CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Durg Breaking : नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तीन की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार, डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, देखिए घटना को लेकर SP दुर्ग ने क्या कहा –

Durg Breaking : नंदिनी-खुंदनी में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष में तीन की मौत, 10 आरोपी गिरफ्तार, डीजे की धुन में नाचने को लेकर हुआ विवाद, गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात, देखिए घटना को लेकर SP दुर्ग ने क्या कहा –

By Newsdesk Admin
08/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 8 सितंबर। दुर्ग जिला के नंदिनी थाना अंतर्गत कल देर रात दो गुटों में खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला को खुद मौके पर स्थिति को संभालने के लिए जाना पड़ा।  पुलिस ने 10 आरोपियों को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम नंदनी खुंदनी की है। यहां 6 सितंबर की रात 8 बजे के करीब पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति का गणेश स्थापना का उत्सव मनाया जा रहा था। डीजे की धुन में लोग नाच रहे थे। इसी डीजे में यादव मोहल्ला से धन्नु, करण, वासु और राजेश अपने साथियों के साथ पहुंचे और वो लोग भी नाचने लगे। धन्नू और उसके साथियों को नाचते देख समिति के लोगों से उनका विवाद हो गया। विवाद शांत होने के बाद सुबह मोहल्ले के बड़े बुजुर्गों ने उन्हें बुलाया और आपस में बात करके मामले को निपटा दिया था। इसके बाद 7 सिंतबर की रात 8 बजे के करीब वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन किया और शीतला मंदिर के पास बुलाया। जैसे ही आकाश वहां पहुंचा धन्नु यादव उससे मारपीट करने लगा। दोनों के बीच झगड़ा होता देख आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने लाठी, डंडे और हाथ मुक्के से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों गुटों में काफी विवाद बढ़ गया और मामला खूनी संघर्ष में बदल गया।

पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती करण यादव, वासु यादव और राजेश यादव की मौत हो गई । अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले में धन्नु यादव सहित अन्य 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ किया जा रहा है। मारपीट की घटना में आकाश पटेल सहित कई लोगों को चोटें आई हैं। आकाश को अधिक चोट आने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर गांव के लोग इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की उदासीनता के चलते तीन लोगों की मौत हो गई है । ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने नंदनी थाना प्रभारी को गांव में तनाव और एक दिन पूर्व हुई मारपीट की जानकारी दी थी किंतु पुलिस के द्वारा कोई भी एहतियाती कदम नहीं उठाया गया । इस घटना के बाद पूरे गांव में तनाव व्याप्त है । हालांकि स्थिति कंट्रोल में है । गांव में सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है ।

यूको बैंक में डकैती की कोशिश, पुलिस सायरन बजते ही आरोपी भागे
IIT Bhilai Student Death: एमपी के छात्र की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, देर रात छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन
बड़े भाई ने छोटे से कहा कि तुम्हारे पास क्या है जो तुम जुए में रखोगे और छोटे ने पत्नी को लगा दिया दांव पर, हारने के बाद पत्नी भागी मायके, फिर भरी पंचायत में…
Woman uses dead man’s thumb : शव के अंगूठे से ठगी की हैरान करने वाली साजिश
Kurud pond naming controversy : कुरूद तालाब नामकरण को लेकर गलत बयानबाजी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-रिकेश सेन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Smuggling
Illegal Liquor Smuggling : आरंग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Arang Illegal Liquor Smuggling : पुलिस ने दोनों…

India Petrol Export to Russia : रूस की ‘लाइफलाइन’ बना भारत का पेट्रोल, 2 महीनों में भेजे 10 लाख बैरल

India Petrol Export to Russia :भारत रूस को…

Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार
Bike Theft Busted : लोरमी में 3 चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

मुंगेली जिले में चोरी की वारदातों पर पुलिस…

Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं
Mudra Loan : सरकार दे रही 20 लाख का लोन, गारंटी की जरूरत नहीं

योजना के तहत पात्र आवेदकों को मुद्रा लोन…

Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं
Post Office Scheme : पैसा एक बार लगाएं, 6 लाख ब्याज कमाएं

पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?