CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bilaspur Road Accident : ब्रेक लगते ही पलटी कार, हाईवा से जा भिड़ी… बिलासपुर सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे

Bilaspur Road Accident : ब्रेक लगते ही पलटी कार, हाईवा से जा भिड़ी… बिलासपुर सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 जिंदगी से जूझ रहे

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share
Bilaspur Road Accident
Bilaspur Road Accident

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरी एक शाम को मातम में बदल (Bilaspur Road Accident) दिया। तेज रफ्तार कार अचानक ब्रेक लगने के बाद अनियंत्रित होकर मुरुम लोड हाईवा से टकरा गई। इस दर्दनाक दुर्घटना में कार सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के नूतन चौक के पास की है, जहां हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई।

Contents
  • शराब पार्टी के बाद निकले थे घूमने
  • टक्कर इतनी भीषण कि कार चकनाचूर
  • मौके पर ही टूट गई दो जिंदगियां
  • कार में फंसे रहे शव और घायल
  • पुलिस जांच में जुटी

शराब पार्टी के बाद निकले थे घूमने

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के रहने वाले हिमांशु राठौर (22), अंशु चंद्रा (21), आनंद चंद्रा और नीरज दुबे शराब पार्टी के बाद कार से घूमने निकले थे। रात करीब साढ़े 11 बजे उनकी कार नूतन चौक (Bilaspur Road Accident) पहुंची, जहां वाहन तेज रफ्तार में था। अचानक ड्राइवर द्वारा ब्रेक लगाए जाने से कार बेकाबू हो गई और घूमते हुए सामने से आ रहे मुरुम लोड हाईवा से जा टकराई।

टक्कर इतनी भीषण कि कार चकनाचूर

कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त

युवती डैशबोर्ड से टकराकर अंदर ही फंस गई

हाईवा से टकराने के बाद कार कुछ दूर तक घिसटती रही

हादसे का वीडियो भी सामने आया, जिसने सबको झकझोर दिया

मौके पर ही टूट गई दो जिंदगियां

टक्कर के दौरान ड्राइवर सीट के पास बैठी युवती अंशु चंद्रा को गंभीर चोटें (Bilaspur Road Accident) आईं, वहीं कार चला रहे हिमांशु राठौर की भी हालत बेहद नाजुक हो गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठे आनंद चंद्रा और नीरज दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

कार में फंसे रहे शव और घायल

सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या ने बताया कि कार में सभी सवार बुरी तरह फंसे हुए थे।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।
घटना के बाद नूतन चौक पर भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर सिटी एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने हाईवा और कार को जब्त कर लिया है और हाईवा चालक से पूछताछ की जा रही है। प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और शराब सेवन को हादसे की बड़ी वजह माना जा रहा है। मामले में सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Farmer Protest Durg : कलेक्टर से मिलने से रोका, किसान नेता ने पेट्रोल छिड़ककर की आत्मदाह की कोशिश
छत्तीसगढ़ में कर्मचारी आचरण नियमों पर यू-टर्न, आदेश पर लगी रोक
पूर्व पालिकाध्यक्ष का निधन, दो दिन पहले ही पति बने हैं पालिकाध्यक्ष, BJP के विजय जुलूस के बाद अचानक आई खबर, पसरा मातम
Districtwise Rainfall CG  : छत्तीसगढ़ भीगा… बलरामपुर में बादल फटा, बेमेतरा सूखा! देखें कहां कितनी बारिश हुई
Rajim Bhaktin Mata Jayanti 2026: राजिम में उत्सव की तैयारियां तेज, 7 जनवरी को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?