CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » MNREGA : मनरेगा की हत्या…! केंद्र सरकार ने काम का अधिकार छीना : सेंथिल

MNREGA : मनरेगा की हत्या…! केंद्र सरकार ने काम का अधिकार छीना : सेंथिल

By Newsdesk Admin
20/12/2025
Share
MNREGA
MNREGA

सीजी भास्कर, 20 दिसंबर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सदस्य एस. सेंथिल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और प्रभारी सचिव विजय जांगिड की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर मनरेगा (MNREGA) अधिकार छीने जाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “सुधार” के नाम पर लोकसभा में पास किए गए नए बिल के जरिए दुनिया की सबसे बड़ी रोजगार गारंटी योजना मनरेगा (MNREGA) को खत्म कर दिया है। यह कदम महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, काम की गरिमा और डिसेंट्रलाइज्ड डेवलपमेंट के सपनों का अपमान है।

सेंथिल ने कहा कि पिछले 12 करोड़ NREGA मजदूरों के अधिकारों को बेरहमी से कुचला गया है। 2014 से पीएम मोदी मनरेगा (MNREGA) के खिलाफ रहे हैं और इसे कांग्रेस की नाकामी की निशानी बताते रहे हैं।

मोदी सरकार ने बजट में कटौती, राज्यों से फंड रोकना, जॉब कार्ड हटाना और आधार आधारित पेमेंट जैसे उपायों के जरिए लगभग 7 करोड़ मजदूरों को बाहर कर दिया। इसके परिणामस्वरूप पिछले पांच सालों में मनरेगा (MNREGA) मजदूरों को सालाना केवल 50-55 दिन काम देने तक सीमित रह गई।

सेंथिल ने यह भी कहा कि नया फ्रेमवर्क मनरेगा (MNREGA) को केंद्र नियंत्रित, कंडीशनल स्कीम में बदल देता है। राज्य अब मजदूरों को तय समय के अनुसार काम देने के लिए मजबूर रहेंगे।

केंद्र की मर्जी पर आधारित यह व्यवस्था मूल अधिकारों का हरण है। उन्होंने बताया कि मनरेगा पहले 100 प्रतिशत केंद्र फंडेड थी, अब राज्यों को 40 प्रतिशत खर्च उठाने की मजबूरी है जबकि केंद्र नियम और क्रेडिट पर पूरा नियंत्रण रखता है।

सेंथिल ने केंद्र की इस नीति को “वेलफेयर का अपमान” बताते हुए कहा कि इससे ग्रामीण रोजगार, किसानों की मजदूरी और गरीब परिवारों की आर्थिक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि मनरेगा (MNREGA) का डिमांड-ड्रिवन नेचर खत्म किया जा रहा है और इसे एलोकेशन आधारित केंद्र नियंत्रित स्कीम में बदला जा रहा है।

उन्होंने नेशनल हेराल्ड केस में भी मोदी-शाह सरकार की राजनीति पर सवाल उठाया। कोर्ट ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज आरोपों को आधारहीन ठहराया और ED की मनमानी कार्रवाई को फटकार लगाई। सेंथिल ने कहा कि यह साबित करता है कि सत्ता का इस्तेमाल राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को दबाने के लिए किया जा रहा था।

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि वे इस जन-विरोधी और मजदूर-विरोधी कदम के खिलाफ सड़क से संसद तक विरोध जारी रखेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा देने की मांग दोहराई और कहा कि 500 मिलियन भारतीयों के सामने सच हमेशा जिंदा रहेगा।

रायपुर का 2 हजार करोड़ का बजट कल होगा पेश: मेयर मीनल करेंगी घोषणा, पार्षदों के मोबाइल पर रहेगा बैन…
Food Safety Raid Baloda Bazar : ‘जहरीले’ पनीर पर चला प्रशासन का बुलडोजर, औरेठी की फैक्ट्री सील, 100 किलो अमानक खेप को जमीन में गाड़ा
Big Breaking : हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 🔵 9 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म 🟢 कार्यक्रम शेड्यूल की तारीखें तय, पढ़िए पूरी खबर….
शहर के बदमाश ने सड़क पर काटा बर्थडे केक, छत्तीसगढ़ पुलिस का आरक्षक भी पहुंचा पार्टी में, गले लगाया, गाल चूम कहा – Happy Birthday मेरे यार, SSP साहब तक पहुंचा विडियो, तत्काल किया सस्पेंड
Custody Death : हिरासत में मौत पर CBI जांच तेज, हत्या की FIR; सुप्रीम कोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

Minor Girl Suicide Case
Minor Girl Suicide Case : घर में काम करने वाली 12 वर्षीय बच्ची ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 67 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

सूरजपुर जिले में घर में काम करने वाली…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?