CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chaman border : फिर बढ़ा तनाव, सीमा पर जमकर हुई फायरिंग, चार की मौत

Chaman border : फिर बढ़ा तनाव, सीमा पर जमकर हुई फायरिंग, चार की मौत

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
Chaman border
Chaman border

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच एक बार फिर से तनाव (Chaman border) देखने को मिला है। दोनों देशों की सेनाओं के बीच चमन सीमा पर देर रात गोलाबारी हुई। पाकिस्तान की ओर से हुई भारी गोलीबारी में चार नागरिकों की मौत हो गई यह जानकारी अफगान के अधिकारी द्वारा दी गई।

Contents
  • दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप
  • (Chaman border) गोलाबारी कितने बजे हुई

अफगानिस्तान में एक न्यूज चैनल अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान के स्पीन बोल्डक जिले के गवर्नर ने शनिवार को इस गोलाबारी के बारे में बताया। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान के जिला अस्पताल में घायल लोगों को भर्ती कराया गया। लेकिन पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि इस गोला बारी में कोई भी मारा नहीं गया है।

दोनों एक दूसरे पर लगा रहे आरोप

बलूचिस्तान प्रांत से लगी सीमा पर गोलीबारी होने पर दोनों देशों के अधिकारी एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पाकिस्तानी अखबार डॉन से मिली जानकारी के मुताबिक, पाक अधिकारियों ने कहा कि अफगानिस्तान की ओर से बदानी इलाके में मोर्टार दागे गए थे।

इस पर अफगान तालिबार प्रवक्ता जबीहुल्ला मजाहिद ने पाकिस्तान पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि स्पिन बोल्दक पर हमला पाकिस्तान की ओर से किया गया था, तालिबार प्रवक्ता ने दावा किया कि उनके सैन्य बलों ने जवाबी कार्रवाई की। पाकिस्तानी अखबार डॉन से जानकारी मिली कि पाकिस्तान सैन्य बलों ने अफगान हमने के जवाब में गोलीबारी की। इसके अलावा, चमन-कंधार राजमार्ग पर भी गोलीबारी करने की जानकारी मिली है, फिलहाल इसके बारे में अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

(Chaman border) गोलाबारी कितने बजे हुई

इस बारे में क्वेटा के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि गोलाबारी रात 10 बजे शुरू हुई, और आधी रात तक चली थी। इस हमले में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए जिन्हें चमन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह जानकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक ने दी। जबकि पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर या विदेश कार्यालय की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

बता दें, चमन सीमा (Chaman border) को फ्रेंडशिप गेट(मैत्री द्वारा) भी कहते हैं। पिछली बार दोनों देश सीजफायर के लिए तैयार हुए थे लेकिन समझौता विफल रहा। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने पिछले महीने कहा था कि तकनीकि रूप कोई युद्धविराम समझौता लागू नहीं है। क्योंकि अफगान तालिबान की ओर से पाकिस्तान में आतंकवादी हमलों को रोकने पर निर्भर करता है इसलिए शांति वार्ता विफल रही है।

दर्दनाक खबर: जम्मू कश्मीर में सेना के 2 कैप्टन सहित 4 जवान शहीद
Found Ancient Shivalinga : जम्मू-कश्मीर के इस इलाके में मिला प्राचीन शिवलिंग…कश्मीरी पंडितों ने पहली बार की पूजा…देखें VIDEO…
जेल से बाहर आते ही बोले अनंत सिंह – “मेरी विधायक पत्नी किसी काम की नहीं” 🔵 नीतीश की करी तारीफ, कहा- “जौन गाड़ी अच्छी होगी उसी पर चढ़ जाएंगे, जनता चाहेगी तो फिर चुनाव जरूर लड़ेंगे”
टाइफाइड से पीड़ित हुए अभिजीत दिपके, बोले- बीमारी के बावजूद आंदोलन रहेगा जारी
भिलाई मिला कोरोना मरीज, नए वेरिएंट को लेकर एडवाइजरी जारी, छत्तीसगढ़ एलर्ट मोड पर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Tiger Attack
Bilaspur Tiger Attack : खेत में बाघ का हमला, घमेला लेकर भिड़ गया ग्रामीण, गंभीर घायल

दवनपुर गांव में खेत में खाद छिड़कने गए…

Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान
Keshkal Teacher Accident : नाले के तेज बहाव में वाहन समेत बह गए शिक्षक, बाल-बाल बची जान

स्कूल जाते समय नाले के तेज बहाव में…

Chhattisgarh High Court
Chhattisgarh High Court : हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, तहसीलदार के निलंबन पर रोक, 6 अफसरों को नोटिस

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कांकेर में पदस्थ तहसीलदार माया…

Nagri Breaking News
Nagri Breaking News : धमतरी में पुल नहीं तो खाट पर मरीज, उफनता नाला पार कराने की मजबूरी, 30 साल से पुल की मांग

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से बारिश के…

SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप
SIR List Hyderabad : महेश बाबू से साइना नेहवाल तक चुनाव आयोग की रडार पर सितारे, SIR नोटिस से मचा हड़कंप

तेलंगाना में चुनाव आयोग की स्पेशल इंटेंसिव रिविजन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?