CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Lightning Strike Incident : अचानक गिरी गाज ने ली दो युवकों और तीन बकरियों की जान, गांव में मातम

Lightning Strike Incident : अचानक गिरी गाज ने ली दो युवकों और तीन बकरियों की जान, गांव में मातम

By Newsdesk Admin
01/10/2025
Share
Lightning Strike Incident
Lightning Strike Incident

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। आसमान से गिरी बिजली (Lightning Strike Incident) ने एक बार फिर जानलेवा रूप दिखाया। अचानक बदले मौसम और तेज गर्जना के बीच मासूम जिंदगी थम गई। खेत-खलिहानों में चारा चराते युवक और बकरियां अचानक आई आफत की चपेट में आ गए।

दोपहर के समय अचानक तेज गड़गड़ाहट और बारिश ने सबको चौंका दिया। कुछ ही पलों में हालात ऐसे बने कि लोग घबराकर सुरक्षित जगह तलाशने लगे। लेकिन महज कुछ मिनटों में ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया। (Lightning Strike Incident)

यह घटना रायगढ़ जिले के छाल थाना क्षेत्र के ग्राम गंजाई पाली की है। यहां आकाश किंडो पिता सुकलाल उरांव उम्र 19 वर्ष और लिबुन करकेट्टा पिता बोदो उम्र 19 वर्ष, दोनों ग्रामीण चरवाहे, रोज की तरह 30 सितंबर को बकरियां चराने निकले थे। वे बकरियों को लेकर पास के ठाकुरदेव डीपा पहुंचे। इस दौरान अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए दोनों युवक पास के एक महुआ पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी दोपहर करीब 3 बजे आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी और दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। (Lightning Strike Incident)

बिजली गिरने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ जंगल में चर रही तीन बकरियां भी हादसे में झुलसकर मर गईं। देर शाम तक जब युवक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और वे खोजबीन करने निकले। कुछ दूरी पर जब ग्रामीण पहुंचे तो दोनों युवकों और बकरियों को मृत अवस्था में देख उनके होश उड़ गए। परिवार और गांव में मातम छा गया। (Lightning Strike Incident)

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

CG Ancient Heritage Discovery : छत्तीसगढ़ के मल्हार में ‘टाइम मशीन’ जैसी खोज, 2000 साल पुराने ताम्रपत्र ने खोला सदियों पुराना राज!
Babu Suspended : उच्च शिक्षा विभाग में लाखों का गबन, बाबू निलंबित, FIR भी दर्ज
Drunk Driving Crackdown Bhilai : नशे में स्टेयरिंग थामने वाले 24 चालकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा
रायगढ़ में कुत्तों के हमले से कोटरी की मौत: पानी की तलाश में बस्ती पहुंचा, जंगल में मिला शव
CG Breaking 🛑 दर्दनाक हादसा, दीवार से 10 फीट तक सिर घसीटते हुए चौथी मंजिल पहुंची खून से सनी लिफ्ट, दुकान का सामान लेकर फोर्थ फ्लोर जा रहे नाबालिग लड़के की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Congress Leader Killed 
Congress Leader Killed : दुर्ग में कांग्रेस नेता की हत्या, चार बदमाशों ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार

Congress Leader Killed : पुलिस का कहना है कि…

Korba iPhone Falls in Canal
Korba iPhone Falls in Canal : सोनालिया पुल पर पूजा विसर्जन के दौरान नहर में गिरा iPhone

Korba iPhone Falls in Canal :स्थानीय लोगों ने…

Janjgir Murder Case 
Janjgir Murder Case : लिफ्ट देना पड़ा भारी, चौकीदार की चाकू मारकर हत्या

Janjgir Murder Case  :हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद…

Dhamtari Flood News
Dhamtari Flood News : नदी में बहे मछुआरे का मिला शव, लापता बच्चे की खोज जारी

Dhamtari Flood News :जलस्तर कम होने के बाद…

Jashpur Murder Case
Jashpur Murder Case : बॉयफ्रेंड की मां की हत्या कर शव घर में छिपाया, बदबू आने पर दफनाया

Jashpur Murder Case : पुलिस ने तीनों आरोपियों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?