CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bhilai Breaking : देर रात युवक पर प्राणघातक हमला, शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद, धारदार हथियार से किया चेहरे पर वार, लहुलुहान युवक अस्पताल के ICU में भर्ती, घटना CCTV में कैद

Bhilai Breaking : देर रात युवक पर प्राणघातक हमला, शराब पीने से मना करने पर उपजा विवाद, धारदार हथियार से किया चेहरे पर वार, लहुलुहान युवक अस्पताल के ICU में भर्ती, घटना CCTV में कैद

By Newsdesk Admin
16/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 16 सितंबर। कल देर रात एक युवक पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ वैशाली नगर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 351(2), 118(1), 118(2), 109, 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मामले के आरोपी युसुफ खान और संजू यादव फिलहाल फरार हैं जबकि घायल युवक हर्ष ताम्रकार का हास्पीटल की आईसीयू में इलाज जारी है।

आपको बता दें कि भिलाई के राम नगर क्षेत्र में कल देर रात कुछ युवकों को सड़क पर खड़े हो शराब पीने से मना करने के बाद मौके से चले गए युवक थोड़ी देर बाद लौटे और जिसने मना किया उसको पूछते हुए परदेशी चौक बघवा मंदिर सेलून गणेश पूजा पंडाल के पास खड़े हर्ष ताम्रकार नामक युवक से जा भिड़े।

आरोपी मोहल्ले के ही युसुफ खान और संजू यादव को जब हर्ष ने गाली गलौज करने से मना किया तो दोनों उसे जान से मारने की धमकी दे हाथ मुक्का से पीटने लगे। लगभग पौने 12 बजे सड़क पर हो रही मारपीट देख जब लोग दौड़े तो आरोपियों ने धारदार हथियार से हर्ष पर वार कर दिया। हर्ष के शरीर के सामने हिस्से, चेहरे व पीठ में गंभीर चोट आई और वह लहुलुहान हो गया। लोगों की भीड़ इकट्ठी होते देख आरोपी मौके से भाग निकले।वारदात की सूचना मिलते ही वैशाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल ईलाज के लिए लोगों की मदद से बीएम शाह अस्पताल सुपेला ले जाया गया।

घायल युवक के पिता अर्जुन ताम्रकार (54 वर्ष) निवासी लोक भारती स्कूल के पास, गायत्री मंदिर राम नगर ने घटना की रिपोर्ट थाना में दर्ज करवाई है। अर्जुन ने बताया कि आरोपी युवकों को पूजा पंडाल के पास शराब पीने से किसी दूसरे ने मना किया जिससे वो बिफर कर चले तो गए मगर कुछ देर बाद अन्य लड़कों की गैंग समेत वहां पहुंचे और अनावश्यक मेरे बेटे हर्ष से भिड़ गए। आरोपी युवक क्षेत्र में इसी तरह नशे की गोलियों और शराब का सेवन करते रहे हैं। कल उनको शराब पीने से किसी ने मना कर दिया जिसका बदला लेने वो थोड़ी देर बाद वहां पहुंचे और हर्ष ताम्रकार को मारपीट कर क्षेत्र में दहशत और दबदबा बनाने के लिए ही उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है।

ISIS Terrorists Arrested: गुजरात में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, तीन आतंकी गिरफ्तार, हथियार और संवेदनशील दस्तावेज बरामद
Tribal Land Protest: मनेंद्रगढ़ में भाजपा कार्यालय भूमिपूजन के खिलाफ कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ता हिरासत में
Paddy Procurement Scam: खरीदी केंद्र में धान की बोरियों में डाला जा रहा था पानी, वीडियो वायरल होते ही पहुंची जांच टीम
इंदौर पुलिस ने खड़किया गैंग के 4 चोर पकड़े:1 किलो सोना बरामद: महंगी गाड़ियों में घूमता था अनपढ़ सरगना, करोड़ों की संपत्ति का मालिक
राहुल गांधी ने मारा धक्का, दो सांसद गिरने से हुए घायल, ICU में चल रहा इलाज, घायल सांसदों व राहुल ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

Trailer Theft
Trailer Theft : रायगढ़ से ट्रेलर का डाला चोरी कर रायपुर में बेचने वाला गिरोह पकड़ा, 300 कैमरों से खुला राज

रायगढ़ में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर का डाला…

Rajya Sabha Election
Rajya Sabha Election : सरोज पांडेय के कथित बैंक खाते की जानकारी पर हाईकोर्ट सख्त, दो सप्ताह में मांगा जवाब

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय…

River Drowning
River Drowning : अरपा नदी में नहाने गए 14 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत, दो घंटे चला रेस्क्यू अभियान

बिलासपुर में गुरुवार दोपहर अरपा नदी में नहाने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?