CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Government Plane Controversy : सरकारी विमान, बाबा बागेश्वर और विवाद

Government Plane Controversy : सरकारी विमान, बाबा बागेश्वर और विवाद

By Newsdesk Admin
27/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 दिसंबर। मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के कथावाचक पं. धीरेंद्र शास्त्री उर्फ बाबा बागेश्वर के रायपुर आगमन को लेकर सियासी और प्रशासनिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। धीरेंद्र शास्त्री छत्तीसगढ़ सरकार के शासकीय विमान से रायपुर पहुंचे, जिसके बाद उन्हें भिलाई ले जाया गया। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सरकारी विमान उपयोग (Government Plane Controversy) सोशल मीडिया और राजनीतिक मंचों पर चर्चा का केंद्र बन गया है।

Contents
  • कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला
  • भिलाई में चल रहा कार्यक्रम

इस दौरान माना थाना प्रभारी मनीष तिवारी द्वारा जूते और टोपी उतारकर बाबा के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद किसी ने इसे व्यक्तिगत आस्था बताया तो किसी ने वर्दी की मर्यादा और प्रशासनिक अनुशासन का सवाल खड़ा कर दिया। रायपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि संबंधित पुलिसकर्मी पूरी वर्दी में नहीं था और उसने जूते-टोपी उतार दिए थे, इसलिए फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

कांग्रेस ने सरकार पर किया हमला

दूसरी ओर, धीरेंद्र शास्त्री को शासकीय विमान सुविधा (Government Plane Controversy) दिए जाने पर विपक्ष ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस ने इसे जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी बताते हुए कहा कि निजी धार्मिक आयोजन के लिए सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल नियमों के खिलाफ है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सीधे-सीधे सरकारी खजाने की डकैती जैसा है।

वहीं भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस को हमेशा से ही हिंदू संतों और धर्म प्रचारकों से परेशानी रही है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बाबा बागेश्वर की कथा में लाखों श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं और सरकार ने केवल सुविधा प्रदान की है।

जानकारी के अनुसार, धीरेंद्र शास्त्री को लाने के लिए प्रदेश सरकार के एक मंत्री पहले उसी शासकीय विमान से सतना गए, फिर बाबा को लेकर रायपुर पहुंचे। वीडियो में तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विमान से उतरते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे विवाद और गहरा गया है।

भिलाई में चल रहा कार्यक्रम

दरअसल, भिलाई के जयंती स्टेडियम में पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 25 दिसंबर से 29 दिसंबर तक आयोजित की जा रही है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे रायपुर से भिलाई पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि धीरेंद्र शास्त्री किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं, ऐसे में निजी धार्मिक आयोजन के लिए सरकारी संसाधनों का उपयोग (Government Plane Controversy) कितना उचित है। मामला अब धार्मिक आस्था, प्रशासनिक मर्यादा और सरकारी जवाबदेही के बीच टकराव का प्रतीक बन गया है।

Local Holiday Chhattisgarh 2025 : 23 अक्टूबर को स्थानीय अवकाश घोषित, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
Bijapur Bulldozer Action: न्यू बस स्टैंड के पीछे 75 से अधिक मकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई पर भड़के लोग
Relief from the heat at the railway station : 43 डिग्री में शरबत वितरण, प्लेटफॉर्म-1 पर मिस्टिंग सिस्टम
CG NEWS : छत्तीसगढ़ में फैशन शिक्षा को नई उड़ान, फैशन और टेक्सटाइल उद्योग को मिलेगा बढ़ावा
Bee Attack Incident : मधुमक्खियों का 5 श्रमिकों पर हमला, 100-150 डंक मारे, जान बचाने नाले में कूदी महिलाएं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Government School Controversy
छत्तीसगढ़

Government School Controversy : अगर जमता नहीं तो निकाल लो, सरकारी स्कूल की मीटिंग में शिक्षक की चेतावनी से भड़के पेरेंट्स

03/08/2025
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डभिलाई-दुर्गराज्यशिक्षा

मई दिवस पर भिलाई कैंप क्षेत्र के श्रमिकों को CM की बड़ी सौगात, विधायक रिकेश के आग्रह को दी हरी झंडी

01/05/2025
Chhattisgarh High Court Roster
छत्तीसगढ़

Electrocution Case Chhattisgarh : आंगनबाड़ी और खेत में करंट से मौत, हाई कोर्ट ने कहा- सरकार तय करे जिम्मेदारी

23/09/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Bilaspur Road Accident Death : लासपुर में रात की रफ्तार बनी जानलेवा, स्कूटी डिवाइडर से टकराकर खंभे में घुसी युवा प्रॉपर्टी डीलर की मौत

17/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?