CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Kohli-Rohit BCCI Central Contract : BCCI की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में होगा बदलाव, रोहित-विराट होंगे डिमोट

Kohli-Rohit BCCI Central Contract : BCCI की सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में होगा बदलाव, रोहित-विराट होंगे डिमोट

By Newsdesk Admin
21/01/2026
Share

सीजी भास्कर, 21 जनवरी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अपने सलाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम (Kohli-Rohit BCCI Central Contract) में बदलाव की तैयारी कर रहा है। चयन समिति ने बोर्ड को मौजूदा A+ ग्रेड को खत्म करने और सिर्फ तीन कैटेगरी A, B और C रखने का प्रस्ताव दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा A+ से B ग्रेड में भेजा जा सकता है।

बता दें कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड हर साल खिलाड़ियों के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट करता है। फिलहाल चार ग्रेड हैं जिनमें खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। ये चार ग्रेड हैं – A+ – इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं, ग्रेड A में 5 करोड़, B में 3 करोड़) और ग्रेड C में 1 करोड़ रूपये दिए जाते हैं, जो मैच फीस के अलावा होते हैं।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नए मॉडल में सैलरी और ग्रेडिंग के स्ट्रक्चर में बदलाव हो सकता है। यह खिलाड़ियों के फॉर्मेट खेलने पर निर्भर करेगा। यदि कोई खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलेगा तो उसे ग्रेड A में रखा जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है। दोनों अब केवल वनडे खेलते हैं। इसी कारण A+ ग्रेड खत्म होने पर A की जगह B में भेजा जा सकता है।

Kohli-Rohit BCCI Central Contract 2024-25 के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

अप्रैल 2025 में जारी हुई इस लिस्ट में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को A+ ग्रेड में शामिल किया गया था। वहीं ग्रेड A में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत थे। ग्रेड B में सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर और ग्रेड C में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नीतीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

Oh…my…God…छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव देवेंद्र यादव जेल में…लटक गया चुनाव….रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने अध्यक्ष-सचिव से कहा 7 दिन के अंदर…..❓
Srh Vs Rcb IPL 2025 : बेकार हुई सॉल्ट और किंग कोहली की दमदार पारियां, टेबल टापर बनने का सपना चकनाचूर
Virat Kohli Anushka Sharma : आरसीबी की ऐतिहासिक खिताबी जीत के बाद सीधे गुरु शरण में पहुंचे विरुष्का
U19 Asia Cup 2025 : अकेले पूरी टीम पर भारी पड़े 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, अब अगला नंबर पाकिस्तान का…!
Poonam Oran Wrestler : चोट से जंग जीतकर चमकी पूनम, 9 साल का इंतजार खत्म, ट्राइबल गेम्स में जीता गोल्ड
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

US Space Weapons Deployment
US Space Weapons Deployment : अमेरिका का बड़ा खुलासा, अंतरिक्ष में तैनात किए हथियार

US Space Weapons Deployment : अब सवाल सिर्फ…

Community Hall Controversy
Community Hall Controversy : बीजापुर में सामुदायिक भवन में थियेटर चलाने का आरोप, CPI ने जांच और कार्रवाई की मांग की

व्यावसायिक इस्तेमाल को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)…

Land Fraud Case
Land Fraud Case : सरगुजा में जमीन के नाम पर बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी, दो बार एग्रीमेंट कराकर चेक से निकाली रकम

सरगुजा में जमीन बेचने के नाम पर 65…

Korba Crime News
Korba Crime News : कोरबा में सूने घर का ताला तोड़कर चोरी, जेवर-नकदी पार; पास में लगा था गणेश पंडाल

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक…

Raipur murder case
Raipur murder case : रायपुर में युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार, वारदात के बाद हुआ था फरार

आग लगाने के मामले में पुलिस ने आरोपी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?