CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान

Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान

By Newsdesk Admin
03/11/2026
Share
Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान
Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान

सीजी भास्कर, सूरजपुर, 3 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले (Surajpur Elephant Attack) में बाइक सवार एक प्यून की दर्दनाक मौत हो गई। वह अपने साथी के साथ बहन के घर से लौट रहा था, तभी अखोरा-कल्याणपुर मार्ग पर अचानक हाथी से सामना हो गया। हाथी ने दोनों पर हमला कर दिया। इस दौरान साथी ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन प्यून को हाथी ने कुचलकर मार डाला।

Contents
  • बहन के घर से लौट रहे थे
  • साथी ने भागकर बचाई जान
  • झांपी नाला पर भी पहुंचा हाथी

यह भी पढ़ें : Pharmacy Council :  फार्मासिस्टों की समस्याएं लंबित, कार्यक्रमों पर लाखों खर्च की तैयारी से उठे सवाल

बहन के घर से लौट रहे थे

मृतक की पहचान बलरामपुर जिले के निवासी विश्वनाथ पिता राजनाथ के रूप में हुई है। वह पहाड़ी कोरवा छात्रावास में भृत्य के पद पर पदस्थ था। रविवार को वह अपने साथी बलदेव के साथ बाइक से सूरजपुर जिले के अखोरा गांव में अपनी बहन के घर आया था। शाम करीब 5:30 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अखोरा-कल्याणपुर मुख्य मार्ग पर उनका सामना हाथी से हो गया। बताया गया है कि दोनों ने शराब पी रखी थी।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Jungle Safari : बाघों के दीदार से नक्सलगढ़ तक जंगल सफारी, अचानकमार में पहले दिन उमड़े 138 पर्यटक

साथी ने भागकर बचाई जान

रास्ते में हाथी ने बाइक सवारों पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बलदेव किसी तरह मौके से भाग निकला और अपनी जान बचा ली। वहीं, विश्वनाथ हाथी की चपेट में आ गया। हाथी ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन अमले ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपने की प्रक्रिया की जाएगी। वन विभाग की ओर से मुआवजा प्रकरण तैयार करने की भी बात कही गई है।

यह भी पढ़ें : Mungeli Development :  निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम : अरुण साव

झांपी नाला पर भी पहुंचा हाथी

इधर, सूरजपुर जिले में ही रविवार दोपहर जरही नगर पंचायत से लगे ग्राम बंशीपुर के झांपी नाला के पास एक हाथी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया। इससे अंबिकापुर-बनारस मार्ग पर कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही रुक गई। हालांकि इस घटना में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा।

सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ा। इसके बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हुआ। इन दिनों सूरजपुर के कल्याणपुर, भटगांव और प्रतापपुर क्षेत्र के साथ सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र में भी हाथियों का दल विचरण कर रहा है। ऐसे में वन विभाग ने लोगों से जंगल और हाथी प्रभावित मार्गों पर सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Rajyotsav :  मुंगेली में धूमधाम से मना 26वां राज्योत्सव, विकास और संस्कृति की झलक ने मोहा मन

किडनैप पटवारी के लिए फिरौती 2 करोड़ की, घरवालों ने 19 लाख देकर छुड़वाया, बदमाशों की पहचान में जुटी पुलिस
CG News : झपकी आने से तेज रफ्तार कार ट्रेलर से टकराई, ढाबा से घर लौट रहे शर्मा परिवार में तीन की मौत, दो घायल
अनिल टुटेजा पर सिंडिकेट के प्रमुख होने का आरोप, चुनाव प्रचार में हुआ था घोटाले के पैसों का इस्तेमाल
चौहान ग्रीन वैली में महिला सिक्युरिटी गार्ड से छेड़छाड़ करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, एसयूव्ही भी पुलिस ने की जब्त, निकला जुलूस, देखिए विडियो
Bishrampur Bike Accident : तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित
Surajpur Naib Tehsildar Suspended : ट्रैक्टर हादसे के बाद बिगड़े हालात, प्रशासनिक लापरवाही पर बिहारपुर तहसीलदार निलंबित

सूरजपुर जिले के बिहारपुर में प्रशासनिक लापरवाही (Surajpur…

Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू
Digital Census 2027 : अब घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार की जानकारी, रायपुर में अधिकारियों की ट्रेनिंग शुरू

देश में जनगणना (Digital Census 2027) की तैयारी…

Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव
Dongargarh Railway Station : मां बम्लेश्वरी मंदिर की तर्ज पर संवरा स्टेशन, नवरात्र में श्रद्धालुओं को मिलेगा नया अनुभव

मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ (Dongargarh…

Cattle Smuggling
Cattle Smuggling : कत्लखाने ले जाए जा रहे बैल मामले में फरार चालक राजनांदगांव से गिरफ्तार

मामले में लंबे समय से फरार चल रहे…

Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान
Surajpur Elephant Attack : बहन के घर से लौट रहा प्यून हाथी का बना शिकार, साथी ने भागकर बचाई जान

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?