CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Pradeep Mishra Katha Durg : दुर्ग में 17 दिसंबर से पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

Pradeep Mishra Katha Durg : दुर्ग में 17 दिसंबर से पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा, रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
Pradeep Mishra Katha Durg
Pradeep Mishra Katha Durg

सीजी भास्कर, 16 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा (Pradeep Mishra Katha Durg) द्वारा शिव महापुराण कथा वाचन का भव्य आयोजन 17 दिसंबर से किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन और अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था लागू कर दी है, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Contents
  • भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू
  • कई मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंध
  • श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू

श्रद्धालुओं (Pradeep Mishra Katha Durg) की भारी भीड़ को देखते हुए गनियारी–बोरई मार्ग पर श्रीराम पान पैलेस के पास दुर्ग एवं पुलगांव की ओर से आने वाले सभी भारी वाहनों को ग्राम बोरई, घुमका और ठेलकाडीह होते हुए राजनांदगांव मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है। इसी तरह हरिओम किराना स्टोर के पास ग्राम बोरई तिराहा से भी भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा। सृष्टि इंजीनियर के पास स्थित चौराहे से गुजरने वाले भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट निर्धारित किया गया है।

कई मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंध

यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चिखली चौक और धमधा रोड से कार्यक्रम स्थल की ओर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। वहीं रावणभाठा चौक से नगपुरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को दुर्ग शहर की दिशा में डायवर्ट किया जाएगा। हालांकि शनि मंदिर अंजोरा मोड़ से नगपुरा, जल बांधा और खैरागढ़ मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा।

श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग पार्किंग व्यवस्था

श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पृथक पार्किंग प्लान तैयार किया गया है।
दुर्ग, कोटनी, भिलाई और रायपुर की ओर से आने वाले श्रद्धालु गण बाजार चौक से बिजली सब स्टेशन के आगे निर्धारित पार्किंग स्थल पर अपने वाहन खड़े कर सकेंगे।
वहीं बाईपास महमरा, गनियारी और अंजोरा की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नगपुरा पुलिस चौकी के बगल स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Ambulance service started : जरूरतमंदों के लिए 351 रुपए में एम्बुलेंस सेवा शुरू
Balod Suicide Case : पत्नी की बेवफाई से आहत पति का खौफनाक कदम, प्रेमी के घर के सामने लगाई फांसी
Raigarh Electricity Bill Action: रायगढ़ में बकायेदारों पर बिजली विभाग का सख्त वार, 298 कनेक्शन कटे
Indagaon : छग के इस गांव में 16 लोगों द्वारा खुदकुशी का प्रयास, 3 की मौत, कारण जानने पहुंची विशेषज्ञों की टीम
Guna Political Murder Case: बिहार चुनाव नतीजों पर बहस ने ली जान, मामाओं ने कीचड़ में घसीटकर भांजे की हत्या की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Swami Atmanand School Recruitment
Swami Atmanand School Recruitment : 1812 संविदा पदों पर भर्ती, 590 सहायक शिक्षक की सबसे ज्यादा वैकेंसी

Swami Atmanand School Recruitment :सबसे ज्यादा 590 पद…

Highway Tanker Fire
Highway Tanker Fire : कटघोरा-अंबिकापुर हाईवे पर धू-धूकर जला टैंकर, 12 हजार लीटर ईंधन था लोड

Highway Tanker Fire : टैंकर काफी गर्म होने…

Janjgir Champa Custody Death : थाने में युवक की मौत, आरक्षक निलंबित; परिजनों का आरोप-मारपीट से गई जान

Janjgir Champa Custody Death : एसपी विजय कुमार…

Raipur Cow Smuggling Protest
Raipur Cow Smuggling Protest : गौ तस्करी के खिलाफ गौ सेवकों की दंडवत यात्रा, कमिश्नरेट कार्यालय घेरने निकले

Raipur Cow Smuggling Protest :कमिश्नर कार्यालय की ओर…

Building Safety Audit
Building Safety Audit : दिल्ली हादसे के बाद CM साय सख्त, जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर होगी कार्रवाई

Building Safety Audi : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?