CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

Swami Atmanand Yojana : 8 शिक्षकों का भार सरकार नहीं उठा पाई तो 200 बच्चों का भविष्य अंधकार में कर दिया : शैलेष पांडेय

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Swami Atmanand Yojana
Swami Atmanand Yojana

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेष पांडेय ने स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल योजना (Swami Atmanand Yojana) को लेकर राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार आठ शिक्षकों का भार नहीं उठा पा रही है, तो उसने सीधे तौर पर 200 मासूम बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। शैलेष पांडेय ने कहा कि स्वामी आत्मानंद योजना के तहत पढ़ने वाले नर्सरी के बच्चों के भविष्य को न तो कलेक्टर बचा पाए और न ही जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ)।

शैलेष पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार स्वामी आत्मानंद योजना (Swami Atmanand Yojana) की लोकप्रियता से कभी खुश नहीं रही। कांग्रेस शासन की यह योजना प्रदेश की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक रही, जिसने हजारों गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों के भविष्य को संवारने का ऐतिहासिक संकल्प लिया था। इसी संकल्प के तहत पूरे प्रदेश में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले गए, जिससे उन बच्चों को गुणवत्तापूर्ण और निशुल्क शिक्षा मिली, जिनके माता-पिता निजी स्कूलों की महंगी फीस वहन करने में सक्षम नहीं थे।

उन्होंने कहा कि स्वामी आत्मानंद योजना (Swami Atmanand Yojana) भाजपा सरकार के लिए शुरू से ही किरकिरी बनी रही और अंततः सरकार ने नर्सरी के मासूम बच्चों को इसका दंड दे दिया। यह सीधे तौर पर बच्चों के भविष्य के साथ किया गया खिलवाड़ है। शैलेष पांडेय ने इसे एक सोचा-समझा षड्यंत्र बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कभी भी मंशा नहीं रही कि वह स्वामी आत्मानंद योजना को चलाए।

पूर्व विधायक ने कहा कि बिलासपुर में नर्सरी कक्षाओं में मात्र 200 बच्चे पढ़ते हैं और उन्हें पढ़ाने के लिए केवल आठ शिक्षक हैं। क्या सरकार कहीं से भी उनके वेतन की व्यवस्था नहीं कर सकती थी? क्या डीएमएफ फंड ही एकमात्र सहारा था? यदि डीएमएफ के नियम बदल गए हैं, तो संविदा मद से, जो हर वर्ष लैप्स हो जाता है, उन शिक्षकों को वेतन दिया जा सकता था। लेकिन सरकार को इससे कोई फर्क नहीं पड़ा।

शैलेष पांडेय ने आरोप लगाया कि बिलासपुर के कलेक्टर ने भी इस मामले में कोई रुचि नहीं ली, जिससे बच्चों की पढ़ाई बंद न हो। उन्होंने कहा कि कलेक्टर को सरकार से बात कर किसी वैकल्पिक मद से भुगतान की व्यवस्था करनी चाहिए थी, ताकि बच्चों का भविष्य बचाया जा सके। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नर्सरी की प्रारंभिक शिक्षा ही बाधित हो जाएगी, तो इन बच्चों का आगे क्या होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पहले भी स्कूल बंद करने की नीति अपनाती रही है और वही ढर्रा एक बार फिर दोहराया जा रहा है। बिलासपुर से शुरू हुई स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना को अब भाजपा सरकार बलि चढ़ाने की शुरुआत कर चुकी है। शैलेष पांडेय ने राज्य सरकार से मांग की है कि बंद किए गए स्वामी आत्मानंद स्कूलों को तत्काल पुनः शुरू किया जाए और मासूम बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ न किया जाए।

Tilda Thana Gherao : भूपेश बघेल की अगुवाई में तिल्दा थाना घेराव, किसानों और ग्रामीणों के दबाव में दर्ज हुई FIR
कांग्रेस विधायक का PM मोदी को लेकर विवादित बयान, कहा – “मोदीजी तुमने मां का दूध…” 🛑 “अगर कांग्रेस को वोट देते तो अत्याचार करने वाले थानेदार की खाल खिंच भूसा भर देते”
Congress Thank You Rally: 19 माह की सियासी दूरी पाटने धन्यवाद रैलियों के सहारे कांग्रेस की वापसी की कोशिश
मंगल पांडेय को ‘भारत रत्न’ देने की मांग, RLD बोला- ‘यह सम्मान का सम्मान होगा’
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Ration Scam
Chhattisgarh Ration Scam : बेमेतरा में सरकारी राशन दुकान में 23 लाख की हेराफेरी, महिला स्व-सहायता समूह के पदाधिकारियों पर FIR

Chhattisgarh Ration Scam : खाद्य निरीक्षक की शिकायत…

Police Anti Drug Bike Rally
Police Anti Drug Bike Rally : नशा मुक्ति का संदेश लेकर निकली छत्तीसगढ़-ओडिशा पुलिस की बाइक रैली, DGP अरुण देव गौतम ने दिखाई हरी झंडी

Police Anti Drug Bike Rally : छत्तीसगढ़ और…

Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग
Chhattisgarh Departmental TET : छत्तीसगढ़ में विभागीय TET पर फैसला नहीं, शिक्षकों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी, सरकार से जल्द आदेश जारी करने की मांग

विभागीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (Chhattisgarh Departmental TET) का…

Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग
Chhattisgarh Board Exam Centre : छत्तीसगढ़ में 5 से 8 KM दूर हो सकते हैं बोर्ड परीक्षा केंद्र, शिक्षक संघ ने CM और शिक्षा मंत्री से की फैसले पर पुनर्विचार की मांग

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा केंद्रों में बदलाव (Chhattisgarh Board…

Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल
Bastar Adventure Tourism : बस्तर में मटनार हिल्स से शिवगंगा जलप्रपात तक कुदरत का खजाना, फिर भी पर्यटकों की पहुंच से दूर ये खूबसूरत पर्यटन स्थल

बस्तर एडवेंचर टूरिज्म (Bastar Adventure Tourism) को बढ़ावा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?