CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online Fraud Ghaziabad: गाजियाबाद के PhD स्कॉलर ऑनलाइन ढूंढ़ रहे थे दुल्हन, लग गया 49 लाख का चूना

Online Fraud Ghaziabad: गाजियाबाद के PhD स्कॉलर ऑनलाइन ढूंढ़ रहे थे दुल्हन, लग गया 49 लाख का चूना

By Newsdesk Admin
01/12/2025
Share
Online Fraud Ghaziabad
Online Fraud Ghaziabad

सीजी भास्कर, 1 दिसंबर। ऑनलाइन ठगी के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Online Fraud Ghaziabad) से सामने आया है, जहां 42 वर्षीय PhD स्कॉलर अभिषेक चौधरी ऑनलाइन दुल्हन खोजते-खोजते 49 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। वैशाली निवासी अभिषेक ने Shaadi.com पर अपना प्रोफाइल बनाया था, जहां उनकी मुलाकात सितंबर में एक महिला से हुई। बातचीत बढ़ी, दोस्ती गहरी हुई और महिला ने बताया कि उसका परिवार पंजाब व दिल्ली-एनसीआर में रियल एस्टेट बिज़नेस से जुड़ा है। इसी भरोसे ने अभिषेक को ठगी के जाल में फंसा दिया।

Contents
  • महिला ने Forex ट्रेडिंग में लगाया, शुरू हुआ धोखे का खेल
  • 10 बार में हुए 49 लाख रुपये ट्रांसफर
  • आईटी एक्ट में केस दर्ज, पुलिस की चेतावनी

महिला ने Forex ट्रेडिंग में लगाया, शुरू हुआ धोखे का खेल

पुलिस के अनुसार महिला ने अभिषेक को Forex ट्रेडिंग से भारी मुनाफा दिलाने का लालच दिया। व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजकर रजिस्ट्रेशन कराने को कहा, लेकिन लिंक बार-बार बदलता रहा। नए लिंक भेजकर उनसे वेरिफिकेशन के नाम पर वोटर आईडी अपलोड कराई गई। प्लेटफॉर्म ने 250 डॉलर की न्यूनतम राशि बताई, लेकिन महिला के कहने पर अभिषेक ने 500 डॉलर जमा कर दिए। यहीं से ठगी की शुरुआत हुई (Online Fraud Ghaziabad)।

10 बार में हुए 49 लाख रुपये ट्रांसफर

महिला और उसके साथियों ने अभिषेक को रुपये में ट्रांसफर करने के लिए मनाया। बाद में इन्हें डॉलर में बदलकर उनके “ट्रेडिंग अकाउंट” में दिखाया गया। ऐप पर फर्जी मुनाफा देखकर उनका भरोसा और बढ़ गया। उन्होंने 10 से ज्यादा लेनदेन में कुल 49 लाख रुपये ठगों के बताए खातों में भेज दिए।

मुसीबत तब सामने आई जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की। हर बार 30% टैक्स जमा करने को कहा गया। मूल राशि निकालने पर भी टैक्स देने की शर्त लगा दी गई। आखिरकार उन्हें एहसास हुआ कि पूरा प्लेटफॉर्म फर्जी है और वे बड़ी ठगी का शिकार हो चुके हैं।

आईटी एक्ट में केस दर्ज, पुलिस की चेतावनी

एडीसीपी (साइबर एवं क्राइम) पीयूष कुमार सिंह के अनुसार मामला आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जिन बैंक खातों में रुपये भेजे गए, उनकी जानकारी बैंकों से मांगी गई है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के नाम पर इस तरह की धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है।

एडीसीपी ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी भी ऑनलाइन परिचित व्यक्ति से निजी जानकारी न साझा करें और निवेश के नाम पर भेजे जाने वाले लिंक से पूरी तरह सतर्क रहें।

मुख्तार अंसारी का कुख्यात शूटर शाहरुख पठान एनकाउंटर में ढेर…
‘बेड़ियां बांधकर भेजने पर जताई थी चिंता’, US से डिपोर्ट भारतीयों के सवाल पर संसद में क्या बोली सरकार
Mohammed Shami Retirement : RO-KO के बाद शमी भी कहने वाले हैं टेस्ट क्रिकेट को अलविदा…! 
IRCTC Singapore Malaysia Tour: जयपुर से सिंगापुर-मलेशिया का सात दिन का यादगार सफर, जानें पूरी डिटेल
Winter Update : चक्रवात ‘दितवाह’ के चलते तटीय राज्यों में बारिश के आसार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Cyber Fraud Arrest
Cyber Fraud Arrest : राजनांदगांव में ₹5.41 लाख की साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, 10 पर कार्रवाई

Cyber Fraud Arrest :पुलिस ने आरोपी के खिलाफ…

Bhilai Underbridge Accident
Bhilai Underbridge Accident : भिलाई के सिरसा गेट अंडरब्रिज में हादसा, बुलेट सवार 20 वर्षीय कॉलेज छात्र की मौत

Bhilai Underbridge Accident :फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज…

Dhamtari Ministry Job Fraud
Dhamtari Ministry Job Fraud : मंत्रालय में नौकरी का झांसा देकर 9 लाख की ठगी, महिला समेत 2 गिरफ्तार

Dhamtari Ministry Job Fraud :शिकायत के आधार पर…

Korba Mosque Attack Case
Korba Mosque Attack Case : मक्का मस्जिद में बुजुर्ग पर पाइप से हमला, सिर में लगे 12 टांके; आरोपी फरार

Korba Mosque Attack Case : पुरानी रंजिश के…

Police Cyber Crime Short Film
Police Cyber Crime Short Film : रायगढ़ पुलिस की शॉर्ट फिल्म में दिखेंगे SSP-CSP, साइबर ठगी के नए तरीकों से करेंगे जागरूक

Police Cyber Crime Short Film : फिल्म के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?