CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Eye Donation India : सिम्स में चमत्कारिक सफलता: धान की बाली से जख्मी आंखों में लौटी रोशनी, 4 मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण

Eye Donation India : सिम्स में चमत्कारिक सफलता: धान की बाली से जख्मी आंखों में लौटी रोशनी, 4 मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण

By Newsdesk Admin
07/01/2026
Share
Eye Donation India
Eye Donation India

सीजी भास्कर, 07 जनवरी। छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान सिम्स के नेत्र रोग विभाग ने एक बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। संस्थान में चार मरीजों का सफल कॉर्निया प्रत्यारोपण कर उनकी आंखों की रोशनी (Eye Donation India) लौटाई गई है। यह सभी मरीज धान की कटाई के दौरान आंखों में लगी चोट के बाद गंभीर संक्रमण, यानी फंगल कॉर्नियल अल्सर से पीड़ित थे। समय पर उपचार और टीम वर्क की बदौलत आज इन मरीजों की जिंदगी में फिर से उजाला लौट आया है।

Contents
  • धान की कटाई बनी अंधेपन की वजह
  • डॉक्टरों की टीम ने टाला बड़ा खतरा
  • आई बैंक और नेत्रदान बना उम्मीद की किरण
  • डॉक्टरों की सलाह: सावधानी बेहद जरूरी
  • टीम वर्क से मिली सफलता

धान की कटाई बनी अंधेपन की वजह

सिम्स में भर्ती हुए चारों मरीज—दो महिलाएं और दो पुरुष—की उम्र 35 से 50 वर्ष के बीच है और सभी बिलासपुर जिले (Eye Donation India) के निवासी हैं। खेतों में धान की कटाई के दौरान बाली या पत्तियों से आंखों में चोट लगने के बाद संक्रमण इतना बढ़ गया कि आंखों की पुतली पूरी तरह सफेद हो गई। असहनीय दर्द और लगातार बिगड़ती स्थिति के चलते आंख निकालने तक की नौबत आ गई थी।

डॉक्टरों की टीम ने टाला बड़ा खतरा

नेत्र रोग विभाग की प्रमुख डॉ. सुचिता सिंह और डॉ. प्रभा सोनवानी के नेतृत्व में पहले मरीजों का गहन इलाज कर संक्रमण पर काबू पाया गया। इसके बाद आई बैंक से प्राप्त नेत्रदान की सहायता से कॉर्निया प्रत्यारोपण किया गया, जो पूरी तरह सफल रहा।

आई बैंक और नेत्रदान बना उम्मीद की किरण

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति ने इस सफलता को डॉक्टरों और स्टाफ के सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि संस्थान में आधुनिक तकनीक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लगातार मजबूत किया (Eye Donation India) जा रहा है। समाज में नेत्रदान के प्रति बढ़ती जागरूकता की वजह से आज जरूरतमंदों को समय पर कॉर्निया उपलब्ध हो पा रहा है।

वहीं, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने कहा कि सिम्स में कॉर्निया प्रत्यारोपण जैसे जटिल ऑपरेशन का सफल होना संस्थान की क्षमता और भरोसे को दर्शाता है।

डॉक्टरों की सलाह: सावधानी बेहद जरूरी

डॉ. सुचिता सिंह ने बताया कि चोट, संक्रमण और कुपोषण के कारण बड़ी संख्या में लोग कॉर्नियल अंधत्व का शिकार हो जाते हैं, जहां प्रत्यारोपण ही एकमात्र उपाय बचता है। उन्होंने किसानों से अपील की कि धान की कटाई और मिसाई के दौरान आंखों की सुरक्षा जरूर करें।

आंख में चोट लगने पर खुद से दवा डालने के बजाय तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क करें, क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही आंख की रोशनी छीन सकती है।

टीम वर्क से मिली सफलता

इस पूरे ऑपरेशन में डॉ. प्रभा सोनवानी के साथ पीजी स्टूडेंट्स, नर्सिंग स्टाफ और वार्ड बॉय का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। चिकित्सकों ने नेत्रदान को मानवता का सबसे बड़ा दान बताते हुए लोगों से आगे आकर इसमें भाग लेने की अपील की है।

Raigarh Truck Theft : कोतरारोड़ पुलिस की बड़ी सफलता, 14 चक्का ट्रक चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा
राज्य स्तरीय एकलव्य क्रीड़ा प्रतियोगिता, 2 हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम
VIRAL VIDEO: अपने पुराने ब्रश और बच्चों के साथ फिर छा गए अमरजीत जयकर, वायरल हो रहा ये नया गाना
सफदरजंग अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक को लेकर पत्नी का अल्टीमेटम, बिना अनुमति इलाज में हस्तक्षेप न करने की मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Arang Rajim Road Accident
Arang Rajim Road Accident : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे के लिए ग्रामीणों का चक्काजाम

Arang Rajim Road Accident :किसान नेता परसनाथ साहू…

India vs New Zealand 2nd ODI
India vs New Zealand 2nd ODI : भारत के गेंदबाजों के सामने न्यूजीलैंड पस्त, 23 रन पर गंवाए 3 विकेट; आकिब नबी ने बरपाया कहर

India vs New Zealand 2nd ODI : अब…

Indian Stock Market
Indian Stock Market : दिवाली से पहले शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल, सेंसेक्स 7,782 अंक चढ़ा; निफ्टी ने भी बनाया 35 साल का रिकॉर्ड

Indian Stock Market : विशेषज्ञों के अनुसार, बाजार…

Rise and Fall Season 2 Winner
Rise and Fall Season 2 Winner : शहजाद पूनावाला ने जीती ट्रॉफी, प्रियंका चाहर चौधरी बनीं फर्स्ट रनर-अप; मिले 35 लाख रुपये

Rise and Fall Season 2 Winner : विजेता…

Bemetara Road Accident
Bemetara Road Accident : बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा, दो कारों और ट्रैक्टर की टक्कर में 2 की मौत

Bemetara Road Accident: मौके पर पहुंचे लोगों और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?