CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » IFS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की फेरबदल सूची जारी, 4 अधिकारियों के तबादले पर लगी मुहर

IFS Transfer Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में IFS अफसरों की फेरबदल सूची जारी, 4 अधिकारियों के तबादले पर लगी मुहर

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
IFS Transfer Chhattisgarh
IFS Transfer Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) के चार अधिकारियों के तबादले (IFS Transfer Chhattisgarh) के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश राज्यपाल के नाम से वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा जारी किया गया है और तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। तबादला सूची में 2004 से 2017 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं।

IFS Transfer Chhattisgarh
IFS Transfer Chhattisgarh

आदेश के मुताबिक 2004 बैच के वरिष्ठ IFS अधिकारी नवीद शुजाउद्दीन को प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन नीति विश्लेषण) के पद से हटाकर प्रभारी अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (संयुक्त वन प्रबंधन एवं सामुदायिक वानिकी/संरक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी (IFS Transfer Chhattisgarh) गई है। उनकी पदस्थापना पूर्व की तरह अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में ही रहेगी।

2013 बैच के IFS अधिकारी रमेश कुमार जांगड़े को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज (व्यापार एवं विकास) सहकारी संघ मर्या., नवा रायपुर से स्थानांतरित करते हुए वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर नियुक्त किया गया है।

इसी क्रम में 2015 बैच के अधिकारी रंगानाधा रामाकृष्णा वाय. को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), बीजापुर से हटाकर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा के पद पर पदस्थ किया गया है।

वहीं 2017 बैच के IFS अधिकारी जाधव सागर रामचन्द्र को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), दंतेवाड़ा से स्थानांतरित कर अरण्य भवन, नवा रायपुर अटल नगर में वन उप संरक्षक (IFS Transfer Chhattisgarh) (परियोजना निर्माण, निगरानी एवं मूल्यांकन) की जिम्मेदारी दी गई है।

वन विभाग में हुए इन तबादलों को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया जा रहा है। विभागीय स्तर पर उम्मीद जताई जा रही है कि इस फेरबदल से वन प्रबंधन, संरक्षण कार्यों और परियोजनाओं के क्रियान्वयन में और मजबूती आएगी।

Raipur First Woman MLA : रायपुर की पहली महिला विधायक रजनी ताई उपासने को मुख्यमंत्री साय ने दी श्रद्धांजलि
Toppers aim big : संध्या अफसर बन, समाज सेवा करना चाहती है
MSP Paddy Purchase : भौतिक सत्यापन के बाद ही टोकन अनुसार होगी धान खरीदी, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
Cannabis Supply Network Jagdalpur: नशे का जाल टूटा, युवाओं को गांजा बेचने वाली महिला धराई
PM Modi Chhattisgarh Visit 2025 : नया विधानसभा भवन, डिजिटल ट्राइबल म्यूजियम और ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र छत्तीसगढ़ को मिले विकास के तीन नए प्रतीक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Drunk youth murdered by family : शराब की लत से तंग परिवार बना हैवान

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में…

Mother killed her children by giving them injections : पति को फांसी पर लटकाया, फिर खुद की खुदकुशी

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले…

गांजा तस्कर की करोड़ों की संपत्ति जब्त: पत्नी, मां और बेटे के नाम खरीदी थीं 16 प्रॉपर्टी

सीजी भास्कर, 22 मई। रायपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर…

पति की गर्लफ्रेंड के शक में छात्रा की सुपारी किलिंग : DRG जवान की पत्नी गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 22 मई। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले…

Dispute during a meal : पिता-पुत्र पर चाकू से हमला, दोनों घायल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 22 मई। शहर में गुपचुप ठेला…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़

समर सीजन में स्पेशल ट्रेनों की सौगात, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

23/04/2026
Surangpani School Suspension
छत्तीसगढ़

Panchayat Secretary Suspension : लापरवाही और आदेश उल्लंघन पर पंचायत सचिव निलंबित, चार माह की अनुपस्थिति बनी वजह

12/10/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

सगे भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक की हत्या की – चाकू से गोदकर दलदल में फेंकी लाश, 6 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

07/08/2025
Wheat Cultivation
छत्तीसगढ़

Wheat Cultivation : कम लागत में ज्यादा मुनाफा, रबी में गेहूं की खेती से किसानों की बढ़ी आमदनी

22/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?