CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Forest Coupe Cutting : सुदूर अंचल में वन विभाग की पहल से बदल रहा ग्रामीणों का जीवन

Forest Coupe Cutting : सुदूर अंचल में वन विभाग की पहल से बदल रहा ग्रामीणों का जीवन

By Newsdesk Admin
20/11/2025
Share
Forest Coupe Cutting
Forest Coupe Cutting

सीजी भास्कर, 20 नवंबर। दूरस्थ वन क्षेत्रों में वन विभाग (Forest Coupe Cutting) की सक्रिय पहल से ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव की शुरुआत हो गई है। वर्ष 2025 में मोहला वन मंडल ने जिस तरह व्यापक स्तर पर कूप कटाई कर उपलब्धि हासिल की है, उसने न केवल विभागीय लक्ष्य पूरे किए बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति दी है।

मोहला-मानपुर-चौकी जिले के विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पहले 18 कूपों में से मुश्किल से 4 से 5 कूपों की ही कटाई हो पाती थी। लेकिन वन मंडल के गठन के बाद स्थिति धीरे-धीरे बदलती गई और इस वर्ष सभी 18 कूपों की कटाई के साथ 10 अतिरिक्त कूप भी काटे गए। यह उपलब्धि क्षेत्र में वन विकास और संसाधन प्रबंधन की दिशा में नया कीर्तिमान मानी जा रही है।

कूप कटाई से मिलने वाला लाभ केवल लकड़ी प्रबंधन तक सीमित नहीं रहा। कटाई कार्य में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को रोजगार मिला। वहीं वन प्रबंधन समितियों को राजस्व का 20 प्रतिशत लाभांश मिलने से गांवों में आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिली है। विभाग के अनुसार, बीते दो वर्षों में मोहला वन मंडल की 34 समितियों को कुल 38 लाख 59 हजार 100 रुपये का लाभांश वितरण किया जा चुका है।

इन समितियों (Forest Coupe Cutting) द्वारा प्राप्त राशि से कई गांवों में अधोसंरचना निर्माण के कार्य शुरू हो चुके हैं। कहीं सड़क और नाली निर्माण चल रहा है तो कहीं ग्रामीणों ने मछली पालन, कुसुम लाख पालन जैसी रोजगार मूलक गतिविधियों की दिशा में कदम बढ़ाया है।

वर्तमान में पांच समितियों में अधोसंरचना विकास कार्य प्रगति पर हैं, जबकि 17 समितियां आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय हैं। इन प्रयासों की सफलता वन विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण समुदायों की साझा भागीदारी का परिणाम है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से उपेक्षित इन इलाकों में वन विभाग की पहल ने रोजगार और विकास दोनों का अवसर दिया है और इससे जल्द ही गांवों की तस्वीर बदलने की उम्मीद है।

Chhattisgarh Road Accident : सड़क हादसों में 3 मौतें, तेज रफ्तार बनी काल, दुर्ग में कार पेड़ से भिड़ी, बालोद में स्कॉर्पियो ने राजमिस्त्री को कुचला
Hirmaram Fish Farming : डबरी से बढ़ी किसान की आमदनी, वार्षिक आय दोगुनी, सालाना 1 लाख तक वृद्धि
Raipur Online Trading Fraud : ऑनलाइन ट्रेडिंग में रोजाना 5 हजार कमाने का झांसा, ठेकेदार से 23.50 लाख की ठगी
Assistant Professor Vacancy : सहायक प्राध्यापक भर्ती – दो माह बाद भी विज्ञापन जारी नहीं, 625 पद अटके
Money Laundering Case : पूर्व सीएम भूपेश के बेटे चैतन्य की मुश्किलें बढ़ी, हाई कोर्ट से जमानत याचिका खारिज

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके
Spine Care Tips : 30 मिनट बैठने के बाद उठें, मोबाइल आंखों के सामने रखें, रीढ़ को स्वस्थ रखने के 5 तरीके

रीढ़ की देखभाल (Spine Care Tips) के लिए…

Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना
Chhattisgarh Medical College Fee Refund : निजी मेडिकल कॉलेजों पर सख्ती, छात्रों को 4.58 लाख तक लौटाने होंगे, हर संस्थान पर 10 लाख जुर्माना

छत्तीसगढ़ में निजी मेडिकल कॉलेजों (Chhattisgarh Medical College…

Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
Surguja Road Accident : करमा देखने निकले दो सगे भाइयों की मौत, साल्ही मोड़ पर अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

डांडगांव में दसई करमा देखने जा रहे दो…

President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित
President Droupadi Murmu CG Visit : रायपुर में 1000 युवाओं से रूबरू होंगी राष्ट्रपति, रक्तदाताओं को करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (President Droupadi Murmu CG Visit)…

Raipur Scooty Theft Case
Raipur Scooty Theft Case : स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, गीजर और खिलौनों में छिपाई थी रकम

Raipur Scooty Theft Case : दूसरे आरोपी कमलेश…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?