CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raipur District Panchayat Inspection : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 25 लाख से नवीनीकरण कार्यों की घोषणा

Raipur District Panchayat Inspection : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 25 लाख से नवीनीकरण कार्यों की घोषणा

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
Raipur District Panchayat Inspection
Raipur District Panchayat Inspection

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Raipur District Panchayat Inspection) ने आज जिला पंचायत रायपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला पंचायत भवन के विभिन्न कक्षों का अवलोकन किया और व्यवस्थाओं की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षण के उपरांत जिला पंचायत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें वार्डवार चल रहे विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर महतारी सदन निर्माण एवं वीबी जी राम जी अधिनियम से मिलने वाले लाभों के प्रति आम जनता को जागरूक करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

जिला पंचायत सदस्यों (Raipur District Panchayat Inspection) द्वारा पंचायत भवन की क्षमता वृद्धि एवं कक्षों के नवीनीकरण की मांग रखे जाने पर उपमुख्यमंत्री ने 25 लाख रुपए की लागत से जिला पंचायत रायपुर के नवीनीकरण कार्य कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी विकास कार्य के प्रारंभ से पूर्व निर्माण स्थल पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन किया जाए, जिससे आमजन को विकास कार्यों की जानकारी मिल सके।

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने प्रत्येक जिला पंचायत सदस्य को अपने क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत निर्माणाधीन एवं पूर्ण आवासों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि हितग्राहियों को आवास के साथ शासन द्वारा निर्धारित सभी मूलभूत सुविधाएं समय पर उपलब्ध हों। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार अग्रवाल, समस्त जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Guard of Honor : छत्तीसगढ़ में गार्ड ऑफ ऑनर की औपनिवेशिक परंपरा खत्म
महिला अफसर के पति के दो प्रेम संबंधों का खुलासा: युवतियों ने पत्नी के सामने की पिटाई, दूसरी ओर चाकूबाजी में युवक गंभीर घायल
Chhattisgarh Mineral Drone Surveillance : खनन क्षेत्रों में अब ‘आसमानी नजर’
Bike Theft Mastermind Case: कोरबा में 10 साल से लापता युवक निकला बाइक चोरी गिरोह का सरगना, जंगल में बना रखी थी गुप्त पनाहगाह
Mukmati Express Flag Off : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ‘मूकमाटी एक्सप्रेस’ को दिखाई हरी झंडी, जैन समाज में उत्साह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Deepak Baij Tribal Remark
Deepak Baij Tribal Remark : दीपक बैज का बड़ा बयान- CM आदिवासी नहीं, बनवासी हैं; बोले- ढालदास तो ट्रेलर है

Deepak Baij Tribal Remark : आगामी चुनाव की…

Chhattisgarh National Games 2026
National Games 2026 : 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, तैयारियां शुरू

National Games 2026 :0वें नेशनल गेम्स की मेजबानी…

Murder Accused Arrest
Murder Accused Arrest : कवर्धा में हत्या के बाद बदला ठिकाना, तेलंगाना में छिपा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा

Murder Accused Arrest :कवर्धा एसपी जितेंद्र यादव ने…

Bemetara Snake Catcher Death
Bemetara Snake Catcher Death : सांप के रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर को डसा, इलाज के दौरान मौत

Bemetara Snake Catcher Death :मनीष की मौत के…

Student Fire Death
Student Fire Death : कमरे में आग लगने से 11वीं के छात्र की मौत, अंदर से बंद था दरवाजा

Student Fire Death : घटना के बाद परिवार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?