CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

Sansad Sankul Vikas Pariyojana: जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और पलायन रोकने का प्रभावी मॉडल बनेगी सांसद संकुल विकास परियोजना : विष्णु देव साय

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय विकास को गति देने के लिए सांसद संकुल विकास परियोजना एक प्रभावी और दूरदर्शी पहल के रूप में सामने आ रही है। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का पलायन रुकेगा। स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक कौशल को आधुनिक बाजार से जोड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, जो (Sansad Sankul Vikas Pariyojana) की मूल भावना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय बहुल क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर विकसित कर समग्र विकास का मॉडल अपनाया गया है, जिससे शिक्षा, आजीविका, कृषि, पशुपालन और लघु उद्योगों को एक साथ बढ़ावा मिल रहा है। यह मॉडल (Sansad Sankul Vikas Pariyojana) के माध्यम से जनभागीदारी और सरकारी समन्वय का सशक्त उदाहरण बन रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां की कृषि विविधता में निर्यात की बड़ी संभावनाएं हैं। कृषि के साथ मत्स्य पालन, बकरी पालन, गौ पालन और शूकर पालन को बढ़ावा देकर ग्रामीणों को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सकता है। जनजातीय समुदाय लंबे समय से महुआ, इमली, चिरौंजी जैसे वनोपज का उत्पादन करते आ रहे हैं। इन उत्पादों का वैल्यू एडिशन कर उन्हें बाजार से जोड़ना (Sansad Sankul Vikas Pariyojana) का अहम उद्देश्य है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की नई उद्योग नीति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सांसद संकुल विकास परियोजना से जुड़े जनप्रतिनिधि और विकास सहयोगी यह सुनिश्चित करें कि इन नीतियों का लाभ संकुल क्षेत्र के लोगों तक पहुंचे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।

बैठक में वी सतीश ने परियोजना की परिकल्पना, उद्देश्य और अब तक की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में जनजातीय क्षेत्रों का समग्र विकास किया जा रहा है।

कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि संकुल से जुड़े गांवों में विभिन्न विभागों के अधिकारी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि स्थानीय जरूरतों के अनुसार कौशल विकास कर स्थायी रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

बैठक में रायगढ़ के लैलूंगा संकुल, सरगुजा के परशुरामपुर संकुल, बस्तर के बकावंड संकुल, बलरामपुर के माता राजमोहिनी देवी संकुल और केशकाल के धनोरा संकुल में किए गए कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सांसद भोजराज नाग, चिंतामणि महाराज, राधेश्याम राठिया, देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक रेणुका सिंह, गोमती साय सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Road protest : धैर्य आखिरकार टूट गया, NH पर जाम लगा जताया आक्रोश
Ajeevika Grameen Express Yojana : अब गांवों में दौड़ेगी दीदियों की तरक्की की गाड़ी; सीएम साय ने सौंपी ‘आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस’
Police Commissioner System : नए साल से लागू होगा पुलिस कमिश्नर सिस्टम! नाम तय नहीं होने से ठंडे बस्ते में गई फाइल
Su-Shasan Tihar Chhattisgarh : रायपुर से सीएम का हेलीकॉप्टर ने भरी उड़ान, कहां लैंड करेगा सबकी नजरें टिकीं
CG Breaking 🟧 अब मिड-डे मिल से पहले सरकारी स्कूलों में मिलेगा ब्रेकफास्ट 🟩 कोरबा में 40 हजार बच्चों से होगी शुरुआत, उद्योग मंत्री लखनलाल कल करेंगे योजना की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Semiconductor Chhattisgarh
Semiconductor Chhattisgarh : सेमीकंडक्टर से हरित ऊर्जा तक, नए उद्योगों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय

साइंस कॉलेज मैदान में तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल…

Electric Shock
Electric Shock : खेत में फसल की रखवाली करने गया किसान, बिजली के तार की चपेट में आकर मौत

धान की फसल को आवारा मवेशियों से बचाने…

PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी
PM Janman Road : जहां कीचड़ में थम जाते थे कदम, अब पक्की सड़क पर दौड़ती है जिंदगी

पीएम जनमन योजना के तहत बनी सड़क से…

Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
Child Rights Commission : तंत्र क्रिया के आरोप में छात्र को टीसी, बाल अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

छात्र को निष्कासन की कार्रवाई (Child Rights Commission)…

Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान
Chhattisgarh MSME : रायपुर में उद्योगों का बड़ा मंच, 33 जिलों में उद्यमिता केंद्र बनाने का ऐलान

रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 (Chhattisgarh MSME)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?