CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Workers Welfare Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने डीबीटी से 21 हजार श्रमिकों को पहुंचाई 20.20 करोड़ की मदद

Workers Welfare Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार ने डीबीटी से 21 हजार श्रमिकों को पहुंचाई 20.20 करोड़ की मदद

By Newsdesk Admin
13/12/2025
Share
Workers Welfare Scheme
Workers Welfare Scheme

सीजी भास्कर, 13 दिसंबर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार (Workers Welfare Scheme) के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर श्रम विभाग ने निर्माण श्रमिकों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत दी है।

श्रम विभाग द्वारा प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से 13 श्रमिक कल्याण योजनाओं के अंतर्गत कुल 21,209 पंजीकृत श्रमिक हितग्राहियों को 20 करोड़ 19 लाख 98 हजार 515 रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की गई है।

यह राशि रायपुर स्थित नवा अटल नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान डीबीटी के माध्यम से जारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि डीबीटी के माध्यम से राशि अंतरण का उद्देश्य श्रमिकों को पारदर्शी, त्वरित और बिचौलिया मुक्त सहायता उपलब्ध कराना है।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल की 13 योजनाओं (Workers Welfare Scheme) के तहत यह राशि वितरित की गई। दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के अंतर्गत 13 लाभार्थियों को 13 लाख रुपये, निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना से एक लाभार्थी को 5 हजार रुपये तथा मिनीमाता महतारी जतन योजना के अंतर्गत 2,815 लाभार्थियों को 5 करोड़ 63 लाख रुपये प्रदान किए गए।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण मजदूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना के तहत 1,400 श्रमिकों को 21 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना से 45 लाभार्थियों को 45 लाख रुपये, दीर्घायु सहायता योजना के तहत 4 श्रमिकों को 80 हजार रुपये तथा मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 315 श्रमिकों को 3 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये की सहायता दी गई।

मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना (Workers Welfare Scheme) के तहत 741 विद्यार्थियों को 64 लाख 14 हजार 420 रुपये, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना से 2,298 लाभार्थियों को 4 करोड़ 59 लाख 60 हजार रुपये, मुख्यमंत्री औजार सहायता योजना से 11,043 श्रमिकों को 3 करोड़ 84 लाख 75 हजार 631 रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना से 333 वरिष्ठ श्रमिकों को 66 लाख 60 हजार रुपये तथा मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना के अंतर्गत 2,201 श्रमिकों को 81 लाख 53 हजार 468 रुपये प्रदान किए गए।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से महिला श्रमिकों को स्वरोजगार और मातृत्व सुरक्षा, श्रमिक परिवारों के बच्चों को शिक्षा व खेल प्रोत्साहन, तथा श्रमिकों को औजार, उपकरण और सायकल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। सरकार की यह पहल श्रमिकों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Allegations of misappropriation of RTE funds : छात्रों की फर्जी संख्या दर्शाकर शासकीय धन राशि का व्यापक दुरुपयोग
Coal Scam Chhattisgarh : 570 करोड़ के कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, सौम्या चौरसिया के लिए जयचंद करता था वसूली…!
Ramgarh Hill Controversy BJP Committee : रामगढ़ पर्वत को लेकर भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, सात दिन में देगी रिपोर्ट, जानिए क्या है मामला
Tragic accident in Bhanupratappur : ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत
CG Big Breaking : बलौदा बाजार हनी ट्रैप मामला : 6 माह बाद पकड़ाया मुख्य आरोपी, कई राजफास होने की संभावना, र्पूव विधायक का था बेहद करीबी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Fertilizer Overpricing : खाद की ज्यादा कीमत वसूलने का आरोप, भीम आर्मी ने SDM से जांच की मांग

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : धमतरी जिले के…

Jeevamrit Model Farm : जीपीएम की 160 पंचायतों में तैयार हुए जीवामृत मॉडल फार्म, जैविक खेती को बढ़ावा

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले…

Teacher Protest : TET अनिवार्यता पर सेवा सुरक्षा की मांग, शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में टीईटी…

Rakhi Special : जवानों को राखी बांधकर बहनों ने दिया सुरक्षा का संदेश, रायपुर को मिले 5 नए प्रोजेक्ट

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : रक्षाबंधन से पहले…

Kharif Sowing : छत्तीसगढ़ में 97% बोनी पूरी, किसानों को 12.07 लाख मीट्रिक टन खाद वितरित

सीजी भास्कर, 25 अगस्त : छत्तीसगढ़ में खरीफ…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?