CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » FDA Action Balodabazar : बिना लाइसेंस फूटा चना फैक्ट्री पर FDA की कार्रवाई, सैंपल जब्त, दाल मिलों को नोटिस जारी

FDA Action Balodabazar : बिना लाइसेंस फूटा चना फैक्ट्री पर FDA की कार्रवाई, सैंपल जब्त, दाल मिलों को नोटिस जारी

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
FDA Action Balodabazar
FDA Action Balodabazar

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की टीम ने भाटापारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई (FDA Action Balodabazar) की है।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर तथा अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं पुलिस टीम द्वारा फूटा चना उद्योग और दाल मिलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के नियमों और विनियमों का गंभीर उल्लंघन सामने आने पर संबंधित इकाइयों को सुधारात्मक नोटिस जारी किया गया है।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में निरीक्षण के दौरान एसबीजी पल्सेस, सुरजपुरा रोड, भाटापारा बिना वैध खाद्य लाइसेंस के संचालित पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि यहां फूटा चना बिना उत्पाद तिथि (Manufacturing Date) और बैच नंबर के पैक कर विक्रय के लिए तैयार किया जा रहा था, जो उपभोक्ता स्वास्थ्य की दृष्टि से गंभीर लापरवाही मानी जाती है।

नियमों के उल्लंघन को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फूटा चना का नमूना संकलित कर उसे जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेज दिया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोष सिद्ध होने पर संबंधित इकाई के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में ओमकार दाल इंडस्ट्रीज, खोखली भाटापारा का भी निरीक्षण (FDA Action Balodabazar) किया गया, जहां खाद्य सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन में कमियां पाई गईं। इस पर प्रबंधन को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के तहत सुधारात्मक नोटिस जारी कर निर्धारित समय-सीमा में खामियों को दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। आगे भी जिले में ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे और नियमों की अनदेखी करने वाले खाद्य कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Street Cattle Penalty  :सड़कों में पशुओं को खुला छोड़ने पर पशु मालिकों को अब जाना पड़ेगा जेल…!
Mahtari Vandan Yojana 18th Installment : महतारी वंदन योजना का बड़ा ट्रांसफर, 69 लाख से ज्यादा महिलाओं को मिले 647 करोड़ रुपए
Bastar Tiranga Yatra : बस्तर में तिरंगा यात्रा का दूसरा पड़ाव, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि
Congress protests across the country today : महंगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक पर सरकार को घेरेगी
Baloda Bazar Fraud Case : बिना धान लाए ही उठा लिए पैसे! टोकन-तौल में खेल, प्रबंधक का भाई भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार
Coconut Business Chhattisgarh : 36गढ़ में समुद्र नहीं फिर भी नारियल में आगे, रोज 45-48 लाख का कारोबार

छत्तीसगढ़ में नारियल की खेती (Coconut Business Chhattisgarh)…

Kamarga Village Electricity Problem
Kamarga Village Electricity Problem : रायगढ़ के कमरगा गांव में 20 दिन से बिजली बंद, ट्रांसफार्मर खराब होने से 400 परिवार परेशान

लैलूंगा ब्लॉक के कमरगा गांव में पिछले 20…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?