CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Father Kills Son Mohla Manpur : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर भरमार बंदूक से दागी गोली, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

Father Kills Son Mohla Manpur : घरेलू विवाद में पिता ने बेटे पर भरमार बंदूक से दागी गोली, मौके पर मौत, पत्नी गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 3 जनवरी। मोहला–मानपुर–अंबागढ़ चौकी ले के अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुंवरदल्ली में शुक्रवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया, जब एक पिता ने अपने ही बेटे पर भरमार बंदूक से गोली (Father Kills Son Mohla Manpur)दाग दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बीच-बचाव करने पहुंची आरोपी की पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। इस सनसनीखेज घटना से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल व्याप्त है।

मृतक की पहचान शेखर उइके (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में उसके पिता संत कुमार उइके उर्फ कुमार उइके (48 वर्ष) को आरोपी बनाया गया है। घायल महिला की पहचान शांति बाई उइके के रूप में हुई है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी संत कुमार उइके गांव से बाहर जंगल किनारे स्थित खेत के कोठार में ईंट निर्माण का कार्य कर रहा था। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उसका अपनी पत्नी शांति बाई से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शांति बाई ने फोन के माध्यम से अपने बेटे शेखर को घटनाक्रम की जानकारी दी। सूचना मिलते ही शेखर मौके पर पहुंचा और पिता को समझाने का प्रयास किया।

बताया जा रहा है कि बेटे द्वारा मां के साथ हो रहे विवाद पर आपत्ति जताने से आरोपी तैश में आ गया। गुस्से में उसने आग तापते समय पास रखी भरमार बंदूक उठाई और सीधे बेटे पर गोली चला दी। गोली लगते ही शेखर जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग के दौरान बंदूक के छर्रे शांति बाई के जबड़े (टुड्डी) में जा लगे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं ।

घटना के समय ईंट भट्ठे पर मौजूद मजदूरों ने तत्काल घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। वहीं, शेखर को ग्रामीणों ने जीवित होने की उम्मीद में भट्ठे से घर तक पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वरदात (Father Kills Son Mohla Manpur) को अंजाम देने के बाद आरोपी संत कुमार उइके जंगल की ओर फरार हो गया। थाना प्रभारी अश्वनी राठौर ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया है।

ग्रामीणों के अनुसार आरोपी पहले भी छोटी-छोटी बातों पर भरमार बंदूक से फायरिंग कर चुका है। पूर्व में परिवार और गांव के लोगों पर गोली चलाने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन गंभीर कार्रवाई नहीं होने से मामला दबता चला गया। इस बार घरेलू विवाद ने एक युवक की जान ले ली (Father Kills Son Mohla Manpur)। टना के बाद ग्राम कुंवरदल्ली में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।

Political Banter in Assembly : फाग के सुर में सियासत, भूपेश के गीत पर भाजपा का तंज—सदन में बढ़ा सियासी तापमान
Congress Protest Against ED : कल छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान, ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस उतरेगी सड़क पर
Bilaspur Bird Flu Outbreak 2026: 22 हजार से ज्यादा पक्षी और 25 हजार अंडे नष्ट, बढ़ा खतरा
CGRERA Action : बिना पंजीयन बेच दिया प्लाट, दो भूमि स्वामियों पर 5 लाख रुपये का अर्थदंड
Chhattisgarh Rehabilitated Youth : नए विश्वास के साथ मुख्यधारा में लौटे युवा, विधानसभा में देखा लोकतंत्र का कामकाज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Rural Protest
Rural Protest : सड़क बनी ‘तालाब’, बीच सड़क पर बैठकर नहाने लगा ग्रामीण

सीजी भास्कर, 01 जुलाई :  जांजगीर-चांपा जिले के…

Iron Theft BSP
Iron Theft BSP : बीएसपी में कथित लोहा चोरी पर विधानसभा तक पहुंची लड़ाई, विधायक रिकेश सेन ने सीबीआई जांच की मांग की

भिलाई नगर, 01 जुलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र में…

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

राजनांदगांव के घुमका थाना पुलिस ने शादी का…

Tribal Welfare Committee
Tribal Welfare Committee : आदिवासी हितों के मामलों के समाधान के लिए बनेगी उच्च स्तरीय समिति

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। अनुसूचित जनजाति वर्ग से…

WhatsApp Username Feature
WhatsApp Username Feature : बिना मोबाइल नंबर बताए भी कर सकेंगे चैट, प्राइवेसी बढ़ाने वाला बड़ा अपडेट जल्द होगा लॉन्च

सीजी भास्कर, 1 जुलाई। दुनिया के सबसे लोकप्रिय…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?