CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bagicha CHC Hospital : बगीचा CHC को 100 बिस्तरीय अस्पताल का दर्जा, 94 पदों की स्वीकृति

Bagicha CHC Hospital : बगीचा CHC को 100 बिस्तरीय अस्पताल का दर्जा, 94 पदों की स्वीकृति

By Newsdesk Admin 17/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 17 जनवरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर के (Bagicha CHC Hospital) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा को लेकर कुछ माध्यमों में यह भ्रामक और तथ्यहीन प्रचार किया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा 100 बिस्तरीय अस्पताल की घोषणा की गई थी, किंतु उद्घाटन केवल 30 बिस्तरीय अस्पताल का किया गया। यह दावा वास्तविक तथ्यों के विपरीत है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने बताया कि वर्ष 2022 में छत्तीसगढ़ शासन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा के नवीन भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी। यह स्वीकृति केवल 30 बिस्तरीय भवन संरचना के लिए थी, जिसकी लागत लगभग 243.72 लाख रुपये निर्धारित की गई थी। यह निर्णय भवन के तकनीकी मानकों तक सीमित था और इससे अस्पताल की अंतिम चिकित्सा क्षमता निर्धारित नहीं होती थी।

राज्य में नई सरकार के गठन के पश्चात मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के स्पष्ट एवं दूरदर्शी सोच के फलस्वरूप उनके निर्देशों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं (Bagicha CHC Hospital) के सुदृढ़ीकरण की दिशा में ठोस पहल की गई। इसी क्रम में वर्ष 2024 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा को 100 बिस्तरीय अस्पताल के रूप में उन्नयन करने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस उन्नयन के तहत शासन द्वारा कुल 94 पदों की स्वीकृति दी गई, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सक, मेडिकल ऑफिसर, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल एवं सहायक पद सम्मिलित हैं। 94 पदों की यह स्वीकृति इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि अस्पताल को पूर्ण रूप से 100 बिस्तरीय स्वास्थ्य सुविधा के रूप में विकसित किया गया है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर (Bagicha CHC Hospital) ने स्पष्ट किया है कि वर्ष 2022 में स्वीकृति केवल 30 बिस्तरीय भवन निर्माण तक सीमित थी। जबकि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2024 में अस्पताल को 100 बिस्तरीय स्तर तक उन्नत किया गया, और इसके संचालन हेतु आवश्यक मानव संसाधन की भी विधिवत स्वीकृति प्रदान की गई। इस प्रकार 100 बिस्तरीय अस्पताल को 30 बिस्तरीय करने संबंधी प्रचार पूर्णतः भ्रामक है। वास्तविकता यह है कि मुख्यमंत्री की जनहितैषी सोच और निर्णायक नेतृत्व में बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को नई पहचान मिली है, जिससे क्षेत्र की जनता को बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। (स्वास्थ्य सेवाएं)

You Might Also Like

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

LPG Cylinder Supply Delay: बुकिंग के बाद भी 5–6 दिन इंतजार, रसोई गैस की डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान

Kumhari Flyover Closed: मरम्मत के चलते 18 मार्च तक बंद रहेगा कुम्हारी फ्लाईओवर, सर्विस लेन से गुजरेंगे वाहन

Newsdesk Admin 17/01/2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ के Baloda Bazar…

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

सीजी भास्कर 10 मार्च छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur…

ICC Rankings
ICC Rankings : टी20 विश्व कप 2026 के बाद कब आएगी नई रैंकिंग? जानिए किस भारतीय खिलाड़ी को होगा फायदा

सीजी भास्कर, 10 मार्च। टी20 विश्व कप 2026…

Bhagam Bhag 2 Shooting Delay: कानूनी विवाद के चलते टली अक्षय कुमार की कॉमेडी सीक्वल, अगस्त तक रुकी शूटिंग

बॉलीवुड में इन दिनों कई बड़ी सीक्वल फिल्मों…

PM Kisan
PM Kisan : 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, गुवाहाटी से किसानों के खातों में 2000 रुपये ट्रांसफर करेंगे PM मोदी

सीजी भास्कर, 10 मार्च। देश के करोड़ों किसानों…

You Might Also Like

अपराधछत्तीसगढ़

POCSO Case Verdict: नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा, अदालत ने लगाया जुर्माना

10/03/2026
छत्तीसगढ़बजट

Chhattisgarh Assembly Budget Session: सातवें दिन सदन में तेज़ बहस की तैयारी, प्रश्नकाल से लेकर अनुदान मांगों तक कई मुद्दों पर चर्चा

10/03/2026
छत्तीसगढ़

Sensex Rally Today: अमेरिका-ईरान तनाव कम होने के संकेत से बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा उछला

10/03/2026
छत्तीसगढ़

LPG Cylinder Supply Delay: बुकिंग के बाद भी 5–6 दिन इंतजार, रसोई गैस की डिलीवरी में देरी से उपभोक्ता परेशान

10/03/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?