CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से छत्तीसगढ़ का सिख समाज भी नाराज, समाज ने बैठक कर जताई आपत्तियां, सीएम, राज्यपाल से मिलकर जताएंगे विरोध

कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ से छत्तीसगढ़ का सिख समाज भी नाराज, समाज ने बैठक कर जताई आपत्तियां, सीएम, राज्यपाल से मिलकर जताएंगे विरोध

By Newsdesk Admin
02/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 2 सितंबर। फिल्म अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी में सिख समाज के बारे में दी गई गलत जानकारियों, घटनाओं, सिख समाज को आतंकवादी बताया जाना और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के सीन के साथ-साथ फिल्म अभिनेत्री एवम सांसद कंगना रनौत के बयानों पर आपत्ति करते हुए छत्तीसगढ़ में सिख समाज आंदोलन करने की तैयारी में है जिसके लिए राजधानी रायपुर के गुरु तेग बहादुर हाल में सभी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों एवम सिक्ख समाज की संस्थाओं तथा समाज के प्रमख व्यक्तियों की उपस्थिति में चर्चा की गई |

छत्तीसगढ़ में भी फिल्म अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत के बयानों एवं उनके द्वारा निर्मित फिल्म इमरजेंसी को लेकर सिख समाज में रोष व्याप्त है, फिल्म इमरजेंसी का विरोध करते हुए फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने सिक्ख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई।

बैठक में सभी ने एक मत से कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के प्रसारण पर रोक लगाने एवं फिल्म प्रदर्शन न होने देने का निर्णय लिया है।

उपस्थित सभी सदस्यों के निर्णय के अनुसार इस बाबत प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंप कर प्रदेश में कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को प्रतिबंधित करने की मांग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत के बयानों और उसकी फिल्म में सिख समाज के बारे में दिखाए जाने वाली घटनाओं से नाराज पूरे देश के सिख समाज द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। सिखों की सबसे बड़ी संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा भी इस बाबत फिल्म सेंसर बोर्ड को पत्र लिखा गया है साथ ही कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। उसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में भी सिख समाज एकजुट होकर कंगना रनौत एवं उसकी फिल्म इमरजेंसी का विरोध प्रदर्शन करेगा।

लड़का हुआ या लड़की? MP के अस्पताल में 2 बच्चों की अदला-बदली, परिजनों ने कहा- DNA टेस्ट कराओ
HDFC Bank Employee Fraud : बिलासपुर में कैंसर अस्पताल के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बैंककर्मी दोस्त ही निकला ‘विदेशी महिला’, 103 करोड़ के फर्जी DD का दिखाया लालच
Big Break : आत्महत्या करने जा रही युवती की मेटा AI ने बचा ली जान
Maintenance Rights : बालिग होने के बाद भी नहीं खत्म होगी जिम्मेदारी, बेटी के हक पर हाईकोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
DSP Transfer : 11 DSP का तबादला, नक्सल क्षेत्र भेजे गए, दो रासेयो अफसरों को अतिरिक्त प्रभार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Foreign Students Safety
Foreign Students Safety :  विदेशी छात्रों की सुरक्षा को लेकर कलेक्टर-SP ने की बैठक, हॉस्टल में शिफ्ट करने के निर्देश

सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कलेक्टर और एसपी…

Bhilai Crime
Bhilai Crime : 20 हजार का कर्ज चुकाने के बाद भी मांगे अतिरिक्त पैसे, महिला-बेटे से मारपीट, 3 गिरफ्तार

पति के इलाज के लिए लिए गए 20…

Chakradhar Samaroh
Chakradhar Samaroh : चक्रधर समारोह की शाम रही सुरमयी, कथक और शास्त्रीय नृत्य ने बांधा समां

41वें अंतरराष्ट्रीय चक्रधर समारोह के सातवें दिन रायगढ़…

Raipur Railway Station
Raipur Railway Station :  कार्रवाई के बाद भी ट्रेनों में अवैध वेंडिंग, स्लीपर कोच में बिक रहा पानी और चना

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई के बावजूद ट्रेनों…

Learning License :  लर्निंग लाइसेंस से पहले 10 वीडियो देखना जरूरी, 10 सवालों में 6 सही हुए तभी मिलेगी अनुमति

लर्निंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए सड़क सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?