CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Anti Tobacco Enforcement : तंबाकू पर नकेल, नियम तोड़ने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 33 मामलों में वसूला गया जुर्माना

Anti Tobacco Enforcement : तंबाकू पर नकेल, नियम तोड़ने वालों पर चला प्रशासन का डंडा, 33 मामलों में वसूला गया जुर्माना

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share
Anti Tobacco Enforcement
Anti Tobacco Enforcement

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। जिले को तंबाकू मुक्त बनाने की दिशा में प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की है।

Contents
  • संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी
  • किन नियमों पर हुई कार्रवाई
  • प्रशासन की टीम

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत की गई इस संयुक्त कार्रवाई में सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू बिक्री एवं उपयोग पर रोक को गंभीरता (Anti Tobacco Enforcement) से लागू किया गया। अभियान के दौरान कुल 33 लोगों पर चालान की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।

यह कार्रवाई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू घृतलहरे के मार्गदर्शन तथा जिला नोडल अधिकारी एनटीसीपी डॉ. छत्रपाल चंद्राकर के सहयोग से अंजाम दी गई। प्रशासन का साफ संदेश है कि तंबाकू नियंत्रण कानूनों के उल्लंघन पर किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

संयुक्त प्रवर्तन दल ने जिला चिकित्सालय खरोरा के आसपास स्थित तंबाकू विक्रय दुकानों के साथ-साथ पिटियाझर और कुम्हारपारा क्षेत्रों में शैक्षणिक संस्थानों के नजदीक दुकानों का निरीक्षण (Anti Tobacco Enforcement) किया। जांच के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि स्कूल-कॉलेज के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पादों की बिक्री न हो और नाबालिगों को किसी भी स्थिति में तंबाकू सामग्री उपलब्ध न कराई जाए।

किन नियमों पर हुई कार्रवाई

खाद्य एवं औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट 2003 के तहत कार्रवाई की।

धारा 04: सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध

धारा 06(अ): नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद बेचने एवं उपयोग पर रोक

धारा 06(ब): शैक्षणिक संस्थानों के 100 गज के भीतर तंबाकू बिक्री पर प्रतिबंध

प्रशासन की टीम

कार्रवाई के दौरान औषधि निरीक्षक प्रियंका दीवान ने विधिक प्रक्रिया का नेतृत्व किया, वहीं पुलिस विभाग से आरक्षक हेमलाल निषाद का विशेष सहयोग रहा।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य नुकसान को देखते हुए यह अभियान आगे भी निरंतर (Anti Tobacco Enforcement) जारी रहेगा। आने वाले दिनों में जिले के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की सघन जांच और प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी, ताकि आमजन विशेषकर बच्चों और युवाओं को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

Gold worth Rs 9 crore seized from car : गुजरात के तीन तस्कर गिरफ्तार
Cm Vishnu Deo Met Amit Shah : अमित शाह से मिले सीएम साय, इन मुद्दों पर की चर्चा
CGPSC Recruitment Scam : पीएससी 2021 घोटाले से खुली परतें, टामन सिंह सोनवानी पर और गंभीर आरोप
Abujhmad Development : लाल माटी पर दौड़ी विकास की रफ्तार, NH-130D से बदली अबूझमाड़ की तस्वीर
“बस संगवारी एप” घर बैठे यात्रियों को देगा बस रूट की जानकारी, रायपुर में प्राकृतिक गैस का कार्य जोरों पर, जल्द पाइप लाइन के जरिए घरों में जलेंगे चूल्हे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?