CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Magneto Mall Raipur Vandalism : मैग्नेटो मॉल बवाल, बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने में घुसकर हंगामा

Magneto Mall Raipur Vandalism : मैग्नेटो मॉल बवाल, बजरंग दल के 50 कार्यकर्ता गिरफ्तार, थाने में घुसकर हंगामा

By Newsdesk Admin
28/12/2025
Share

सीजी भास्कर, 28 दिसंबर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर के चर्चित मैग्नेटो मॉल (Magneto Mall Raipur Vandalism) में हुई तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने बजरंग दल के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। तोड़फोड़ की घटना के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल कार्यकर्ता तेलीबांधा थाने में घुस गए और जमकर बवाल किया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी को बसों में बैठाकर सेंट्रल जेल भेजा, हालांकि देर रात करीब साढ़े 11 बजे सभी कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोपहर से ही तेलीबांधा पुलिस स्टेशन के सामने चक्काजाम कर दिया था। सड़क पर हवन कर विरोध जताया गया और प्रदर्शन को प्रतीकात्मक रूप से उग्र बनाने के लिए चूल्हा और राशन लेकर धरना दिया गया। थाने के सामने सड़क पर टेंट लगाकर बैठ गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर 2 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 4 नगर पुलिस अधीक्षक और 12 से अधिक थाना प्रभारियों समेत भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मैग्नेटो मॉल (Magneto Mall Raipur Vandalism) प्रकरण के चलते मंदिर हसौद और एयरपोर्ट की ओर से रायपुर शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों को तेलीबांधा चौक के पास नेशनल हाईवे की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी हुई।

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने मॉल में कोई तोड़फोड़ नहीं की है। उनके अनुसार, केवल सजावट को मामूली नुकसान हुआ था, जिस पर इतना बड़ा पुलिस एक्शन अनुचित है। उन्होंने कहा कि थाना घेराव के बाद कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी हुई और रात साढ़े 11 बजे सेंट्रल जेल से रिहाई दी गई।

वर्मा ने यह भी बताया कि प्रशासन ने उनकी कुछ मांगें मानी हैं, जबकि कुछ पर सहमति नहीं बनी। फिलहाल आंदोलन को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है, लेकिन प्रशासन द्वारा ढिलाई बरते जाने पर दोबारा चक्काजाम की चेतावनी दी गई है।

चिढ़ाने के लिए मॉल में संता की मूर्ति लगाई

बजरंग दल के जिला संयोजक विजेंद्र वर्मा ने कहा कि मॉल में तोड़फोड़ की शिकायत के बाद उनके कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि कांकेर में 800 लोगों ने उनके 25 हिंदू भाइयों पर हमला किया और उन्हें पीटा। अगर पुलिस चाहती तो आरोपियों को गिरफ्तार कर सकती थी। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस कार्रवाई की होती तो छत्तीसगढ़ बंद नहीं होता। इस तरह की घटना नहीं होती। भले ही चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हड़ताल का आह्वान किया था, लेकिन मॉल मालिकों ने बजरंग दल को भड़काने के लिए सांता क्लॉज की मूर्ति लगाई। बाइबिल में कहीं भी सांता क्लॉज का जिक्र नहीं है।

Iron Theft : मल्दी खदान में आखिर कैसे खुला लाखों की चोरी का राज, तीन युवक पुलिस के शिकंजे में
Tikrapara Robbery Case  : सड़क हादसे के बाद राजधानी में गुंडागर्दी, दिनदहाड़े दो दोस्तों को बंधक बनाकर पीटा, लूटे भी
VIP Convoy Accident India : VIP काफिले की रफ्तार बनी मौत का कारण, जगदलपुर में बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत”
भिलाई के रूआबांधा में जुए की फड़ पर पुलिस रेड, 12 जुआरी पकड़ाए, जब्त हुआ ढाई लाख से अधिक रुपया
Illegal Liquor : बाड़ी में छिपाकर बेच रहा था अवैध शराब, पुलिस की दबिश में 33 पौवा के साथ आरोपी गिरफ्तार

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Religious Conversion Statement
Religious Conversion Statement : मंत्री टंकराम वर्मा बोले- दबाव या लालच से धर्मांतरण गलत

Religious Conversion Statement  :मंत्री ने लोगों से सभी…

RBI Repo Rate October 2026
RBI Repo Rate October 2026 : दिवाली से पहले RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट, बढ़ सकती है लोन की EMI

RBI Repo Rate October 2026  : RBI के…

Raipur Delhi Flight Schedule
Raipur Delhi Flight Schedule : रायपुर से दिल्ली के लिए एक दिन में 8 उड़ानें, एयर इंडिया की बंद फ्लाइट भी शुरू

Raipur Delhi Flight Schedule : यात्रियों को सलाह…

Central Jail Video Case
Central Jail Video Case : बिलासपुर सेंट्रल जेल में कैदियों का VIDEO बनाने पर विवाद, प्रहरी से मारपीट

Central Jail Video Case :जेल अधीक्षक खोमेश मंडावी…

Gold Price Jewelry Trend
Gold Price Jewelry Trend : महंगे सोने ने बदला ट्रेंड, हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग

Gold Price Jewelry Trend :आने वाले दिवाली और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?