CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Narcotics Operation : उप्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े, 1 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद

Narcotics Operation : उप्र के दो अंतरराज्यीय तस्कर पकड़े, 1 क्विंटल 85 किलो गांजा बरामद

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात (Narcotics Operation) के तहत जशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना नारायणपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रानीकोंबो में कार्रवाई करते हुए एक क्रेटा कार से 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 55 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 20 जनवरी 2026 की तड़के थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार में गांजा (Narcotics Operation) छुपाकर कुनकुरी मार्ग से नारायणपुर होते हुए उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए ग्राम रानीकोंबो मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान संदिग्ध कार क्रमांक यूपी -32 एचएफ 0299 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में कार की बीच सीट के नीचे और डिक्की में कारपेट के नीचे छुपाकर रखे गए पीले टेप से लिपटे 180 पैकेट गांजा बरामद किए गए। गांजे का कुल वजन 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम पाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ सानू (22 वर्ष) निवासी लखनऊ तथा सुहैल अहमद (19 वर्ष) निवासी जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा उड़ीसा के मलकानगिरी से उत्तर प्रदेश ले जाना स्वीकार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन एवं दोनों आरोपियों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए हैं। आरोपियों के विरुद्ध नारायणपुर थाना में धारा 20(बी)(2)(c) नारकोटिक्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Nepal Violence: बॉर्डर सील, बिहार हाई अलर्ट, पर्यटकों की एंट्री पर रोक
Kota Forest Range Action : अवैध सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, दो पिकअप वाहन और लकड़ी जब्त
Haryanvi Model Murder : माडल की हत्या कर शव को कार समेत नहर में उतारा, 60 किमी दूर मिला शव
सावधान…..❗लिफ्ट लेने के बहाने बातचीत और संपर्क बढ़ा blackmail करने वाली महिला को 🛑 वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार, किराये के घर से टिप टाप हो निकलती थी सड़कों पर
Gangrape : महिला से गैंगरेप, छोटी बहन के सामने हुई दरिंदगी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी
Kiran Dev Health Update : किरण देव की सर्जरी सफल, जल्द अस्पताल से मिल सकती है छुट्टी

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव (Kiran Dev…

KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज
KK Srivastava Case : तंत्र-मंत्र के खेल से 15 करोड़ ठगी तक, ED जांच में खुले कई राज

15 करोड़ रुपये की कथित ठगी के मामले…

Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
Arang Death Case : कुएं में मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र में एक विवाहित…

Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक
Cabinet Meeting : कल होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद…

Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड
Girlfriend Boyfriend Arrest : 4.90 लाख की उठाईगिरी का खुलासा, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड निकले मास्टरमाइंड

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कारोबारी (Girlfriend Boyfriend…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?