CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Rice Mill Fire Dantewada : लाखों का बारदाना और फोर्टिफाइड चावल जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Rice Mill Fire Dantewada : लाखों का बारदाना और फोर्टिफाइड चावल जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका

By Newsdesk Admin
02/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जनवरी। दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय से लगे औद्योगिक क्षेत्र टेकनार में देर रात उस वक्त अफरा-तफरी (Rice Mill Fire Dantewada) मच गई, जब अनिशा राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में मिल के अंदर रखा लाखों रुपये मूल्य का बारदाना और फोर्टिफाइड चावल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

गुरुवार तड़के करीब सुबह 4 बजे मिल में मौजूद कर्मचारियों ने आग की सूचना मिल संचालक मुनीर खान को दी। बताया गया कि घटना के समय मिल परिसर के भीतर कुछ केयरटेकर मजदूर सो रहे थे। अचानक तेज धुएं और आग की तपिश से उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि मिल के अंदर जिस हिस्से में भारी मात्रा में बारदाना रखा गया था, वहां आग भड़क चुकी है और लपटें तेजी से फैल रही हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मिल संचालक को सूचना दी गई, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को कॉल किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो नुकसान और भी बड़ा हो सकता था।

राइस मिल संचालक मुनीर खान ने बताया कि इस आगजनी की घटना (Rice Mill Fire Dantewada) में करीब 20 से 25 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। उनके अनुसार मिल के भीतर रखा करीब 1 लाख 28 हजार बारदाना पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जबकि 5 से 6 टन फोर्टिफाइड चावल भी आग की चपेट में आकर स्वाहा हो गया। इसके अलावा मिल के अन्य कुछ उपकरण और सामग्री के भी आंशिक रूप से जलने की जानकारी दी गई है।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। चावल जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक तौर पर आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।

Dowry Harassment Misuse: बिना सबूत ससुराल पक्ष को आरोपी बनाना न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग – हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी
Mukhyamantri Naunihal Scholarship : मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना, श्रमिकों के बच्चों के लिए आवेदन की आख़िरी तारीख 31 दिसंबर
Weather Alert : 48 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
Chhattisgarh Assembly Special Session: पुराने सदन में उमड़ा भावुक माहौल, आखिरी सत्र बना यादों का अध्याय
BMC Election 2026 : बीएमसी चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Opium Cultivation Case
Durg Opium Cultivation Case : दुर्ग अफीम खेती मामले में पूर्व भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को हाईकोर्ट से जमानत, FIR रद्द करने की मांग खारिज

अवैध अफीम की खेती के मामले में पूर्व…

Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी
Forest Department Transfer : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 ACF की नवीन पदस्थापना सूची जारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़े प्रशासनिक बदलाव (Forest…

Bilaspur Violence Case
Bilaspur Violence Case : बिलासपुर हिंसा मामले में फरार आरोपी सोहेल खान ने किया सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

हिंसा और पथराव के मामले में फरार चल…

Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया
Balrampur Health System : गर्भवती को गोद में उठाकर पार कराया उफनता नाला, 2 KM पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचाया

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था (Balrampur Health System)…

H1N1 Cases in Durg
H1N1 Cases in Durg : दुर्ग में H1N1 का बढ़ा खतरा, 17 मरीज मिले, 9 एक्टिव केस, 7 अस्पताल में भर्ती

जिले में स्वाइन फ्लू यानी इन्फ्लुएंजा A/H1N1 संक्रमण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?