CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Badal Pakistan Jail Release : प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गया बादल, एक साल बाद जेल से रिहा

Badal Pakistan Jail Release : प्रेमिका के लिए पाकिस्तान गया बादल, एक साल बाद जेल से रिहा

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share
Badal Pakistan Jail Release
Badal Pakistan Jail Release

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। प्रेमिका से मिलने सरहद पार पहुंचा अलीगढ़ का युवक बादल एक साल बाद पाकिस्तान की जेल (Badal Pakistan Jail Release) से रिहा हो गया है। 26 दिसंबर को उसे जेल से बाहर तो निकाल लिया गया, लेकिन फिलहाल वह अपने वतन भारत नहीं लौट पाया है। रिहाई के बाद उसे पाकिस्तान के एक डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

उसके वकील ने पाकिस्तान के गृह मंत्रालय में प्रार्थना-पत्र भेजकर जल्द भारत भेजने की मांग की है। इस खबर के बाद अलीगढ़ जिले के गांव खिटकारी नगला में उसके परिवार में उम्मीद और भावुकता का माहौल है।

बादल के पिता कृपाल सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। तीन संतानों में मझला बेटा बादल दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता था।

वर्ष 2022 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती पाकिस्तान के मंडी बहाउद्दीन क्षेत्र के माउंग गांव की सना रानी से हुई। बातचीत बढ़ी और भावनात्मक जुड़ाव इस कदर बढ़ा कि बादल ने बिना वीजा-पासपोर्ट सरहद पार करने का खतरनाक फैसला कर लिया।

पहली बार 2 जनवरी 2024 को वह सना से मिलने पाकिस्तान (Badal Pakistan Jail Release) गया, जहां पाकिस्तानी सैनिकों ने उसे पकड़कर भारतीय सुरक्षा बलों को सौंप दिया। इसके बावजूद उसने सबक नहीं लिया।

20 जुलाई 2024 को वह दूसरी बार फिर सरहद पार कर गया और इस बार भी सेना ने उसे वापस कर दिया। तीसरी बार 22 दिसंबर 2024 को वह दोबारा बिना वैध दस्तावेज पाकिस्तान पहुंच गया और सना के घर में रहा।

दो दिन बाद सना और उसकी मां ने उसे घर से निकाल दिया, लेकिन बादल गांव छोड़कर नहीं गया। वह वहीं नबाब असगर के यहां नौकरी करने लगा। बकरी चराते समय उसकी भाषा और बोलचाल से लोगों को शक हुआ, जिसके बाद 27 दिसंबर 2024 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह प्रेमिका से मिलने आया था।

पाकिस्तान की विभिन्न एजेंसियों ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की, जिसमें उस पर केवल अवैध रूप से सरहद पार करने का आरोप साबित हुआ। 13 मई को कोर्ट ने उसे एक साल की सजा सुनाई। इस दौरान बादल ने जेल में इस्लाम धर्म भी अपनाया और रोजे रखे।

अब एक साल की सजा पूरी होने के बाद बादल पाकिस्तान जेल से रिहा (Badal Pakistan Jail Release) हो चुका है। उसके परिवार ने गांव में मिठाई बांटकर खुशी जताई और उम्मीद की है कि जल्द ही उनका बेटा सुरक्षित भारत लौटेगा।

Congress leader behind bars before marriage : 10 साल तक शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
Ramjet Missile Technology Test India: हवा से ताकत लेने वाली मिसाइल, DRDO की बड़ी छलांग
गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
Fire brigade worth Rs 35 lakh missing : फाइल भी लापता-नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल
Air India Flight Skids Mumbai : लैंडिंग के दौरान एअर इंडिया का विमान फिसला, बाल बाल बचे यात्री
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Intern Doctors
Intern Doctors : मेडिकल कॉलेज में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल, स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर किया कार्य बहिष्कार

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को…

Air India Flight
Air India Flight : फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट में मचा हड़कंप, भीषण टर्बुलेंस में 12 घायल, सुरक्षित हुई लैंडिंग

थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एयर…

Kulgam Terror Attack
Kulgam Terror Attack : कुलगाम हमले पर कांग्रेस का सरकार से सवाल, मजदूरों के शव घर क्यों नहीं लाए गए, मुआवजा बढ़ाने की भी मांग

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में हुए आतंकी हमले में…

Raipur Job Fair
Raipur Job Fair : रायपुर में कल लगेगा रोजगार मेला, 137 पदों पर भर्ती, 10वीं पास से इंजीनियरिंग और नर्सिंग अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

रायपुर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने…

Bhilai News
Bhilai News : सुपेला से सूर्या मॉल तक चला बड़ा अभियान, सड़क से हटे अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और होर्डिंग पर कार्रवाई

भिलाई में बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?