CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur Maoist Surrender : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

Bijapur Maoist Surrender : बीजापुर में नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता, 52 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

By Newsdesk Admin
15/01/2026
Share
Bijapur Maoist Surrender
Bijapur Maoist Surrender

सीजी भास्कर, 15 जनवरी। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी (Bijapur Maoist Surrender) मिली है। जिले में सक्रिय 52 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन सभी नक्सलियों ने बीजापुर पुलिस अधीक्षक और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष हथियार डाल दिए। आत्मसमर्पण करने वाले इन माओवादियों पर कुल मिलाकर लगभग 1 करोड़ 45 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में नक्सली संगठन के बड़े कैडर से जुड़े सदस्य भी शामिल हैं, जो लंबे समय से नक्सल गतिविधियों में सक्रिय थे। इन सभी ने सरकार की पुना मार्गेम (पुनर्वास) योजना के तहत हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है।

बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि यह सफलता सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाए जा रहे एंटी नक्सल अभियानों और विकासपरक योजनाओं (Bijapur Maoist Surrender) का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों के दबाव, क्षेत्र में बढ़ती सुरक्षा और शासन की पुनर्वास नीतियों ने नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित किया है।

एसपी ने यह भी बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी सुविधाएं और सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे सामान्य जीवन की ओर लौट (Bijapur Maoist Surrender) सकें। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के सामूहिक आत्मसमर्पण से जिले में नक्सल गतिविधियों पर निर्णायक असर पड़ेगा और क्षेत्र में शांति व विकास की प्रक्रिया को और गति मिलेगी।

नक्सल मोर्चे पर मिली इस सफलता को सुरक्षा एजेंसियां एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मान रही हैं, जो आने वाले समय में और नक्सलियों को हिंसा छोड़ने के लिए प्रेरित कर सकती है।

Police Commissioner System Chhattisgarh: 23 जनवरी से रायपुर में बदलेगी पुलिसिंग की तस्वीर
Balodabazar District Badar News : कलेक्टर ने 8 खूंखार आदतन अपराधियों को एक साल के लिए किया जिला बदर
पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा पर गिरेगी गाज़, कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक में हुआ बड़ा फैसला..
CM Dantewada Visit : छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर पर पहुंचा सुशासन तिहार, इमली के पेड़ के नीचे लगी CM की चौपाल, की कई बड़ी घोषणाएं
Organic Farming Success : नौकरी छोड़ खेती को बनाया मुनाफे का जरिया, 10 एकड़ में एकीकृत जैविक खेती से सालाना 8 लाख से अधिक की कमाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?