CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prashant-Priyanka Meeting : बिहार चुनाव के बाद पहली बार हुई प्रशांत किशोर और प्रियंका गांधी की बैठक, बंद कमरे में हुई रणनीतिक चर्चा

Prashant-Priyanka Meeting : बिहार चुनाव के बाद पहली बार हुई प्रशांत किशोर और प्रियंका गांधी की बैठक, बंद कमरे में हुई रणनीतिक चर्चा

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
Prashant-Priyanka Meeting
Prashant-Priyanka Meeting

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद जनसुराज संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant-Priyanka Meeting) कुछ समय के लिए राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब वे फिर से चर्चा में लौट आए हैं। सूत्रों के अनुसार, उनकी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बीच एक सीक्रेट मीटिंग हुई। बताया गया कि यह बैठक दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे उत्तर भारतीय राज्यों की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

Contents
  • कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव
  • प्रशांत किशोर ने प्रस्ताव को अस्वीकार किया
  • कांग्रेस में शामिल होने का न्योता

कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव

दोनों पक्षों ने बैठक (Prashant-Priyanka Meeting) को शिष्टाचार भेंट बताया है ताकि राजनीतिक अटकलों को रोक जा सके। हालांकि, यह मीटिंग राजनीतिक दृष्टि से दिलचस्प मानी जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में प्रशांत किशोर और कांग्रेस के बीच संबंध कुछ तनावपूर्ण रहे हैं। साल 2021 में जदयू से अलग होने के बाद, उन्होंने कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का प्रस्ताव रखा था। यह बातचीत 2022 में पार्टी आलाकमान के साथ शुरू हुई थी। अप्रैल 2022 में उन्होंने सोनिया गांधी के 10 जनपथ निवास पर राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत शीर्ष नेताओं के सामने एक प्रेजेंटेशन भी दिया था।

प्रशांत किशोर ने प्रस्ताव को अस्वीकार किया

तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Prashant-Priyanka Meeting) ने इस प्रस्ताव पर विचार करने के लिए एक समिति का गठन किया। कुछ दिनों बाद कांग्रेस ने ‘एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप’ बनाया और इसमें शामिल होने के लिए प्रशांत किशोर को न्योता दिया। लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया, क्योंकि वे केवल सदस्य बनकर शामिल नहीं होना चाहते थे और अधिक अधिकार तथा स्वतंत्रता की मांग कर रहे थे।

बता दें कि प्रशांत किशोर के प्रेजेंटेशन में जी-23 समूह के सदस्य भी शामिल थे। इस समूह ने किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप में बदलाव का विरोध किया और प्रशांत किशोर पर पूरा भरोसा नहीं जताया।

कांग्रेस में शामिल होने का न्योता

कांग्रेस ने बयान में कहा, “प्रशांत किशोर (Prashant-Priyanka Meeting) का पीपीटी प्रेजेंटेशन देखने और उनके साथ चर्चा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष ने 2024 लोकसभा चुनावों के लिए एक एम्पावर्ड एक्शन ग्रुप गठित किया और उन्हें जिम्मेदारी के साथ पार्टी में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मना कर दिया। हम उनके प्रयासों और सुझावों की सराहना करते हैं।”

प्रशांत किशोर ने बयान जारी करते हुए कहा, “मैंने कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकरा दिया। मेरे विचार में पार्टी को मुझसे ज्यादा नेतृत्व और सामूहिक इच्छाशक्ति की जरूरत है ताकि संरचनात्मक समस्याओं को परिवर्तनकारी सुधारों के जरिए ठीक किया जा सके।”

Chhattisgarh Mahila Congress President : दिल्ली में इंटरव्यू, रायपुर में हलचल… छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कुर्सी पर किसका होगा दावा?
छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में बदलाव की दस्तक: नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
“कश्यप और कश्मीर जुड़ा हुआ नाम है, ऋषि कश्यप ने ही क्षेत्र को विकसित किया” – दुर्ग पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन ने कहा
“जब झारखंड में छत्तीसगढ़, UP बिहार का आदमी CM बनेगा…” चुनाव से पहले हेमंत सोरेन के बयान से गरमाई राजनीति, कहा – “एक PM और दर्जन भर CM मेरे खिलाफ कर रहे प्रचार”
शहाबुद्दीन के गढ़ से आज PM की हुंकार, लालू के दुर्ग को भेद पाएगी BJP?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

CG Vidhansabha
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराज्य

CG Legislative Assembly New Building : संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक है छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन

01/11/2025
Bihar Assembly Election Voting
देश-दुनियाराजनीति

Bihar Assembly Election Voting : आयोग की बैठक में गूंजा ‘वन फेज वोटिंग’ का मुद्दा, छठ पूजा बना चुनावी टाइमलाइन का आधार

05/10/2025
ट्रेंडिंगदेश-दुनियाराजनीतिराज्य

भारत और पाकिस्तान सरकार कूल रहें…’, पहलगाम आतंकी हमले के बाद तनाव के बीच बोले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

25/04/2025
Ajay Chandrakar
राजनीति

Ajay Chandrakar : विधानसभा में मंत्री से भिड़ गए बीजेपी विधायक, मंत्री बोले- सूली पर नहीं लटका सकता, विधायक ने कहा- भाषण मत दीजिए

07/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?