CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bijapur IED Blast : जंगल में छिपा खतरा बना जानलेवा, बीजापुर में प्रेशर IED विस्फोट से ग्रामीण गंभीर घायल

Bijapur IED Blast : जंगल में छिपा खतरा बना जानलेवा, बीजापुर में प्रेशर IED विस्फोट से ग्रामीण गंभीर घायल

By Newsdesk Admin
23/01/2026
Share
Bijapur IED Blast
Bijapur IED Blast

सीजी भास्कर, 23 जनवरी। जंगल में रोज़मर्रा की जरूरत के लिए जाना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। अचानक हुए विस्फोट ने न सिर्फ एक परिवार की चिंता बढ़ा दी, बल्कि पूरे इलाके में डर का माहौल भी बना दिया।

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिला के उसूर विकासखंड अंतर्गत इल्मीडी थाना क्षेत्र के लंकापल्ली जंगल में नक्सलियों द्वारा लगाए (Bijapur IED Blast) गए प्रेशर IED की चपेट में आने से एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना गुरुवार दोपहर की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजू मोडियाम (30 वर्ष), पिता मुन्नी मोडियाम, लकड़ी लाने के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर जमीन में छिपाकर लगाए गए प्रेशर IED पर पड़ गया, जिससे तेज धमाका हुआ। विस्फोट में उसके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई।

घटना के तुरंत बाद साथ मौजूद ग्रामीणों ने घायल राजू को प्राथमिक स्वास्थ्य (Bijapur IED Blast) केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां फिलहाल उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह IED सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया गया था, जिसकी चपेट में निर्दोष ग्रामीण आ गया।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत (Bijapur IED Blast) का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल जाने में डर महसूस करने की बात कही है। सुरक्षा बलों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है, ताकि किसी अन्य विस्फोटक की मौजूदगी को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके।

Heat wave wreaks havoc in Pendra : तापमान 43 डिग्री पहुंचने का अनुमान
Cyber Crime Control Chhattisgarh : कबीरधाम को मिला रेंज का पहला साइबर थाना, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ
Amit Shah Message : Amit Shah का सख्त संदेश माओवादियों को, सीजफायर नहीं होगा, हथियार डालकर करें आत्मसमर्पण
रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर: बस्तर के उत्पाद अब सीधे पहुंचेंगे पोर्ट तक
Coal Levy Case : रामगोपाल अग्रवाल पर EOW का शिकंजा, CM साय बोले—’अपराधी कब तक छिपेगा?’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Anjali Death Case
Anjali Death Case : दिल्ली की बात कहकर निकली युवती दुर्ग में मिली मृत, सोशल मीडिया दोस्ती के बाद साथ रहने का खुलासा

शंकर नगर में 26 वर्षीय अंजलि घोड़ेस्वर की…

Ganja Seized
Ganja Seized : बढ़ई की दुकान में छिपाकर रखा था गांजा, पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा

जिले में नशे के खिलाफ चल रही कार्रवाई…

Cancer Medicine
Cancer Medicine : कैंसर की दवा 27 हजार, रिटेल कीमत सिर्फ 3 हजार? सुप्रीम कोर्ट ने एमआरपी पर उठाए सवाल

कैंसर समेत जरूरी दवाओं की कीमतों में बड़े…

Naxal Dump
Naxal Dump : कांकेर में नक्सल डंप की रकम को लेकर दो डीएसपी पर गंभीर आरोप, 20 लाख के गबन की जांच शुरू

नक्सल डंप से बरामद रकम को लेकर कांकेर…

Social Media Ban
Social Media Ban : बच्चों के सोशल मीडिया पर लग सकता है ताला, 18 साल की उम्र सीमा पर सरकार ने शुरू की तैयारी

बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को लेकर केंद्र…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?