CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Commercial Gas Cylinder Pickup Fire : गैस सिलेंडरों से भरी चलती पिकअप में लगी आग, जोरदार धमाके से दहल उठा कोलकाता-नागपुर हाइवे

Commercial Gas Cylinder Pickup Fire : गैस सिलेंडरों से भरी चलती पिकअप में लगी आग, जोरदार धमाके से दहल उठा कोलकाता-नागपुर हाइवे

By Newsdesk Admin
12/01/2026
Share
Commercial Gas Cylinder Pickup Fire
Commercial Gas Cylinder Pickup Fire

सीजी भास्कर, 12 जनवरी। महासमुंद जिले के सिंघोडा थाना क्षेत्र के छुईपाली स्थित राफेल चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर सोमवार को कमर्शियल गैस सिलेंडरों से भरे महिंद्रा पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। (Commercial Gas Cylinder Pickup Fire) आग लगते ही वाहन में रखे सिलेंडर जोरदार धमाकों के साथ फटने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई।

कलेक्टर विनय कुमार लहंगे ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। एएसपी प्रतिभा पांडे तिवारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग के सभी थाना प्रभारियों को वाहन रूट डाइवर्ट कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश दिए। पड़ोसी राज्य ओडिशा के सोहेला जिले से फायर सेफ्टी की मदद मांगी गई। वहीं, रायपुर से एसडीआरएफ की टीम को तुरंत तलब किया गया ताकि स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके और किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके।

स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है कि आग किस वजह से लगी (Commercial Gas Cylinder Pickup Fire) और आगे ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कौन-कौन से कदम उठाए जाएंगे। आगजनी की घटना के बाद सड़क पर आवाजाही ठप हो गई। घटना दोपहर दो बजे की थी, और एनएच 53 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम साढ़े सात बजे तक सड़क पर आवाजाही बहाल नहीं हो पाई थी।

ओडिशा और रायपुर के दमकल टीम की सहायता से आग पर शाम सात बजे तक काबू पाया गया। एएसपी प्रतिभा पांडे ने बताया कि आवाजाही बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। घटना से लगभग साढ़े पांच घंटे एनएच पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही।

वाहन में लगभग 70 से 80 कमर्शियल गैस सिलेंडर भरे हुए थे। एएसपी ने बताया कि वाहन में चालक नरेंद्र चौहान निवासी मंदिर हसौद घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया। जबकि वाहन पर मौजूद परिचालक राकेश चौरसिया को मामूली चोट आई।

एसडीआरएफ की टीम ने मोर्चा संभालकर आग पर नियंत्रण पाया और हालात को स्थिर किया। घटना के कारणों की जांच अभी जारी है। प्रशासन ने सभी संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और सुरक्षा मानक कड़े करने के निर्देश दिए हैं।

Death in road accident : कोरबा में माइनिंग सरदार की सड़क हादसे में मौत
देश भर में लॉरेन्स बिश्नोई गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 शूटर्स गिरफ्तार, पूछताछ जारी
Flood Rescue Operation in Kanker : ग्रामीणों की सांसें अटकीं… फिर ऐसे बचाई गई जान
सूरजपुर में एक और गंभीर घटना, 12वीं की छात्रा के साथ गैंगरेप, साथ पढ़ने वाले पूर्व छात्र ने अपने 5 दोस्तों के साथ किया दुष्कर्म, पिटाई कर मरा समझ छोड़ कर भागे आरोपी
Durg संभाग Breaking 🛑 विशालकाय बरगद गिरने से पैसेंजर हुई डिरेल 🛑 दल्ली राजहरा से कांकेर जिला अंतागढ़ जाने के दौरान हादसा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Land Dispute Murder in Balrampur : चाचा-भतीजे ने कुल्हाड़ी से किया युवक की हत्या

Land Dispute Murder in Balrampur

WhatsApp Hacking Fraud Case : वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज का WhatsApp हैक, ठगों ने परिचितों से मांगे 56 हजार रुपये

WhatsApp Hacking Fraud Case

Son Kills Mother After Family Dispute : मामूली विवाद में बेटे ने ली मां की जान

सीजी भास्कर, 15 जून। सक्ती जिले के डभरा…

Bhilai Finance Scam Arrest : दोस्त के नाम पर मोबाइल-टीवी फाइनेंस कराकर किस्त न चुकाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Bhilai Finance Scam Arrest

8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग को लेकर बढ़ी हलचल, कर्मचारियों के बीच नई उम्मीदों की चर्चा

सीजी भास्कर, 15 जून। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों…

You Might Also Like

घटना दुर्घटनादेश-दुनिया

दर्दनाक हादसा: चप्पल में छिपे सांप ने डसा, नींद में गई शख्स की जान

31/08/2025
Police Constable Death
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Police Constable Death : बस से उतरते समय फिसला पैर, जमीन पर गिरने से प्रधान आरक्षक की मौत

11/02/2026
अन्यअपराधघटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्ड

दुर्ग संभाग में घूमने आए युवक-युवती 🛑 युवक झुलसी हालत में पड़ा मिला, युवती का पता नहीं 🛑 अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

14/07/2024
अजब-गजबघटना दुर्घटनादेश-दुनिया

तालाब खुदाई में मिला रहस्यमयी कंकाल, वैज्ञानिक जांच में खुलेंगे “राज”

22/08/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?