CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Breaking News : सड़क नाकाबंदी मामला, घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में NIA की छापामारी, 4 माओवादी गिरफ्तार, पढ़िए “लखमा” का हाल

CG Breaking News : सड़क नाकाबंदी मामला, घोर नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ में NIA की छापामारी, 4 माओवादी गिरफ्तार, पढ़िए “लखमा” का हाल

By Newsdesk Admin
04/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 4 सितंबर। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने छ्त्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र अबूझमाड़ में छापेमार कार्रवाई की है। इस दौरान एनआईए की टीम ने 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया है। वही मामले में 35 अन्य माओवादियों का नाम भी सामने आया है। एनआईए ने यह छापामार कार्रवाई माओवादियों द्वारा 20 मार्च 2023 में सड़क नाकेबंदी के मामले में की है।

मंगलवार को एनआईए की टीम ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके के ओरछा, कस्तूरमेटा, मंडाली और मल्कल गांव में दबिश दी। एनआईए के मुताबिक इस दौरान 4 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। जो कि नक्सल संगठनों के रसद सप्लाई का काम करते थे ।

एनआईए के मुताबिक 20 मार्च 2023 को प्रतिबंधित संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इंडिया गेट रायनार के पास नारायणपुर-ओरछा मुख्य सड़क को विभिन्न हिस्सों में खोदकर, पेड़ों को काटकर और कई स्थानों पर बड़ी-बड़ी चट्टानों के छोटे-छोटे टुकड़े करके सड़क को अवरुद्ध कर दिया था। इस नाकाबंदी का उद्देश्य पुलिस पार्टियों को मारना और उनके हथियार लूटना था।

लखमा चार्जशीटेड माओवादी हैं

एनआईए की जांच के दौरान कुछ सीपीआई (माओवादी) समर्थकों/ओजीडब्ल्यू के नाम सामने आए थे। उन पर सीपीआई (माओवादी) के अग्रणी संगठन, माड़ बचाओ मंच के सदस्य होने का संदेह है। एनआईए ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में लखमा राम कोर्राम को भी माओवादी बताया है। उनका नाम इस मामले की चार्जशीट में दर्ज है। कोर्राम ओरछा में लंबे समय से धरने पर बैठे ‘माड़ बचाओ मंच’ के नेता हैं। ऐसा माना जा रहा कि उन्होंने अपराध को अंजाम देने में सीपीआई (माओवादी) की सहायता की थी।

जांच में यह सामने आया है कि माड़ बचाओ मंच मुठभेड़ों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन आयोजित करता है और प्रतिबंधित संगठन के लिए नए कैंप स्थापित करने में मदद करता है। इनको आवश्यक सामग्री भी मुहैया कराता है ।

State Hangar Raipur Inauguration : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्टेट हैंगर से विमान परिचालन सेवा का किया शुभारंभ
Mungeli Murder Case : संपत्ति के लिए सगा भाई बना हत्यारा, मुंगेली में रिटायर्ड लेखापाल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
Abuse of Power : अधिकारी के तोते को पेड़ से उतारने बहाया हजारों लीटर पानी
प्यार, ब्लैकमेल और मौत : पंखे से लटकी युवती, पुलिस पर उठे गंभीर सवाल
Raipur District Panchayat Inspection : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 25 लाख से नवीनीकरण कार्यों की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार
Sambar Hunting : जंगल में खून के छींटों से खुला सांभर शिकार का राज, 12 आरोपी गिरफ्तार

एंटी-पोचिंग टीम ने कार्रवाई करते हुए 12 आरोपियों…

Ganeshotsav Security
Ganeshotsav Security : त्योहारों के बीच नंदिनी पुलिस अलर्ट, रात में पंडालों और बाजारों में गश्त तेज

गणेशोत्सव, तीज पर्व और विश्वकर्मा जयंती के चलते…

Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक
Abhishek Sharma Sixer Record : वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ 2026 में सिक्सर किंग बने अभिषेक

अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma Sixer Record) ने वैभव…

Blood Donation Camp
Blood Donation Camp : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर पत्रकार रूपेंद्र भारती ने किया रक्तदान, सेवा का दिया संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?