CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Cooperative Inspector Bribe Case : संविदा नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 40 हजार लेते सहकारी निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा

Cooperative Inspector Bribe Case : संविदा नियुक्ति के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़: 40 हजार लेते सहकारी निरीक्षक ACB के हत्थे चढ़ा

By Newsdesk Admin
17/12/2025
Share
Cooperative Inspector Bribe Case
Cooperative Inspector Bribe Case

सीजी भास्कर, 17 दिसंबर। संविदा नियुक्ति आदेश जारी कराने के बदले रिश्वत मांगने का एक और मामला सामने आया है। बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समिति में लेखापाल पद पर संविदा नियुक्ति के एवज में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते सूरजपुर जिले के सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी को एंटी करप्शन ब्यूरो अंबिकापुर (ACB Ambikapur Trap Case) की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई आयुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं सूरजपुर कार्यालय में की गई।

एसीबी (Cooperative Inspector Bribery Case) से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी सहकारी निरीक्षक द्वारा कुल डेढ़ लाख रुपये की मांग की गई थी, जिसे बाद में घटाकर एक लाख और फिर 80 हजार रुपये पर सहमति बनी थी। तय समझौते के अनुसार प्रथम किस्त के रूप में 40 हजार रुपये की रिश्वत कार्यालय में ली जा रही थी, तभी एसीबी की टीम ने दबिश देकर आरोपी को धर दबोचा ।

इस मामले में ग्राम करसी निवासी शुभम जायसवाल (25) ने एसीबी अंबिकापुर में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि भारत सरकार के राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम की योजना के तहत सूरजपुर जिले के रामानुजनगर, प्रेमनगर, सूरजपुर, नैयाथान और प्रतापपुर विकासखंडों में छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 के अंतर्गत पांच बहुउद्देशीय किसान उत्पादक सहकारी समितियों का गठन किया गया है।

इन समितियों में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, प्रबंधक और लेखापाल पदों पर तीन वर्षों के लिए संविदा नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही थी। शुभम जायसवाल ने मां समलेश्वरी बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक सहकारी समिति मर्यादित, टुकुडांड में लेखापाल पद के लिए आवेदन किया था। पात्र सूची में नाम आने के बाद उन्होंने दक्षता परीक्षण, टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार में भाग लिया।

आरोप है कि चयन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद नियुक्ति आदेश जारी करने के लिए सहकारी निरीक्षक अभिषेक सोनी ने रिश्वत की मांग की (Sahkari Niyukti Rishwat Mamla)। पीड़ित द्वारा शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया।

17 दिसंबर की रात लगभग 8:25 बजे जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम अपने पास रखी, एसीबी टीम ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (Prevention of Corruption Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी और सहकारी विभागों में हड़कंप मच गया है।

Delivery boy dies after being hit by a speeding truck : हेलमेट के बावजूद नहीं बची जान
Bihar Election 2025 : महागठबंधन ने खेला बड़ा दांव — तेजस्वी बने CM फेस, मुकेश सहनी होंगे डिप्टी CM
पहले बाबूलाल को पीटा, फिर भाभी-भाई, मां और दादी को…बांधकर जिंदा जलाया; वो चश्मदीद जिसने देखा पूर्णियां कांड?
अरमान को नीले ड्रम का डर… CM योगी से लगाई गुहार, बोला-कभी भी पत्नी ले सकती है उसकी जान
‘तालिबानी’ ड्रेस कोड पर बवाल, सेंट्रल बैंक को वापस लेना पड़ा आदेश…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shoaib Dhebar Extortion Case
Shoaib Dhebar Extortion Case : 25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर गिरफ्तार

Shoaib Dhebar Extortion Case : पुलिस की जांच…

Bilaspur Knife Murder Case
Bilaspur Knife Murder Case : दो गुटों में खूनी झड़प, चाकू से हमला कर युवक की हत्या: जंगल में रातभर पड़ा रहा शव

Bilaspur Knife Murder Case :पुलिस के मुताबिक मृतक…

Bank Strike Deferred
Bank Strike Deferred : रायपुर में 3 दिन बैंक बंद रहने का संकट टला, 5 दिन कामकाज की मांग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

Bank Strike Deferred :बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की…

Chhattisgarh Congress Protest
Chhattisgarh Congress Protest : दुर्ग में काले कपड़ों में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Chhattisgarh Congress Protest : बैठक में नगरीय निकाय…

Prayer Meeting Dispute
Prayer Meeting Dispute : धमतरी में प्रार्थना सभा को लेकर हिंदू संगठन और भीम आर्मी आमने-सामने

Prayer Meeting Dispute : शांति समिति की बैठक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?