CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » CG Swachhta Didi : स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय किया सुनिश्चित, 93.60 करोड़ रुपये स्वीकृत

CG Swachhta Didi : स्वच्छता दीदियों के 30 सितम्बर 2026 तक का मानदेय किया सुनिश्चित, 93.60 करोड़ रुपये स्वीकृत

By Newsdesk Admin
16/12/2025
Share
CG Swachhta Didi
CG Swachhta Didi

सीजी भास्कर, 16 दिसम्बर । छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रदेशभर में नगरीय निकायों के अंतर्गत कार्यरत स्वच्छता दीदियों (CG Swachhta Didi) के हित में एक बड़ा निर्णय लेते हुए उनके मानदेय को 30 सितम्बर 2026 तक सुनिश्चित कर दिया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा स्वच्छता दीदियों के सालभर के मानदेय भुगतान के लिए कुल 93 करोड़ 60 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के पश्चात मंत्रालय से इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस निर्णय से राज्य के नगर निगमों, नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में मिशन क्लीन सिटी के अंतर्गत कार्यरत कुल 9750 स्वच्छता दीदियों को सीधा लाभ मिलेगा। शासन के इस फैसले से (CG Swachhta Didi) योजना से जुड़ी महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और उनके कार्य में स्थायित्व आएगा।

जारी आदेश के अनुसार स्वच्छता दीदियों को 8,000 रुपये प्रतिमाह के मान से भुगतान किया जाएगा। यह राशि चुंगी क्षतिपूर्ति मद से संबंधित नगरीय निकायों को उपलब्ध कराई जाएगी। स्वीकृत राशि के माध्यम से स्वच्छता दीदियों को 1 अक्टूबर 2025 से 30 सितम्बर 2026 तक नियमित रूप से मानदेय का भुगतान किया जाएगा।

स्वच्छता दीदियां शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, गीला-सूखा कचरा पृथक्करण, स्वच्छता जागरूकता अभियान और शहरों को स्वच्छ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रही हैं। (CG Swachhta Didi) मॉडल के माध्यम से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान की गई है।

नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस वित्तीय स्वीकृति से स्वच्छता कार्यों में निरंतरता बनी रहेगी और समय पर मानदेय मिलने से स्वच्छता दीदियों का मनोबल बढ़ेगा। राज्य शासन का यह निर्णय मिशन क्लीन सिटी के लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जन्माष्टमी मेला देख लौट रहे युवक से लूट : 6 बदमाशों ने चैन और कैश लूट लिए, DSP बोले-“जांच के बाद होगी कार्रवाई”
युवती ने मंगेतर को कराया अगवा…:भिलाई में 3 साल छोटे बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर रची साजिश; हॉकी स्टिक-बेसबॉल बैट से पीटा
Land Guideline Chhattisgarh : सांसद बृजमोहन अग्रवाल का सीएम को पत्र, जमीन गाइडलाइन दरों की वृद्धि पर जताई कड़ी आपत्ति
दंतेवाड़ा मुठभेड़ में 38 नक्सली ढेर, एसपी ने की पुष्टि, 2.62 करोड़ का था इनाम, नक्सल मुक्त बस्तर बनाने में साय सरकार की सबसे बड़ी सफलता
Fuel Saving : बढ़ते संकट के बीच मुख्यमंत्री साय ने लिया बड़ा फैसला, अब काफिले में दिखेगा बड़ा बदलाव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?