CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PMGSY Phase 4 Approval : PMGSY के चौथे चरण में 2200 करोड़ की सड़कों को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के 781 गांव होंगे बारहमासी सड़क से जुड़े

PMGSY Phase 4 Approval : PMGSY के चौथे चरण में 2200 करोड़ की सड़कों को मिली मंजूरी, छत्तीसगढ़ के 781 गांव होंगे बारहमासी सड़क से जुड़े

By Newsdesk Admin
03/01/2026
Share
PMGSY Phase 4 Approval
PMGSY Phase 4 Approval

सीजी भास्कर, 03 जनवरी। नववर्ष 2026 की शुरुआत छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी सौगात लेकर (PMGSY Phase 4 Approval) आई है। ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY-IV) के तहत राज्य को 2225 करोड़ रुपये की बड़ी स्वीकृति मिली है। इस चरण में प्रदेशभर में 774 ग्रामीण सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिसकी कुल लंबाई 2427 किलोमीटर होगी।

Contents
  • दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा विकास
  • 24 जिलों में बनेगी 774 सड़कें
  • पहले भी बन चुकी हैं 40 हजार किमी से ज्यादा सड़कें
  • “सड़कें विकास की रीढ़ हैं” – विजय शर्मा

इस स्वीकृति से राज्य की 781 ग्रामीण बसाहटें पहली बार बारहमासी सड़क सुविधा से जुड़ेंगी। यह मंजूरी मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व और उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री Vijay Sharma के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी है।

दूरस्थ गांवों तक पहुंचेगा विकास

PMGSY-IV के तहत बनने वाली सड़कों से उन दूरस्थ और दुर्गम इलाकों को जोड़ा (PMGSY Phase 4 Approval) जाएगा, जो अब तक पक्की सड़क सुविधा से वंचित थे। इससे ग्रामीणों के लिए आवागमन आसान होगा और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार व रोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय विस्तार देखने को मिलेगा।

सरकार के अनुसार, योजना के अंतर्गत जनगणना 2011 के आधार पर पात्र बसाहटों का चयन किया गया है। विशेष रूप से धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत आने वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य गांवों को प्राथमिकता दी गई है।

24 जिलों में बनेगी 774 सड़कें

PMGSY-IV के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के 24 जिलों में सड़कों को स्वीकृति दी गई है। इनमें—

बस्तर में सबसे अधिक 87 सड़कें,

कोरिया में 84,

जशपुर में 77,

सूरजपुर में 76,

बलरामपुर में 58,

कोरबा में 55,

कवर्धा में 48,

महासमुंद और बीजापुर में 44-44,

कांकेर में 41,

कोण्डागांव में 34,

बिलासपुर में 27,

सरगुजा में 26,

सुकमा में 16,

रायगढ़ में 14,

दंतेवाड़ा में 12,

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 09,

गरियाबंद में 07,

बालोद और मुंगेली में 06-06,

राजनांदगांव में 05,

बेमेतरा और धमतरी में 02-02 सड़कें शामिल हैं।

पहले भी बन चुकी हैं 40 हजार किमी से ज्यादा सड़कें

उल्लेखनीय है कि PMGSY के पूर्व चरणों में छत्तीसगढ़ में अब तक 40 हजार किलोमीटर से अधिक लंबाई की 8316 सड़कें बन चुकी (PMGSY Phase 4 Approval) हैं। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए पिछले दो वर्षों में 600 किलोमीटर सड़क निर्माण कर 138 विशेष पिछड़ी जनजातीय बसाहटों को जोड़ा गया है।

“सड़कें विकास की रीढ़ हैं” – विजय शर्मा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि PMGSY के चौथे चरण का लक्ष्य अंतिम छोर पर बसे गांवों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सड़कें विकास की रीढ़ होती हैं और इनके निर्माण से गांवों में समृद्धि और आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी। स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा।

Air Show Raipur: आसमान में देशभक्ति का रंग भरेगा छत्तीसगढ़ — 9 फाइटर जेट्स दिखाएंगे ‘हार्ट इन द स्काई’ और ‘बॉम्ब बर्स्ट’ के रोमांचक करतब
Janaki Hotel in Raigarh becomes an illegal bar : बीयर और अंग्रेजी शराब की बिक्री पर पुलिस रेड, MP का मैनेजर गिरफ्तार
Killed Area Commander Sukma : गोइलकेरा में मुठभेड़, सुकमा का 2 लाख का इनामी माओवादी अरुण करकी झारखंड में ढेर
Amla Navami Celebration : मुख्यमंत्री ने आंवला वृक्ष की पूजा कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
Lightning Strike : आकाशीय बिजली ने मचाई तबाही, खेत में किसान की गई जान, घर में लगी भीषण आग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

IFS Vivek Acharya
IFS Vivek Acharya : IFS विवेक आचार्य को नई पोस्टिंग, राज्य वन विकास निगम के कार्यकारी संचालक बनाए गए

छत्तीसगढ़ सरकार ने 2006 बैच के IFS अधिकारी…

PWD Chhattisgarh
PWD Chhattisgarh : लाभांडी-कचना-सड्डू के बीच बनेगी MR-43 सड़क, 3 लाख लोगों की राह होगी आसान

राजधानी में लाभांडी से कचना होते (PWD Chhattisgarh)…

Durg Murder Case
Durg Murder Case : बिरयानी खाने निकले युवक की चाकू-पत्थर से हत्या, गाली-गलौज के विवाद में 5 युवकों ने किया हमला

रक्षाबंधन की रात बिरयानी खाने निकले एक युवक…

District Hospital Durg
District Hospital Durg : ब्लड सैंपल के साथ रील बनाने का VIDEO वायरल, जिला अस्पताल की महिला टेक्नीशियनों पर होगी कार्रवाई?

जिला अस्पताल की अटल आरोग्य लैब में ड्यूटी…

Polampalli Potacabin
Polampalli Potacabin : पोटाकेबिन की 47 छात्राएं बीमार, एक की हालत गंभीर

बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?