CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Madai Mela 2026 : बस्तर के 84 गांवों के देवी देवता लाएंगे इस बार क्या नया चमत्कार

Madai Mela 2026 : बस्तर के 84 गांवों के देवी देवता लाएंगे इस बार क्या नया चमत्कार

By Newsdesk Admin
11/01/2026
Share
Madai Mela 2026
Madai Mela 2026

सीजी भास्कर, 11 जनवरी। बस्तर जिले में सदियों पुरानी परंपरा का प्रतीक मड़ई मेला (Madai Mela 2026) इस साल 29 जनवरी गुरुवार से नगर पंचायत बस्तर में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक दो दिवसीय मेला में आसपास के 84 गांव रायकेरा परगना के देवी देवता और ग्रामीण शामिल होंगे। परंपरा के अनुसार नगर के पुजारीपारा स्थित मां गंगादेई मंदिर से माता की छत्र-डोली, लाट एवं देवी देवता गाजा बाजा के साथ मेला स्थल तक लाया जाएगा। इसमें राज परिवार, जनप्रतिनिधि और नगरवासियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित रहेगी।

नगर पंचायत बस्तर के गंगादेई माता मंदिर परिसर में मेला को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं मेला प्रभारी देवकी भद्रे सहित पार्षदों और वरिष्ठ नागरिकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में 29 जनवरी को मड़ई मेला (Madai Mela 2026) आयोजन को लेकर ग्राम पुजारी विशेश्वर यादव ने माता से सहमति ली और इसकी जानकारी उपस्थित नगरवासियों को दी। मेला को सफल और सुव्यवस्थित बनाने के लिए मेला समिति का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से नगर पंचायत अध्यक्ष को मेला प्रभारी बनाया गया।

बैठक में मेला की तैयारी पर विस्तृत चर्चा हुई। सुरक्षा, साफ-सफाई, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पेयजल व्यवस्था, साइकिल स्टैंड, पार्किंग, और निगरानी समिति की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही धुरवा नाचा, ओड़िया नाचा एवं देवी देवताओं के निमंत्रण और अन्य आवश्यक तैयारियों का भी समन्वय किया गया। इस प्रकार मड़ई मेला (Madai Mela 2026) को पारंपरिक रूप में सफल बनाने के लिए सभी पहलुओं पर ध्यान दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक लखेश्वर कश्यप, ठिरली राम यादव, राजू ठाकुर, उदबोराम नाग, महेश मौर्य, रवि शंकर शुक्ला, अंकित पारख, समीर मिश्रा, वीरसिंह, नरसिंह नागेश, जीतेन्द्र पटेल, सीताराम बघेल, बंशी कश्यप, मंगलराम, कोटवार जानकी राम बघेल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी और ग्राम भोंड के ग्रामीण उपस्थित रहे। उनकी सहभागिता से मेला की पारंपरिक और सांस्कृतिक गरिमा और भी बढ़ गई।

नगर पंचायत अध्यक्ष देवकी भद्रे ने कहा कि मड़ई मेला (Madai Mela 2026) केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने सभी नगरवासियों और ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे इस सांस्कृतिक आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे सफल बनाएं।

बस्तर के इस वार्षिक मेला के आयोजन से न केवल धार्मिक व सांस्कृतिक समृद्धि बढ़ेगी, बल्कि आसपास के गांवों में सामाजिक एकता और स्थानीय पर्यटन को भी बल मिलेगा। नगर पंचायत बस्तर ने इस मेला को सुव्यवस्थित बनाने के लिए सभी प्रशासनिक, सांस्कृतिक और सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए हैं।

Naxal Surrender Telangana: 125 नक्सलियों ने डाले हथियार, करोड़ों के हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण
Raipur Rewa Flight Service: 17 मार्च से रायपुर-रीवा के बीच सीधी उड़ान, अब 1 घंटे में तय होगा सफर
Marriage Promise Rape Case : लिव-इन में रखने के बाद मारपीट कर निकाला, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, होटल में दिया वारदात को अंजाम…
CT Scan Facility : 4 करोड़ 49 लाख की लागत से स्थापित हुई अत्याधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Vyapari Kar Samvad World Record : ‘व्यापारी-कर संवाद’ अभियान को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह

Vyapari Kar Samvad World Record : CAIT का…

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?