CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Vishnu Deo Sai Statement : सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा, जागरूकता से घटेंगी दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री साय

Vishnu Deo Sai Statement : सड़क पर सतर्कता ही जीवन की सुरक्षा, जागरूकता से घटेंगी दुर्घटनाएं : मुख्यमंत्री साय

By Newsdesk Admin
24/01/2026
Share
Vishnu Deo Sai Statement
Vishnu Deo Sai Statement

सीजी भास्कर, 24 जनवरी। राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह-2026 के अंतर्गत राज्य स्तरीय सड़क सुरक्षा सम्मान समारोह का आयोजन (Vishnu Deo Sai Statement) किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए और कहा कि जन जागरूकता ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यातायात नियमों का पालन कर हम अनमोल मानव जीवन की रक्षा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम के दौरान स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक चालकों के दल के साथ स्कूटर चलाकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर के पंडरी में आधुनिक लाइसेंस सेंटर कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया और मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत प्रदेश के 12 नवीन मार्गों पर 12 नई बसों का शुभारंभ भी किया।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कई परिवार उजड़ जाते हैं। किसी मां की गोद सूनी हो जाती है, तो कहीं बच्चे अनाथ (Vishnu Deo Sai Statement) हो जाते हैं। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट लगाने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के उपयोग और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने से बचने की सलाह दी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि रायपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा के लिए 4500 पुलिस मितान तैयार किए गए हैं, जो विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटनाओं के समय त्वरित सहायता प्रदान करेंगे। इन पुलिस मितानों को हेलमेट और फर्स्ट-एड किट भी वितरित की गई है, जिससे वे प्रभावी भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि सड़क सुरक्षा को केवल अभियान नहीं बल्कि जन आंदोलन बनाया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटना में तत्काल सहायता करने वाले राहगीरों को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि तथा दुर्घटना पीड़ितों के लिए डेढ़ लाख रुपये तक के निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हेलमेट को अनिवार्य करने से न केवल जान बचेगी, बल्कि वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग जैसी लापरवाहियों पर भी रोक (Vishnu Deo Sai Statement) लगेगी। कार्यक्रम के दौरान सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों, चिकित्सकों, वाहन चालकों, स्काउट-गाइड, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री साय ने सड़क सुरक्षा पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा तैयार पेंटिंग एवं विज्ञान मॉडलों की सराहना की। समारोह में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Paddy Procurement 2025 : किसानों को बड़ी सौगात, अब 3100 रुपये प्रति क्विंटल पर होगी धान खरीदी – सीएम साय का ऐलान
छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ेंगी कोरोना काल में बंद हुईं 13 ट्रेनें, रायपुर से गोवा तक सीधी ट्रेन की तैयारी
Absconding with jewellery worth Rs 70 lakh : एक पल में टूटा बरसों का भरोसा
साली को चॉकलेट लेने भेजकर पत्नी को मार-डाला:ससुराल में घुसकर घोंटा गला, थाने में बोला-मार दिया हूं, बिलासपुर में 3 दिन में 4 मर्डर
भिलाई में प्रेमी-प्रेमिका ने मिल कर किया “मंगेतर” का अपहरण, देखिए विडियो, नागपुर में छिपे 3 आरोपी दबोच लाई दुर्ग पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Hockey World Cup 2026 : नीदरलैंड से 3-1 से हार के बाद भारत की सेमीफाइनल में राह मुश्किल

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : हॉकी वर्ल्डकप 2026…

Odisha Coast Cargo Ship Sinking : बंगाल की खाड़ी में डूबा कार्गो शिप, 24 मेंबर थे सवार; 2 रेस्क्यू, 22 की तलाश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : बंगाल की खाड़ी…

Toxic Event : टॉक्सिक के इवेंट में बड़ा हादसा, साउंड सेटअप गिरने से 2 छात्र घायल; एक बेहोश

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : साउथ सुपरस्टार यश…

Rahul Gandhi News : मनुस्मृति टिप्पणी पर BJP का राहुल गांधी पर हमला, कांग्रेस को बताया ‘हिंदू-विरोधी’

सीजी भास्कर, 23 अगस्त : कांग्रेस नेता राहुल…

BSP Theft Case
BSP Theft Case : विजेंद्र धुरिया को मिली बेल, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी अग्रिम जमानत

BSP Theft Case :अग्रिम जमानत मिलने का मतलब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?