CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM Suryaghar Scheme : बिजली कर्मचारियों की बिल रियायत बंद, नवंबर का पूरा बिल भेजा गया

PM Suryaghar Scheme : बिजली कर्मचारियों की बिल रियायत बंद, नवंबर का पूरा बिल भेजा गया

By Newsdesk Admin
09/12/2025
Share
PM Suryaghar Scheme
PM Suryaghar Scheme

सीजी भास्कर, 9 दिसंबर। पीएम सूर्य घर योजना (PM Suryaghar Scheme) के तहत रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना के लिए अनिवार्य पंजीयन नहीं कराने पर विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को दी जा रही बिजली बिल पर 50% छूट लाभ बंद कर दिया गया है। पावर कंपनी के निर्देश के बाद नवंबर माह में कर्मचारियों को पहली बार बिना किसी रियायत के पूरा बिजली बिल भेजा गया।

Contents
  • “प्रबंधन दबाव बना रहा है”
  • रियायत हटने से कर्मचारी अब हाफ बिल योजना के दायरे में
  • (PM Suryaghar Scheme) बिजली कर्मियों में रुचि कम

कंपनी ने रूफटॉप सोलर पंजीयन के लिए 25 नवंबर तक की समय सीमा तय की थी, लेकिन 10,000 कर्मचारियों में से आधे से अधिक पंजीयन नहीं करा सके। इसके बाद कंपनी प्रबंधन ने सभी संभागों को पत्र जारी कर रियायत समाप्त करने का आदेश जारी किया।

“प्रबंधन दबाव बना रहा है”

कर्मचारी संगठनों ने निर्णय पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि कंपनी नियमों की आड़ में कर्मचारियों पर सोलर इंस्टॉलेशन के लिए दबाव बना रही है। हालांकि कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि पंजीयन के बाद रियायत दोबारा बहाल कर दी जाएगी। बिजली कंपनी कर्मचारियों को रूफटॉप लगाने के लिए 0% ब्याज पर लोन उपलब्ध कराएगी, जिसकी 12 किस्तों में वसूली होगी। लेकिन अगले चार महीने में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी इस लाभ से वंचित हो सकते हैं।

रियायत हटने से कर्मचारी अब हाफ बिल योजना के दायरे में

पावर कंपनी (PM Suryaghar Scheme) की रियायत बंद होने के बाद बिजली कर्मचारी भी राज्य की हाफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत आ जाएंगे। नई व्यवस्था के तहत 400 यूनिट तक बिल आधा लगेगा, जबकि सीमा *1 दिसंबर से बढ़ाकर 200 यूनिट कर दी गई है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार इससे राज्य बिजली कंपनी पर वित्तीय भार कम होगा क्योंकि पहले 50% रियायत सीधे कंपनी पर आती थी।

(PM Suryaghar Scheme) बिजली कर्मियों में रुचि कम

प्रदेश में अब तक 13,000 से अधिक रूफटॉप सिस्टम लगाए जा चुके हैं, लेकिन खुद बिजली विभाग में स्थिति उलटी है। 10,000 में से केवल 1,300 कर्मचारी (13%) ने ही पंजीयन कराया। कई कर्मचारियों का कहना है कि पंजीयन के बाद भी तकनीकी दिक्कतें, बैंक लोन और सामग्री उपलब्धता से संबंधित समस्याएँ उनके निर्णय में बाधा बन रही हैं।

अमेरी खदान विवाद में भड़का तनाव: ‘Sarguja Stone-Pelting Clash’ में ASP सहित कई पुलिसकर्मी घायल
देश की राजनीति की दिशा बदलने वाली है, ये महाराष्ट्र चुनाव ने बता दिया है – अरूण साव
बलौदाबाजार ब्रेकिंग : जिला प्रशासन और पुलिस की सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी 🛑 जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी ने 55 संदिग्ध मामले किए सूचीबद्ध 🔵 पुलिस विभाग ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया आपराधिक मामला
Mysterious Deaths of Siblings : 4 घंटे में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, अंधविश्वास का साया…!
Esaf Small Finance Bank Fraud : इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में 85 लाख रुपये का गबन, 10 आरोपी किए गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CM Shubhendu’s big statement on Bangladeshis : “जल्दी भागो यहां से”, बोले- घुसपैठियों को जेल नहीं, बाहर भेजेंगे

सीजी भास्कर, 26 मई । बंगाल के सीएम…

Diesel price hike impacts truck operations :डीजल महंगा पड़ते ही थमे 19 लाख ट्रक! खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी

सीजी भास्कर, 26 मई। डीजल महंगा होने से…

Nandanvan Jungle Safari closed : दो दिन के लिए बंद रहेंगे नंदनवन और जंगल सफारी

सीजी भास्कर, 26 मई । छत्तीसगढ़ में इन दिनों…

Bharatmala Project Abhanpur Negligence : Shelke कंपनी की मनमानी से कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

सीजी भास्कर, 26 मई। भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत…

Dhamtari woman dead body case : 4 दिन पहले मायके जाने निकली थी

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

‘Ghibli’ ट्रेंड में भूपेश, विजय शर्मा और भावना की एंट्री : फडणवीस-शिवराज समेत सेलिब्रिटी भी शेयर कर रहे एनिमे अवतार..

28/03/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में 5 हजार मुर्गियां और 10 हजार से अधिक चूजे मार जमीन में गाड़े गए, सभी जिले अलर्ट पर, CM विष्णुदेव ने सभी कलेक्टर्स को कंट्रोल रूम बनाने दिए निर्देश, रोकथाम के लिए बनाई गई रेपिड रिस्पॉन्स टीम, मुर्गी और अंडे की खरीदी बिक्री पर रोक

02/02/2025
JEAM Portal Scam
अन्यछत्तीसगढ़

Principal Suspended For Misconduct : अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई…प्रभारी प्राचार्य खूबचंद सरसीहा निलंबित…

18/07/2025
अन्यछत्तीसगढ़

हसदा का जर्जर स्कूल: खुले आसमान के नीचे पढ़ाई, बारिश में रुकती क्लास — छात्र बोले, “भवन दो, भविष्य बचाओ”

11/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?