CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mandi Mela Murder : मंडई मेले में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या

Mandi Mela Murder : मंडई मेले में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक की चाकू मारकर हत्या

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Mandi Mela Murder
Mandi Mela Murder

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। खैरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपलाकछार में आयोजित मंडई मेले (Mandi Mela Murder) के दौरान जंपिंग झूले में कूदने की बात को लेकर हुआ विवाद एक युवक की जान ले बैठा। मेले में दो पक्षों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर बीच-बचाव करने आए युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना 14 जनवरी की रात मंडई मेला (Mandi Mela Murder) स्थल की है, जहां जंपिंग झूले को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान विवाद शांत कराने के लिए मोरध्वज पटेल (26 वर्ष), पिता समयलाल पटेल, मौके पर पहुंचा। बताया गया कि इसी दौरान हेमचंद उर्फ हर्षू निषाद, पिता हिंसाराम निषाद, ने अपने नाबालिग साथी के साथ मिलकर मोरध्वज पर प्राणघातक हमला कर दिया।

हमले में मोरध्वज गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरागढ़ ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेंड्री, राजनांदगांव रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी हेमचंद उर्फ हर्षू निषाद निवासी अमलीडीह खुर्द को गिरफ्तार कर लिया। वहीं उसके साथ शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक को भी हिरासत में लिया गया।

पूछताछ में सामने आया कि जंपिंग झूले में कूदने की बात को लेकर मृतक, आरोपी और अन्य युवकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के दौरान विधि से संघर्षरत बालक की मोरध्वज से कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने भीड़ का फायदा उठाकर अपने पास रखे चाकू से मोरध्वज के पेट में हत्या की नीयत से वार किया और मौके से भीड़ में शामिल हो गया।

पुलिस ने विधि से संघर्षरत बालक की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया है। मुख्य आरोपी हेमचंद निषाद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

आज पुलिस को आया मैसेज “मेरा मालिक हथियार की फैक्ट्री चलाता है, मैनेजर ने ट्रेन में विस्फोट और प्रधानमंत्री की हत्या (PM Modi Death Threat) की साजिश रची है” अजमेर से मैसेज करने वाले नदीम को ATS ने किया गिरफ्तार
बरेली हाईवे पर सनसनी! होमगार्ड को कार की बोनट पर लटकाकर 5 KM तक घसीटा…
Bhilai News: जाली नोट खपाते हुए पकड़ाया युवक, बोला कचरे के ढेर से मिले थे नोट
Celebratory firing during wedding ceremony : पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने UP में किया मर्डर, बुजुर्ग की गोली मार की हत्या

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Gold Silver Price
Gold Silver Price : रायपुर में हल्की ज्वेलरी की बढ़ी मांग, सोने-चांदी के भाव स्थिर रहने से बाजार को उम्मीद

त्योहारी सीजन में रायपुर के सराफा बाजार में…

Supreme Court
Supreme Court : दिल्ली प्रदर्शन पर पाबंदियों को लेकर केंद्र और पुलिस ने मांगी माफी, इंटरनेट बंद करने पर दी सफाई

मेट्रो स्टेशन के गेट बंद रखने के मामले…

Tatibandh Siltara Road
Tatibandh Siltara Road : रायपुर में पांच साल से अधूरी सर्विस रोड, 600 मीटर जमीन अधिग्रहण के बाद बनेगी सड़क

टाटीबंध-सिलतरा बायपास यानी रिंग रोड-4 पर हीरापुर मोड़…

Hrithik Roshan
Hrithik Roshan : ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन की धांसू एंट्री, रजनीकांत संग अंदाज ने जीता फैंस का दिल

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में ऋतिक रोशन…

Katie Zacharia
Katie Zacharia : ट्रंप की नई प्रवक्ता की कानूनी डिग्री पर सवाल, बार परीक्षा के रिकॉर्ड को लेकर विवाद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?