सीजी भास्कर, 28 अगस्त। राज्य शासन द्वारा प्रसन्ना आर, भा.प्र.से. (2004), सचिव, उच्च शिक्षा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, छ.ग. इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस (सी.आई.एम.एस.) बिलासपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आयुक्त, उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। नीलम नामदेव एक्का, भा.प्र.से. (2005), आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। जनक प्रसाद पाठक, भा.प्र.से. (2007), आयुक्त, उच्च शिक्षा तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बिलासपुर संभाग, बिलासपुर के पद पर पदस्थ किया गया है। जबकि राजेंद्र कुमार कटारा, भा.प्र.से. (2013), संचालक, राज्य शैक्षिक एवं अनुसंधान परिषद तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक, राज्य साक्षरता मिशन को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ मिशन संचालक राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
CG Breaking : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों का तबादला, प्रसन्न को आयुक्त उच्च शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार, जनक पाठक भेजे गए बिलासपुर

ताजा खबरें
Bridge Collapse : पुल ध्वस्त होते ही मची अफरा तफरी, चलती बस बाल बाल बची, कई जिलों का सड़क संपर्क ठप
बिलासपुर से रतनपुर की ओर जाने वाले मार्ग…
Gold Theft : सोने के कंगनों का राज खुलते ही मचा हड़कंप, करोड़ों नहीं लेकिन लाखों की चपत ने बढ़ाई चिंता
रायपुर के व्यस्त कारोबारी इलाके में उस समय…
Tree Plantation : दोस्ती की याद को बनाया हरियाली का संदेश, एक खास पहल ने लोगों का दिल जीत लिया
धमतरी में इस बार दोस्ती दिवस का रंग…
Box Cricket : धमतरी में तैयार हुआ दूसरा बॉक्स क्रिकेट मैदान, अब खिलाड़ियों को मिलने वाला है बड़ा मौका
धमतरी के जालमपुर वार्ड में रविवार को सुबह…
Government Jobs 2026 : 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 13 हजार+ पदों पर भर्ती, पुलिस से ISRO तक अवसर
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के…


