CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sukma Naxal Rehabilitation : जहां बंदूकें थमीं, वहां अब भविष्य गढ़ा जा रहा है

Sukma Naxal Rehabilitation : जहां बंदूकें थमीं, वहां अब भविष्य गढ़ा जा रहा है

By Newsdesk Admin
19/12/2025
Share
Sukma Naxal Rehabilitation
Sukma Naxal Rehabilitation

सीजी भास्कर, 19 दिसंबर। कभी जिन हाथों में हिंसा का रास्ता था, आज उन्हीं हाथों से विकास की इमारत खड़ी हो रही है। छत्तीसगढ़ के सुकमा (Sukma Naxal Rehabilitation) जिले में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए अपनाई गई पुनर्वास नीति अब ज़मीन पर बदलाव की ठोस मिसाल बनती दिख रही है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। इसी क्रम में पुनर्वास केंद्र में रह रहे 35 आत्मसमर्पित नक्सलियों को राजमिस्त्री का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और सम्मानजनक जीवन जी सकें।

यह पहल सुकमा जिले में चल रहे पुनर्वास कार्यक्रम (Sukma Naxal Rehabilitation) का अहम हिस्सा है, जहां जिला प्रशासन और एसबीआई आरसेटी के संयुक्त सहयोग से प्रशिक्षण संचालित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में 15 महिलाएं और 20 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें भवन निर्माण से जुड़ी बुनियादी और उन्नत तकनीकों का चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें नींव निर्माण, ईंट चिनाई, प्लास्टर, छत ढलाई और गुणवत्ता मानकों की व्यावहारिक जानकारी शामिल है, ताकि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे सीधे कार्यस्थल पर काम कर सकें।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये युवा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) सहित विभिन्न शासकीय निर्माण कार्यों में भागीदारी करेंगे। इससे एक ओर उन्हें स्थायी रोजगार मिलेगा, वहीं दूसरी ओर नक्सल प्रभावित और दूरस्थ इलाकों में कुशल श्रमिकों की कमी भी दूर होगी। यह पहल न केवल आर्थिक पुनर्वास बल्कि सामाजिक पुनर्स्थापन का भी मजबूत उदाहरण है, जो आत्मसमर्पण और पुनर्वास (Sukma Naxal Rehabilitation) की अवधारणा को व्यवहारिक रूप देता है।

कलेक्टर देवेश ध्रुव के अनुसार, आत्मसमर्पण का वास्तविक अर्थ हथियार छोड़ने के साथ आत्मनिर्भर बनना है। जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि पुनर्वास केंद्र में रह रहे युवाओं को कौशल, पहचान और रोजगार के सभी अवसर मिलें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुन्द ठाकुर ने बताया कि इस प्रशिक्षण से प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों को कुशल मानव संसाधन मिलेगा।

पोलमपल्ली निवासी पोड़ियम भीमा और पुवर्ती की मुचाकी रनवती जैसे पुनर्वासित युवाओं का कहना है कि प्रशिक्षण और शासकीय सहयोग से उनका जीवन पूरी तरह बदल गया है। आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं ने उन्हें नया आत्मविश्वास दिया है। सुकमा में चल रहा यह प्रयास बताता है कि संवाद, संवेदना और विकास के जरिए हिंसा छोड़ चुके युवाओं को नई पहचान दी जा सकती है। यही स्थायी शांति की नींव (Sukma Naxal Rehabilitation) है।

Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
Water Supply Shutdown Raipur: आज शाम कई इलाकों में नहीं मिलेगा पानी, 42 टंकियों से ठप रहेगी सप्लाई
Niyad Nellanar Phase 2 Bastar : लाल आतंक के आखिरी गढ़ में सरकार की सबसे बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक
Makhana Farming : मखाना खेती से बदलेगी ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक तस्वीर
आज शाम निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा : राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता है मकसद

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Husband Assaults Wife : चरित्र पर शक में पत्नी को पीटा,जंगल में छोड़कर भागा ; पहले पति और बच्ची को छोड़कर की थी दूसरी शादी

Surajpur Husband Assaults Wife  : महिला ने अपने…

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Pendra Bullet Bike Accident : पुलिस ने शव…

Harish Kawasi Targets BJP : सुकमा में हरीश कवासी का भाजपा पर निशाना, बोले- आदिवासियों के हितों की हो रही अनदेखी

Harish Kawasi Targets BJP : सभा के दौरान…

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?