CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Encounter Chhattisgarh : जंगल में चली गोलियां, बड़ा नाम ढेर और माओवादियों को लगा गहरा झटका

Naxal Encounter Chhattisgarh : जंगल में चली गोलियां, बड़ा नाम ढेर और माओवादियों को लगा गहरा झटका

By Newsdesk Admin
18/01/2026
Share
Naxal Encounter Chhattisgarh
Naxal Encounter Chhattisgarh

सीजी भास्कर, 18 जनवरी। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र सीमा से लगे नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता (Naxal Encounter Chhattisgarh) मिली है। इस ऑपरेशन में नेशनल पार्क एरिया कमेटी के प्रमुख दिलीप वेंडजा सहित कुल चार माओवादी मारे गए हैं, जिनमें एक महिला नक्सली भी शामिल बताई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इलाके में वरिष्ठ नक्सली कैडर की मौजूदगी को लेकर खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद डीआरजी जवानों और अन्य सुरक्षा इकाइयों की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। अभियान के दौरान पहले से घात लगाए बैठे माओवादियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभालते हुए प्रभावी कार्रवाई की।

काफी देर तक चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जंगल की आड़ लेकर पीछे हटने पर मजबूर हो गए। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान (Naxal Encounter Chhattisgarh) चलाया गया, जिसमें चार माओवादियों के शव बरामद किए गए। इनमें से एक की पहचान नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा के रूप में हुई है, जबकि अन्य मृत नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

प्रभाव क्षेत्र में हुई कार्रवाई

जिस इलाके में यह मुठभेड़ हुई, उसे एक कुख्यात नक्सली कमांडर का प्रभाव क्षेत्र माना जाता है। इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने वाले नेटवर्क को इस कार्रवाई से बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस ऑपरेशन से संगठन की कमांड स्ट्रक्चर कमजोर होगी।

मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल सहित अन्य हथियार और नक्सली सामग्री भी बरामद (Naxal Encounter Chhattisgarh) की गई है। फिलहाल पूरे इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन जारी रखा गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

HIV Patient Harassment Jagdalpur: मेडिकल कॉलेज में प्रसूता से बदसलूकी, पहचान उजागर होने पर FIR
Eucalyptus Plantation : 51 लाख यूकेलिप्टस पौधों की तैयारी, 4 करोड़ के टेंडर पर बवाल!
Bhanpuri shop theft case : महंगाई में चोरों की नई पसंद! दुकान से 25 लीटर पेट्रोल, सिगरेट और ड्राई फ्रूट लेकर फरार
Collector Orders : धान खरीदी और विधानसभा सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी कर्मचारी
Nigam new twist : कोरबा महापौर को हाई कोर्ट से राहत, जाति प्रमाण पत्र रद्द करने के आदेश पर लगाई रोक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hotel Financial Fraud Case
Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

Hotel Financial Fraud Case : तेलीबांधा पुलिस ने…

Manendragarh Ganja Smuggling Case
Manendragarh Ganja Smuggling Case : कपड़ों के गट्ठरों के बीच छिपाकर ले जा रहे थे 9 क्विंटल गांजा, 6 तस्कर गिरफ्तार

Mankendragarh Ganja Smuggling Case : पुलिस अब गिरफ्तार…

Woman Suspicious Death Case
Woman Suspicious Death Case : बिलासपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Woman Suspicious Death Case :पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के…

WhatsApp Account Ban Avoid Tips
WhatsApp Account Ban Avoid Tips : WhatsApp अकाउंट रखना है सुरक्षित तो इन गलतियों से रहें दूर, वरना हो सकता है बैन

WhatsApp Account Ban Avoid Tips : अकाउंट पर…

Raigarh House Theft
Raigarh House Theft : सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

Raigarh House Theft : घटना के बाद लक्ष्मी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?