CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Horticulture Crop Insurance : उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 15 जनवरी तक मिलेगा मौका

Horticulture Crop Insurance : उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीयन की तारीख बढ़ी, अब 15 जनवरी तक मिलेगा मौका

By Newsdesk Admin
14/01/2026
Share
Horticulture Crop Insurance
Horticulture Crop Insurance

सीजी भास्कर, 14 जनवरी। राज्य के किसानों के लिए राहत भरी खबर है। रबी मौसम में उगाई जाने वाली उद्यानिकी फसलों के लिए बीमा पंजीयन की अंतिम तिथि (Horticulture Crop Insurance) बढ़ा दी गई है। राज्य सरकार ने पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत अब किसानों को 15 जनवरी तक बीमा पंजीयन कराने की सुविधा दी है।यह निर्णय खास तौर पर उन किसानों के हित में लिया गया है, जो अब तक किसी कारणवश अपनी फसलों का बीमा नहीं करा पाए थे।

Contents
  • मौसम की मार से आर्थिक सुरक्षा का कवच
  • इन 6 उद्यानिकी फसलों को किया गया है अधिसूचित
  • मौसम आंकड़ों के आधार पर होगा बीमा दावा
  • बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज
  • अब तक लाखों किसानों को मिल चुका है लाभ

मौसम की मार से आर्थिक सुरक्षा का कवच

उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य किसानों को वर्षा, तापमान और अन्य मौसमीय उतार-चढ़ाव से होने वाली अचानक फसल क्षति के कारण होने वाले आर्थिक नुकसान से बचाना है।

बीमा योजना के तहत अधिक वर्षा, कम वर्षा, बेमौसम बारिश, अत्यधिक या न्यून तापमान, बीमारी के अनुकूल मौसम, तेज वायुगति, ओलावृष्टि और चक्रवाती हवाओं को प्रमुख जोखिमों के रूप में शामिल (Horticulture Crop Insurance) किया गया है।

इन 6 उद्यानिकी फसलों को किया गया है अधिसूचित

जनवरी माह में रबी मौसम के अंतर्गत 6 अधिसूचित उद्यानिकी फसलें शामिल की गई हैं—

टमाटर

बैंगन

फूलगोभी

पत्तागोभी

प्याज

आलू

राज्य में इन फसलों के बीमा का दायित्व एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी (AIC) को सौंपा गया है।

मौसम आंकड़ों के आधार पर होगा बीमा दावा

बीमा दावा राशि का निर्धारण स्वचालित मौसम केंद्रों से प्राप्त वास्तविक मौसमीय आंकड़ों के आधार पर किया जाएगा। इन आंकड़ों की तुलना बीमा टर्मशीट में तय मानक ट्रिगर से की जाती है, जिसके बाद क्षतिपूर्ति राशि तय होती है। इससे दावे की प्रक्रिया पारदर्शी और तेज बनती है।

उद्यानिकी फसलों के बीमा पंजीयन के लिए किसानों को—

बीमा के लिए जरूरी दस्तावेज

आधार नंबर

भू-अभिलेख से जुड़े दस्तावेज

फसल बुआई प्रमाण पत्र

फसल बोने के आशय का स्वघोषणा पत्र

जैसे दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने नजदीकी उद्यानिकी कार्यालय से संपर्क (Horticulture Crop Insurance) कर सकते हैं या बीमा कंपनी के टोल-फ्री नंबर 1800-209-5959 पर कॉल कर सकते हैं।

अब तक लाखों किसानों को मिल चुका है लाभ

उल्लेखनीय है कि राज्य में यह योजना रबी मौसम 2016 से 2024-25 तक लागू रही है, जिसके दौरान 1,75,211 किसानों ने 1,28,666 हेक्टेयर में रोपित उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया। इनमें से 1,28,103 किसानों को करीब 1247.26 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2025-26 में अब तक 5003 हेक्टेयर क्षेत्र में उद्यानिकी फसलों का बीमा कराया जा चुका है।

“जान पर खेल कुख्यात अपराधी को ढेर करने वाली दुर्ग पुलिस टीम सम्मान और पदोन्नति की पात्र” – विधायक रिकेश सेन ने मुख्यमंत्री और राज्यपाल को लिखा पत्र
महादेव बेटिंग ऐप केस: जयपुर में ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ईडी की रेड, मिले डिजिटल सबूत..
पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ED की रेड, कोयला घोटाला और महादेव सट्टा ऐप मामले में जांच तेज..
Pendra Saraswati Shishu Mandir : सांसद निधि से बन रहा 15 लाख का भवन क्यों अटका! सांठगांठ की जांच की मांग
Private Bank Scam : 2 लाख का लोन बना 17 लाख! आर्मी जवान के साथ 15.50 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी पर केस

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?