CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Armed Force Recruitment : छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती, दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी

Chhattisgarh Armed Force Recruitment : छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती, दस्तावेज सत्यापन की समय-सारणी जारी

By Newsdesk Admin
02/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन (Chhattisgarh Armed Force Recruitment) की विस्तृत समय-सारणी जारी कर दी गई है। भर्ती समिति, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 4वीं वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना, जिला रायपुर में किया जाएगा।

जारी निर्देशों के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को अपने-अपने पद और रोल नंबर के अनुरूप निर्धारित तिथि को प्रातः 8 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित होना होगा। समय पर उपस्थित नहीं होने की स्थिति में अभ्यर्थिता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।

भर्ती समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार मेल नर्स पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 12 एवं 13 जनवरी 2026 को किया जाएगा। फीमेल नर्स पद के लिए यह प्रक्रिया 14 जनवरी से 21 जनवरी 2026 तक चलेगी। वहीं लैब टेक्नीशियन पद के अभ्यर्थियों का सत्यापन 22 जनवरी 2026 को निर्धारित किया गया है।

इसके अलावा फार्मासिस्ट पद के अभ्यर्थियों के दस्तावेज 23, 27, 28 एवं 29 जनवरी 2026 को जांचे जाएंगे। नर्सिंग असिस्टेंट एवं ड्रेसर पद के अभ्यर्थियों का सत्यापन 30 जनवरी 2026 को तथा कम्पाउंडर पद के अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 2 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

भर्ती समिति ने स्पष्ट किया है कि दस्तावेज सत्यापन (Chhattisgarh Armed Force Recruitment) हेतु प्रवेश पत्र संबंधित तिथि से 10 दिन पूर्व जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट cgpolice.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। सत्यापन के समय सभी अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेजों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां लाना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल भर्ती 2023-24 के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 जनवरी 2026 से शुरू होकर 2 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह प्रक्रिया 4वीं वाहिनी, सशस्त्र बल माना, रायपुर में आयोजित की जाएगी। मेल नर्स, फीमेल नर्स, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंट, ड्रेसर और कम्पाउंडर पदों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं। प्रवेश पत्र cgpolice.gov.in वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं।

सर्वर की समस्या के चलते फैसला:सहायक लोको पायलट सीबीटी-2 परीक्षा रद्द
Bharatmala Project Scam : जमीन कारोबारी गोपाल गांधी से जुड़े ठिकानों पर ईडी की रेड
SAIL : Steel Plant में 356 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखिए कब है लास्ट डेट
NHM Durg Recruitment 2026 : संविदा भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन और परीक्षा की तारीख जारी, वेबसाइट पर देखें मेरिट सूची
छत्तीसगढ़ Big Breaking : CGPSC के पूर्व चेयरमैन IAS टामन सिंह को CBI ने किया गिरफ्तार, और भी अफसर निशाने पर, कोई बख्शा नहीं जाएगा – श्रीवास

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?