज विवाद में हत्या

Teacher Murder Money Dispute : पुलिस पूछताछ में…

Jagdalpur Knife Attack Arrest
Jagdalpur Knife Attack Arrest : चाकूबाजी के 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग; चाकू-रॉड जब्त

Jagdalpur Knife Attack Arrest : शिकायत के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?