CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Dhurandhar Movie : रिलीज से पहले बढ़ी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की मुश्किलें

Dhurandhar Movie : रिलीज से पहले बढ़ी रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की मुश्किलें

By Newsdesk Admin
30/11/2025
Share
Dhurandhar Movie
Dhurandhar Movie

सीजी भास्कर, 30 नवंबर। रणवीर सिंह की मोस्ट अवेडेट फिल्म ‘धुरंधर’(Dhurandhar Movie) इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक फिल्म की रिलीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में कराची के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम के किरदार को दिखाया गया है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। अब उनकी पत्नी नौरीन असलम ने फिल्म के मेकर्स को कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दे दी है।

Contents
  • (Dhurandhar Movie) जानें क्या है पूरा मामला
  • पत्नी ने ट्रेलर पर जताई आपत्ति
  • इस दिन रिलीज होगी फिल्म

(Dhurandhar Movie) जानें क्या है पूरा मामला

आपको बताते चलें कि फिल्म ‘धुरंधर’ में संजय दत्त ने कराची के दिवंगत पुलिस अधिकारी चौधरी असलम का किरदार निभाया है। बताया जाता है कि उन्हें क्राइम के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए जाना जाता था। अब पीटीआई के हवाले से खबर है कि दिवंगत अधिकारी की पत्नी नौरीन असलम ने चेतावनी दी है कि अगर फिल्म में उनके पति की छवि को गलत तरीके से पेश किया गया या बदनाम किया गया तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगी।

पत्नी ने ट्रेलर पर जताई आपत्ति

पीटीआई से बातचीत में दिवंगत पुलिस अधिकारी की पत्नी ने फिल्म ‘धुंरधर’ के ट्रेलर के डायलॉग पर आपत्ति जताई, जिसमें असलम को शैतान और जिन्न की संतान बताया गया। दिवंगत अधिकारी की पत्नी ने कहा, ‘हम मुसलमान हैं और ऐसे शब्द न केवल असलम के लिए बल्कि उनकी मां के लिए भी अपमानजनक हैं, जो एक सरल, ईमानदार महिला थीं। अगर मैं देखूंगी कि फिल्म में मेरे पति को गलत तरीके से दिखाया गया है या उनके खिलाफ कोई दुष्प्रचार किया गया है, तो मैं निश्चित रूप से सभी प्रकार के कानूनी कदम उठाऊंगी।’

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आदित्य धर को डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar Movie) में दमदार स्टारकास्ट नजर आने वाले हैं। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।

Chhoti Stree Animation Movie: स्त्री 3 से पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी पहली एनिमेशन फिल्म
Dhurandhar Movie : पैन-इंडिया एक्शन का फॉर्मूला टूटा, साउथ सिनेमा से आगे निकला धुरंधर
Salman Khan Birthday : सलमान खान की बर्थडे पार्टी में लगा सितारों का मेला
Pepsi Sharma : लोक गायकी की दुनिया को बड़ा झटका, 38 साल की उम्र में मशहूर कलाकार का निधन
CBFC Double Standard Controversy: ‘The Kerala Story’ के डायरेक्टर का आरोप—सेंसर बोर्ड के नियमों में दोहरा पैमाना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Purandar Mishra Meets President
Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण

Purandar Mishra Meets President :रायपुर के श्री जगन्नाथ…

Air India Phuket Delhi Turbulence
Air India Phuket Delhi Turbulence : पायलट पर डोप टेस्ट का दावा, 21 लोग हुए थे घायल

Air India Phuket Delhi Turbulence :जांच का एक…

Sakti District Hospital Dispute
Sakti District Hospital Dispute : सफाई को लेकर भिड़ीं एल्डरमैन और सफाईकर्मी

Sakti District Hospital Dispute :सीएमएचओ डॉ. पूजा अग्रवाल…

Surajpur Police Traffic Checking
Surajpur Police Traffic Checking : शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

Surajpur Police Traffic Checking : पुलिस अधिकारियों के…

Rahul Tandon Murder Case
Rahul Tandon Murder Case : हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, सबूत मिटाने के आरोप से बरी

Rahul Tandon Murder Case: कोर्ट ने हत्या के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?