CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Aundhi Tiger Alert : औंधी में बाघ की दहाड़ से दहशत, मवेशी का शिकार कर आधा किमी घसीटते हुए जंगल में ले गया

Aundhi Tiger Alert : औंधी में बाघ की दहाड़ से दहशत, मवेशी का शिकार कर आधा किमी घसीटते हुए जंगल में ले गया

By Newsdesk Admin
02/12/2025
Share
Aundhi Tiger Alert
Aundhi Tiger Alert

सीजी भास्कर, 2 दिसंबर। मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ पैदा कर दिया है। रविवार–सोमवार की दरम्यानी रात नवागढ़ में बाघ ने एक पालतू मवेशी का शिकार किया। बाघ मवेशी को किसान की बाड़ी से उठाकर करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल की ओर घसीट ले गया (Aundhi Tiger Alert)। सोमवार सुबह किसान ने जब मवेशी को ढूंढा, तो शिकार की पुष्टि हुई। इसकी सूचना मिलते ही वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

घटना स्थल के आसपास बाघ के कई स्पष्ट और बड़े पंजों के निशान मिले हैं, जिससे इसकी पहचान एक वयस्क बाघ के रूप में की जा रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई कि यह बाघ संभवतः महाराष्ट्र के ताड़ोबा रिजर्व एरिया से आया है। इलाके में सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। ग्रामीणों को रात में घर से बाहर न निकलने, जंगल की ओर न जाने और मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है (Aundhi Tiger Alert)। मुनादी भी कराई गई है और प्रभावित किसान के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Aundhi Tiger Alert लगाए जा रहे ट्रैप कैमरे

बाघ की सक्रियता को देखते हुए वन अमला सतर्क हो गया है। संभावित स्थानों पर ट्रैप कैमरे लगाए जा रहे हैं ताकि उसकी मूवमेंट की निगरानी की जा सके। वन अधिकारी का कहना है कि बाघ दोबारा लौट सकता है, क्योंकि उसे इस क्षेत्र में शिकार मिलने की संभावना है।

पिछले दो वर्षों से मोहला–मानपुर क्षेत्र और सीमावर्ती इलाकों में वन्यप्राणियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। वन मंडलाधिकारी दिनेश पटेल का कहना है कि जंगल और वन्यजीव संरक्षण के सफल अभियानों का यह प्रतिफल है। पिछले एक साल में इलाके में चार से छह तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की जा चुकी है।

भालू, हिरण सहित अन्य वन्यजीवों की संख्या और गतिविधियों में भी इजाफा हुआ है। मई माह में छत्तीसगढ़ की सीमा पर चंद्रपुर जिले में बाघ के हमले में तीन महिलाओं की मौत की घटना अब भी लोगों की याद में ताज़ा है। इससे कुछ दिन पहले मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी के पानाबरस क्षेत्र में भी बाघ के पदचिह्न मिले थे।

एनकाउंटर से खौफ में नक्सली, दूसरे राज्यों में ले रहे शरण: अमित शाह ने अफसरों को दिया एक्शन तेज़ रखने का निर्देश…
आत्मानंद स्कूल में फेल छात्रा को कक्षा में बैठने से रोका, TC लेने का फरमान — DEO ने कहा…
Water conservation becomes a mass movement in CG : “मोर गांव, मोर पानी” अभियान से गांवों ने खुद संभाली पानी की जिम्मेदारी
अंबिकापुर में फ्लाइट सेवा ठप: फ्लाई बिग की उड़ानें 3 हफ्तों में सिर्फ 1 दिन चलीं, इस सप्ताह भी नहीं शेड्यूल..
Inter Regional Cultural Festival Raipur: नया रायपुर में संस्कृति और सृजन का भव्य संगम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Accountant duped by posing as Facebook friend : क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा

सीजी भास्कर, 31 मई। राजधानी रायपुर में क्रिप्टोकरेंसी…

Taxes will change from June : UPI और बैंकिंग के नियम, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

सीजी भास्कर, 31 मई। जून महीने की शुरुआत…

Balod shop fight video goes viral : टेबल-कुर्सी और ड्रिल मशीन से हमला, मारपीट का VIDEO वायरल

सीजी भास्कर, 31 मई। बालोद जिले में देर…

Youth arrested with drug injection : ओडिशा से लाकर बिक्री की तैयारी, 98 प्रतिबंधित इंजेक्शन जब्त

सीजी भास्कर, 31 मई। रायगढ़ जिले में नशीले…

US pressure on Iran : ईरान पर दबाव बढ़ाने की तैयारी में अमेरिका, ट्रंप बोले- शर्तें नहीं मानीं तो सैन्य कार्रवाई संभव

सीजी भास्कर, 31 मई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

You Might Also Like

Gratuity Pending Amount
छत्तीसगढ़

Gratuity Pending Amount : सेवानिवृत्त अधिकारियों-कर्मचारियों को राहत, वर्षों से लंबित ग्रेच्युटी का भुगतान

09/04/2025
अन्यछत्तीसगढ़

Chhattisgarh VC Appointment : उच्च शिक्षा में बड़ा बदलाव, छत्तीसगढ़ के 2 विश्वविद्यालयों को मिले नए कुलपति

31/03/2026
छत्तीसगढ़

Raigarh Property Rate : रायगढ़, बालोद और महासमुंद में नई गाइडलाइन दरें लागू, आज से प्रभावी

20/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Fake Police Job Scam : 11 लाख लेकर दिया फर्जी नियुक्ति पत्र, प्रोफेसर समेत 8 पर धोखाधड़ी का केस

27/10/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?