CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » National Inspire Award : देशभर से 8 लाख बच्चों में से 345 राष्ट्रीय स्तर पर हुए आमने-सामने, 31 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए हुआ चयन, झारखंड से 4 होंगे सम्मानित

National Inspire Award : देशभर से 8 लाख बच्चों में से 345 राष्ट्रीय स्तर पर हुए आमने-सामने, 31 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए हुआ चयन, झारखंड से 4 होंगे सम्मानित

By Newsdesk Admin
19/09/2024
Share

सीजी भास्कर, 19 सितंबर। देश भर में चयनित 31 बच्चों में से उत्तराखंड के चार छात्रों को नेशनल इंस्पायर अवार्ड के लिए चुना गया है।शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने इन सभी बच्चों व इनके मार्गदर्शक शिक्षकों को इस सफलता पर बधाई दी और इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया है।

शिक्षा महानिदेशक ने बताया कि राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता में देश भर से लगभग आठ लाख बच्चों ने आनलाइन पोर्टल के माध्यम से नामांकन करवाया था। जनपद व राज्य स्तर पर संपन्न प्रतियोगिताओं के बाद देश भर से 345 छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया, जिसमें उत्तराखंड से 11 बच्चों ने प्रतिभागिता दी। इसके बाद देश भर से 31 बच्चों का राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए चयन किया गया, जिसमें चार बच्चे उत्तराखंड राज्य के हैं। इनमें दो छात्र निजी विद्यालय और दो राजकीय विद्यालयों से हैं।

एससीईआरटी की निदेशक वंदना गर्ब्याल ने बताया कि रेडियन पब्लिक स्कूल, ऊधम सिंह नगर की छात्रा स्वीटी ने अपने मार्गदर्शक शिक्षक जितेंद्र कुमार के निर्देशन में महिलाओं की ऊंची हील्स वाली जूतियों के लिए कंवर्टिबल हील्स, आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र कौस्तुभ श्रीयम दुबे ने शिक्षक धीरज डोभाल के निर्देशन में जंगल में लगने वाली आग की सूचना एवं सुरक्षा के लिए जीपीएस कालर का फारेस्ट फायर टर्मिनेटर, पीएमश्री राजकीय आदर्श इंटर कालेज पौंठी, रुद्रप्रयाग के छात्र मयंक राणा ने शिक्षक पीयूष शर्मा के निर्देशन में पश्चिमी पद्धति के सार्वजनिक शौचालयों में स्वच्छता एवं कीटाणुरोधी कमौड और अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज नेटवाड उत्तरकाशी के छात्र आयुष ने मार्गदर्शक शिक्षिका रोहिणी बिजल्वाण के निर्देशन में पालतू पशुओं के मल मूत्र तथा व्यर्थ सामग्री को उठाने के लिए मल्टीपर्पज लिफ्टिंग मशीन का माडल प्रस्तुत किया, जिन्हें राष्ट्र स्तरीय माडल के रूप में चयनित किया गया। गर्ब्याल ने एससीईआरटी की टीम व कार्यक्रम समन्वयक डॉ.अवनिश उनियाल को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

हनुमान मंदिर में ठहरे जैन मुनियों पर हमला, तनाव, 6 पकड़े गए
Delhi Fire: दिल्ली के शाहदरा में ई-रिक्शा चार्ज करते समय इमारत में लगी आग, 2 बच्चे समेत 6 झुलसे
मेरा सिर भी काट दोगे तो…ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने पार्टी मीटिंग में ऐसा क्यों कहा?
Custodial Death in Chhattisgarh: Budget Session Day 4 में गरमाया मुद्दा, विधानसभा में तीखी बहस
Husband devastated by wife’s death : आत्महत्या की कोशिश के बाद अस्पताल में भर्ती

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Pendra Bullet Bike Accident
Pendra Bullet Bike Accident : पेंड्रा में पेड़ से टकराई बुलेट, हादसे में कोरबा के युवक की मौत; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

सीजी भास्कर, 26 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही…

Harish Kawasi Targets BJP : सुकमा में हरीश कवासी का भाजपा पर निशाना, बोले- आदिवासियों के हितों की हो रही अनदेखी

Harish Kawasi Targets BJP : सभा के दौरान…

Raigarh News
Raigarh News :  रायगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और…

Kharge Statement
Kharge Statement :  खड़गे की टिप्पणी पर देशभर में भाजपा का प्रदर्शन, माफी की मांग को लेकर कई शहरों में हंगामा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

Yamuna Cruise
Yamuna Cruise :  दिल्ली की यमुना में शुरू हुई क्रूज की सैर, 500 रुपये में 40 मिनट का सफर

दिल्ली में यमुना नदी पर क्रूज सेवा शुरू…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?